खजुराहो के आसपास बनेंगे आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज, 'वन स्टेट-वन डेस्टिनेशन' के अंतर्गत केंद्र को प्रस्ताव भेजेगा मध्य प्रदेश

Updated on 15-03-2026
भोपाल। विश्व धरोहर में शामिल पर्यटन स्थल खजुराहो आने वाले वर्षों में पर्यटकों को और लुभाएगा। साथ ही अलग अनुभव देगा। इसके आसपास के कुछ गांव 'आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज' के रूप में विकसित किए जाएंगे।इसके अतिरिक्त 200 एकड़ में ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के अंतर्गत पर्यटन के ऐसे केंद्र बनाए जाएंगे जो नए व अलग अनुभव देंगे। यहां बड़े समूहों के होटल होंगे तो इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधाएं बहुत उन्नत स्तर की होंगी। वास्तुकला लगभग एक जैसी होगी।

जल प्रपातों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा

इसी तरह से 'आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज' के रूप में विकसित किए जा रहे गांवों में समरूपता की दृष्टि से प्रयास किए जाएंगे। आसपास के डैम और जल प्रपातों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यहां बुनियादी सुविधाओं-संसाधनों का विकास किया जाएगा।

लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे

राज्य सरकार खजुराहो को विकसित करने के ये प्रस्ताव केंद्र सरकार को 'वन स्टेट-वन डेस्टिनेशन' योजना के अंतर्गत भेजने जा रही है। इसमें लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही पीपीपी मॉडल को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। दूसरा, स्थानीय स्तर पर ही ट्रस्ट, प्राधिकरण या अन्य स्वरूप में एक संस्था बनेगी जो खजुराहो में पर्यटन सुविधाओं के लिए नियोजन, विकास, निगरानी और संधारण के लिए काम करेगी

खजुराहो में प्रति वर्ष औसतन 38 हजार विदेशी पर्यटक आते हैं

अभी यह काम मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम करता है, जिससे स्थानीय स्तर पर कई दिक्कतें आती हैं। बता दें, खजुराहो में प्रति वर्ष औसतन 38 हजार विदेशी पर्यटक आते हैं। इनकी संख्या और ठहरने की अवधि बढ़ाने की दृष्टि से पर्यटन सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा।

इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर बनेंगे। साथ ही देश-दुनिया में खजुराहो का नाम और अच्छे पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित होगा। पर्यटन सुविधाओं का विस्तार इस तरह से किया जाएगा कि खजुराहो आने वाले पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व सहित आसपास के अन्य स्थलों का भी भ्रमण करें।

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एक मॉडल ड्राफ्ट बनाकर दिया है

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एक मॉडल ड्राफ्ट बनाकर दिया है कि 'वन स्टेट-वन डेस्टिनेशन' के अंतर्गत किस-किस तरह के काम हो सकते हैं। अब पर्यटन विकास निगम स्थानीय परिस्थितियों और संसाधनों के अनुसार विकास की योजना बना रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

20 मार्च से शुरू होगा स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर

भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
20 मार्च से शुरू होगा स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर
मध्यप्रदेश

भोपाल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन:27,254 लंबित एवं विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण किया

भोपाल, मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों की आपसी सहमति से…
भोपाल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन:27,254 लंबित एवं विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण किया
मध्यप्रदेश

भोपाल नगर निगम घोटाला- अपर आयुक्त सेवतकर को हटाया

भोपाल, भोपाल नगर निगम की वित्त एवं लेखा शाखा में अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर को कमिश्नर संस्कृति जैन ने हटा दिया। लोकायुक्त ने उन पर एफआईआर दर्ज की थी। उनकी जगह…
भोपाल नगर निगम घोटाला- अपर आयुक्त सेवतकर को हटाया
मध्यप्रदेश

MP के 22 लाख पेंशनर्स को झटका:केंद्र का सहायता राशि बढ़ाने से इनकार, नीति आयोग की सिफारिश के बावजूद वृद्धि नहीं

भोपाल, मध्य प्रदेश के करीब 22.5 लाख बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशनर्स के लिए दिल्ली से निराशाजनक खबर है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यसभा में स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय…
MP के 22 लाख पेंशनर्स को झटका:केंद्र का सहायता राशि बढ़ाने से इनकार, नीति आयोग की सिफारिश के बावजूद वृद्धि नहीं
मध्यप्रदेश

17 मार्च से मध्य प्रदेश में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा स्थिर हुआ है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पर जाकर स्थिर रहा। इसे नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। नर्मदापुरम जिले में…
17 मार्च से मध्य प्रदेश में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार
मध्यप्रदेश

खजुराहो के आसपास बनेंगे आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज, 'वन स्टेट-वन डेस्टिनेशन' के अंतर्गत केंद्र को प्रस्ताव भेजेगा मध्य प्रदेश

भोपाल। विश्व धरोहर में शामिल पर्यटन स्थल खजुराहो आने वाले वर्षों में पर्यटकों को और लुभाएगा। साथ ही अलग अनुभव देगा। इसके आसपास के कुछ गांव 'आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज' के…
खजुराहो के आसपास बनेंगे आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज, 'वन स्टेट-वन डेस्टिनेशन' के अंतर्गत केंद्र को प्रस्ताव भेजेगा मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश

मॉडल स्कूल मार्केट जर्जर घोषित, 200 दुकानें हटेंगी:गुरुवार को छह दुकानों के छज्जे गिरे थे, निरीक्षण के बाद फैसला

भोपाल, टीटी नगर मॉडल स्कूल के पास नगर निगम की मार्केट को जर्जर घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को निगम टीम के निरीक्षण में पाया गया कि बिल्डिंग के कई…
मॉडल स्कूल मार्केट जर्जर घोषित, 200 दुकानें हटेंगी:गुरुवार को छह दुकानों के छज्जे गिरे थे, निरीक्षण के बाद फैसला
मध्यप्रदेश

भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा समेत 3 टोल रोड का मामला:3 टोल रोड पर लागत से 6 गुना तक वसूली

भोपाल, मध्य प्रदेश के भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड पर लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को तीन महीने में…
भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा समेत 3 टोल रोड का मामला:3 टोल रोड पर लागत से 6 गुना तक वसूली
मध्यप्रदेश

भोपाल में गैस की किल्लत का 7वां दिन:एजेंसियों पर हंगामा, इंडेन ने शुरू की ऑफलाइन बुकिंग

भोपाल, शहर में रसोई गैस की किल्लत सातवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।…
भोपाल में गैस की किल्लत का 7वां दिन:एजेंसियों पर हंगामा, इंडेन ने शुरू की ऑफलाइन बुकिंग
मध्यप्रदेश