MP के 22 लाख पेंशनर्स को झटका:केंद्र का सहायता राशि बढ़ाने से इनकार, नीति आयोग की सिफारिश के बावजूद वृद्धि नहीं

Updated on 15-03-2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के करीब 22.5 लाख बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशनर्स के लिए दिल्ली से निराशाजनक खबर है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यसभा में स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि में बढ़ोतरी करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।

केंद्र सरकार के इस फैसले का सीधा असर उन लाखों लोगों पर पड़ेगा, जो महंगाई के इस दौर में आर्थिक मदद बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि नीति आयोग और अन्य मूल्यांकन अध्ययनों ने सहायता राशि में वृद्धि करने और भुगतान प्रणाली को मजबूत करने की सिफारिश की थी। अध्ययनों में यह भी पाया गया कि लाभार्थी इस पेंशन का उपयोग मुख्य रूप से भोजन और स्वास्थ्य देखभाल जैसी अनिवार्य जरूरतों के लिए कर रहे हैं। इसके बावजूद, सरकार ने फिलहाल राशि बढ़ाने से इनकार कर दिया है।

दिव्यांग पेंशन देने में एमपी देश में नंबर-2

यहां यह भी बता दें कि राज्यसभा में पेश आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। विशेष रूप से विकलांगता पेंशन (IGNDPS) के मामले में मध्य प्रदेश 1,01,470 लाभार्थियों के साथ देश में दूसरे स्थान पर है, केवल बिहार ही इससे आगे है।

मध्य प्रदेश को मिले यूपी-बिहार से भी ज्यादा पैसे

दिलचस्प तथ्य यह है कि चालू वित्तीय वर्ष (31 जनवरी 2026 तक) के दौरान केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को 889.77 करोड़ रुपए की निधि जारी की है। यह राशि उत्तर प्रदेश (813.48 करोड़) और बिहार (691.80 करोड़) जैसे बड़े राज्यों को मिले फंड से भी अधिक है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन (IGNOAPS)

 मध्य प्रदेश में मुख्य रूप से वृद्धावस्था पेंशन की राशि 600 रुपए प्रति माह निर्धारित है, लेकिन इसमें केंद्र और राज्य का अंश लाभार्थी की श्रेणी और उम्र के हिसाब से बदल जाता है।

60 से 79 वर्ष की आयु वर्ग के बुजुर्गों को कुल 600 रुपए मिलते हैं। इसमें केंद्र सरकार 200 रुपए देती है जबकि मध्य प्रदेश सरकार 400 रुपए अपनी ओर से मिलाती है। 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को कुल 600 रुपए ही मिलते हैं, लेकिन इसमें केंद्र का हिस्सा बढ़कर 500 रुपए हो जाता है और राज्य का हिस्सा घटकर 100 रुपए रह जाता है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन (IGNWPS)

40 से 79 वर्ष की BPL यानी गरीबी रेखा के नीचे वाली श्रेणी में आने वाली विधवाओं को कुल 600 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं। इसमें केंद्र का अंश 300 रुपए और राज्य का अंश 300 रुपए होता है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन (IGNDPS)

 18 से 79 वर्ष के 80% या अधिक दिव्यांगों को कुल 600 रुपए मिलते हैं। इसमें केंद्र और राज्य दोनों 300-300 रुपए का योगदान देते हैं। 80 वर्ष के बाद केंद्र का हिस्सा 500 रुपए और राज्य का हिस्सा 100 रुपए हो जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

बोहरा समाज ने सादगी से अदा की ईद की नमाज:अमन-शांति की मांगी दुआ, शहर की प्रमुख मस्जिदों और मरकजों में जुटे लोग

भोपाल, भोपाल शहर में बोहरा समाज ने ईद का पर्व सादगी और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। सुबह से ही अलग-अलग मस्जिदों और मरकजों में नमाज अदा करने के लिए लोगों…
बोहरा समाज ने सादगी से अदा की ईद की नमाज:अमन-शांति की मांगी दुआ, शहर की प्रमुख मस्जिदों और मरकजों में जुटे लोग
मध्यप्रदेश

भोपाल में नवरात्रि और नववर्ष की शुरुआत:मंदिरों में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर में धार्मिक आयोजन जारी

भोपाल, भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार सुबह शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में…
भोपाल में नवरात्रि और नववर्ष की शुरुआत:मंदिरों में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर में धार्मिक आयोजन जारी
मध्यप्रदेश

55 करोड़ से साफ होगा भोपाल के आदमपुर खंती का कचरा, परिषद की बैठक में होगा अंतिम फैसला

भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की सख्ती के बाद नगर निगम प्रशासन आदमपुर खंती में वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निपटान को लेकर तेजी दिखा…
55 करोड़ से साफ होगा भोपाल के आदमपुर खंती का कचरा, परिषद की बैठक में होगा अंतिम फैसला
मध्यप्रदेश

'आक्रांता आए पर हमारी हस्ती नहीं मिटी', मुख्यमंत्री निवास पर गूंजा गुड़ी पड़वा का उत्साह; सीएम ने पहना 'पेशवाई साफा'

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने, अपने जीवन में लक्ष्यों को अपनाने और समृद्धि…
'आक्रांता आए पर हमारी हस्ती नहीं मिटी', मुख्यमंत्री निवास पर गूंजा गुड़ी पड़वा का उत्साह; सीएम ने पहना 'पेशवाई साफा'
मध्यप्रदेश

फर्जी कॉल से सावधान! रेल अधिकारियों के नाम पर हो रही ठगी, भोपाल मंडल की चेतावनी

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें अज्ञात व्यक्ति रेल…
फर्जी कॉल से सावधान! रेल अधिकारियों के नाम पर हो रही ठगी, भोपाल मंडल की चेतावनी
मध्यप्रदेश

भोपाल में पटरी पर लौटी घरेलू गैस आपूर्ति, व्यावसायिक सिलिंडर पर अब भी असमंजस

भोपाल। एलपीजी संकट के 10वें दिन घरेलू गैस आपूर्ति की व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर होटलों-रेस्टोरेंट को उपलब्ध कराने के निर्देश के बावजूद आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो…
भोपाल में पटरी पर लौटी घरेलू गैस आपूर्ति, व्यावसायिक सिलिंडर पर अब भी असमंजस
मध्यप्रदेश

पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने रानी कमलापति स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक ने बुधवार को भोपाल मंडल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन एवं नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय का सघन निरीक्षण किया।…
पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने रानी कमलापति स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश

एम्स भोपाल: अब घर बैठे डाउनलोड करें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 48 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल ने मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देते हुए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर…
एम्स भोपाल: अब घर बैठे डाउनलोड करें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 48 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट
मध्यप्रदेश

गुना में दिव्यांगों को बांटी गई 'कबाड़' ट्राइसिकल, सिंधिया की फटकार के बाद जागा प्रशासन, दिव्यांग को घर जाकर दी नई ट्राइसिकल

भोपाल। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों दिव्यांग रामरतन ओझा को घटिया ट्राइसिकल वितरित कराने के मामले में जिला प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। गुणवत्ता में…
गुना में दिव्यांगों को बांटी गई 'कबाड़' ट्राइसिकल, सिंधिया की फटकार के बाद जागा प्रशासन, दिव्यांग को घर जाकर दी नई ट्राइसिकल
मध्यप्रदेश