20 मार्च से शुरू होगा स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर

Updated on 15-03-2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल में स्थापित ‘स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर फॉर प्रिवेंटिव गायनाकोलॉजी एंड इन्फर्टिलिटी’ में अब इन सभी स्वास्थ्य सेवाओं का एक ही जगह इलाज होगा।

करीब दो करोड़ रुपए की लागत से स्थापित इस हाईटेक सेंटर में जांच से लेकर उपचार तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ और सेंटर की स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. रचना दुबे के अनुसार सेंटर में मेनोपॉज, हार्मोनल असंतुलन, पीसीओएस, फाइब्रॉइड जैसी स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के लिए परामर्श और उपचार के साथ-साथ इन्फर्टिलिटी के आधुनिक इलाज जैसे आईयूआई की सुविधा भी एक छत के नीचे मिलेगी।

सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए वीआईए तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे समय रहते इलाज संभव हो सकेगा और महिलाओं की जान बचाई जा सकेगी। काटूज अस्पताल में खुलने वाला यह सेंटर प्रदेश का पहला इन्फर्टिलिटी सेंटर होगा। इसके अलावा एक इन्फर्टिलिटी क्लीनिक एम्स में भी है। हालांकि, एम्स में अब आईवीएफ से भी इलाज शुरू होने वाला है।

प्राइवेट में 4 गुना तक महंगा नि:संतानता इलाज सरकारी सेंटर में नि:संतानता का इलाज 40,000 से 80,000 रुपए तक में हो सकता है। निजी अस्पतालों में इसी के लिए 3 लाख रुपए तक का खर्च आता है। भारत में नि:संतानता की दर राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 10-14% होने का अनुमान है, जो खराब जीवनशैली और देर से शादी करने के कारण बढ़ रही है।

क्योंकि, इन्हें कैंसर और पीसीओडी का खतरा…

  • सर्वाइकल कैंसर : महिलाओं में होने वाला यह दूसरा सबसे बड़ा कैंसर। भोपाल देशभर में 15वें नंबर पर।
  • ब्रेस्ट कैंसर : महिलाओं में सर्वाधिक। भोपाल देश में 8वें स्थान पर। प्रति 1 लाख महिलाओं में 33.9 को ब्रेस्ट कैंसर हो रहा है।
  • गर्भाशय में गांठ : 30-50% महिलाओं में जीवनकाल में कभी न कभी फाइब्रॉइड विकसित होते हैं। 40 वर्ष की उम्र के बाद अधिक आम।
  • पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज) : 10-27% महिलाएं इससे प्रभावित। हार्मोनल असंतुलन के कारण अनियमित पीरियड्स और बांझपन की समस्या हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

बोहरा समाज ने सादगी से अदा की ईद की नमाज:अमन-शांति की मांगी दुआ, शहर की प्रमुख मस्जिदों और मरकजों में जुटे लोग

भोपाल, भोपाल शहर में बोहरा समाज ने ईद का पर्व सादगी और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। सुबह से ही अलग-अलग मस्जिदों और मरकजों में नमाज अदा करने के लिए लोगों…
बोहरा समाज ने सादगी से अदा की ईद की नमाज:अमन-शांति की मांगी दुआ, शहर की प्रमुख मस्जिदों और मरकजों में जुटे लोग
मध्यप्रदेश

भोपाल में नवरात्रि और नववर्ष की शुरुआत:मंदिरों में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर में धार्मिक आयोजन जारी

भोपाल, भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार सुबह शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में…
भोपाल में नवरात्रि और नववर्ष की शुरुआत:मंदिरों में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर में धार्मिक आयोजन जारी
मध्यप्रदेश

55 करोड़ से साफ होगा भोपाल के आदमपुर खंती का कचरा, परिषद की बैठक में होगा अंतिम फैसला

भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की सख्ती के बाद नगर निगम प्रशासन आदमपुर खंती में वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निपटान को लेकर तेजी दिखा…
55 करोड़ से साफ होगा भोपाल के आदमपुर खंती का कचरा, परिषद की बैठक में होगा अंतिम फैसला
मध्यप्रदेश

'आक्रांता आए पर हमारी हस्ती नहीं मिटी', मुख्यमंत्री निवास पर गूंजा गुड़ी पड़वा का उत्साह; सीएम ने पहना 'पेशवाई साफा'

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने, अपने जीवन में लक्ष्यों को अपनाने और समृद्धि…
'आक्रांता आए पर हमारी हस्ती नहीं मिटी', मुख्यमंत्री निवास पर गूंजा गुड़ी पड़वा का उत्साह; सीएम ने पहना 'पेशवाई साफा'
मध्यप्रदेश

फर्जी कॉल से सावधान! रेल अधिकारियों के नाम पर हो रही ठगी, भोपाल मंडल की चेतावनी

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें अज्ञात व्यक्ति रेल…
फर्जी कॉल से सावधान! रेल अधिकारियों के नाम पर हो रही ठगी, भोपाल मंडल की चेतावनी
मध्यप्रदेश

भोपाल में पटरी पर लौटी घरेलू गैस आपूर्ति, व्यावसायिक सिलिंडर पर अब भी असमंजस

भोपाल। एलपीजी संकट के 10वें दिन घरेलू गैस आपूर्ति की व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर होटलों-रेस्टोरेंट को उपलब्ध कराने के निर्देश के बावजूद आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो…
भोपाल में पटरी पर लौटी घरेलू गैस आपूर्ति, व्यावसायिक सिलिंडर पर अब भी असमंजस
मध्यप्रदेश

पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने रानी कमलापति स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक ने बुधवार को भोपाल मंडल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन एवं नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय का सघन निरीक्षण किया।…
पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने रानी कमलापति स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश

एम्स भोपाल: अब घर बैठे डाउनलोड करें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 48 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल ने मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देते हुए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर…
एम्स भोपाल: अब घर बैठे डाउनलोड करें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 48 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट
मध्यप्रदेश

गुना में दिव्यांगों को बांटी गई 'कबाड़' ट्राइसिकल, सिंधिया की फटकार के बाद जागा प्रशासन, दिव्यांग को घर जाकर दी नई ट्राइसिकल

भोपाल। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों दिव्यांग रामरतन ओझा को घटिया ट्राइसिकल वितरित कराने के मामले में जिला प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। गुणवत्ता में…
गुना में दिव्यांगों को बांटी गई 'कबाड़' ट्राइसिकल, सिंधिया की फटकार के बाद जागा प्रशासन, दिव्यांग को घर जाकर दी नई ट्राइसिकल
मध्यप्रदेश