17 मार्च से मध्य प्रदेश में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार

Updated on 15-03-2026

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा स्थिर हुआ है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पर जाकर स्थिर रहा। इसे नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। नर्मदापुरम जिले में ही हिल स्टेशन पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सबसे कम अधिकतम तापमान है। अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से दक्षिण आंतरिक ओडिशा तक छत्तीसगढ़ के ऊपर से होकर एक ट्रफ मध्य समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है।इसके साथ ही उत्तर भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 200 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं।

इन मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में वातावरण में नमी और अस्थिरता बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 17 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से मध्यप्रदेश के कई जिलों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।

विशेष रूप से पूर्वी और उत्तरी मध्यप्रदेश के जिलों में मौसम अधिक प्रभावित हो सकता है। बादलों की आवाजाही के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हवा और गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

20 मार्च से शुरू होगा स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर

भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
20 मार्च से शुरू होगा स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर
मध्यप्रदेश

भोपाल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन:27,254 लंबित एवं विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण किया

भोपाल, मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों की आपसी सहमति से…
भोपाल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन:27,254 लंबित एवं विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण किया
मध्यप्रदेश

भोपाल नगर निगम घोटाला- अपर आयुक्त सेवतकर को हटाया

भोपाल, भोपाल नगर निगम की वित्त एवं लेखा शाखा में अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर को कमिश्नर संस्कृति जैन ने हटा दिया। लोकायुक्त ने उन पर एफआईआर दर्ज की थी। उनकी जगह…
भोपाल नगर निगम घोटाला- अपर आयुक्त सेवतकर को हटाया
मध्यप्रदेश

MP के 22 लाख पेंशनर्स को झटका:केंद्र का सहायता राशि बढ़ाने से इनकार, नीति आयोग की सिफारिश के बावजूद वृद्धि नहीं

भोपाल, मध्य प्रदेश के करीब 22.5 लाख बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशनर्स के लिए दिल्ली से निराशाजनक खबर है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यसभा में स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय…
MP के 22 लाख पेंशनर्स को झटका:केंद्र का सहायता राशि बढ़ाने से इनकार, नीति आयोग की सिफारिश के बावजूद वृद्धि नहीं
मध्यप्रदेश

17 मार्च से मध्य प्रदेश में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा स्थिर हुआ है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पर जाकर स्थिर रहा। इसे नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। नर्मदापुरम जिले में…
17 मार्च से मध्य प्रदेश में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार
मध्यप्रदेश

खजुराहो के आसपास बनेंगे आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज, 'वन स्टेट-वन डेस्टिनेशन' के अंतर्गत केंद्र को प्रस्ताव भेजेगा मध्य प्रदेश

भोपाल। विश्व धरोहर में शामिल पर्यटन स्थल खजुराहो आने वाले वर्षों में पर्यटकों को और लुभाएगा। साथ ही अलग अनुभव देगा। इसके आसपास के कुछ गांव 'आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज' के…
खजुराहो के आसपास बनेंगे आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज, 'वन स्टेट-वन डेस्टिनेशन' के अंतर्गत केंद्र को प्रस्ताव भेजेगा मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश

मॉडल स्कूल मार्केट जर्जर घोषित, 200 दुकानें हटेंगी:गुरुवार को छह दुकानों के छज्जे गिरे थे, निरीक्षण के बाद फैसला

भोपाल, टीटी नगर मॉडल स्कूल के पास नगर निगम की मार्केट को जर्जर घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को निगम टीम के निरीक्षण में पाया गया कि बिल्डिंग के कई…
मॉडल स्कूल मार्केट जर्जर घोषित, 200 दुकानें हटेंगी:गुरुवार को छह दुकानों के छज्जे गिरे थे, निरीक्षण के बाद फैसला
मध्यप्रदेश

भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा समेत 3 टोल रोड का मामला:3 टोल रोड पर लागत से 6 गुना तक वसूली

भोपाल, मध्य प्रदेश के भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड पर लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को तीन महीने में…
भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा समेत 3 टोल रोड का मामला:3 टोल रोड पर लागत से 6 गुना तक वसूली
मध्यप्रदेश

भोपाल में गैस की किल्लत का 7वां दिन:एजेंसियों पर हंगामा, इंडेन ने शुरू की ऑफलाइन बुकिंग

भोपाल, शहर में रसोई गैस की किल्लत सातवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।…
भोपाल में गैस की किल्लत का 7वां दिन:एजेंसियों पर हंगामा, इंडेन ने शुरू की ऑफलाइन बुकिंग
मध्यप्रदेश