भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा समेत 3 टोल रोड का मामला:3 टोल रोड पर लागत से 6 गुना तक वसूली

Updated on 14-03-2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड पर लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को तीन महीने में सुनवाई पूरी कर निर्णय देने के निर्देश दिए हैं।

चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की खंडपीठ ने पूर्व विधायक पारस सकलेचा की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि यह मामला नोएडा ब्रिज टोल वसूली निरस्त करने के 20 दिसंबर 2024 के फैसले के समान प्रकृति का है, इसलिए हाई कोर्ट इस पर जल्द सुनवाई करे।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को 15 दिन के भीतर हाई कोर्ट में नया आवेदन दाखिल करने की अनुमति दी है। साथ ही टोल रोड के निवेशकों और अन्य प्रभावित पक्षों को भी मामले में पक्षकार बनाने के निर्देश दिए गए हैं। याचिका में कहा गया है कि इन टोल सड़कों पर परियोजना लागत से कई गुना अधिक राशि वसूली जा चुकी है।

आरोप- रखरखाव खर्च और ब्याज को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया

  • याचिका में आरोप लगाया गया है कि टोल संचालित करने वाली कंपनी ने रखरखाव खर्च और ब्याज को वास्तविक खर्च से अधिक दिखाकर टोल वसूली जारी रखी। सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पक्ष रखा।
  • राज्य सरकार की ओर से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह पैरवी करेंगे। याचिका में यह भी कहा गया है कि इन टोल सड़कों पर दुर्घटनाओं के आंकड़े चिंताजनक हैं, इसके बावजूद टोल वसूली जारी रखी गई है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि नोएडा ब्रिज टोल मामले की तरह यहां भी टोल वसूली निरस्त की जाए।
  • इससे पहले लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड को लेकर अप्रैल 2022 में इंदौर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाई कोर्ट ने अक्टूबर 2022 में इसे खारिज कर दिया था।
  • इसके बाद दिसंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का आदेश निरस्त करते हुए मामले की दोबारा सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं।

नोएडा ब्रिज फैसले का जिक्र इसलिए...

 नोएडा ब्रिज पर 2001 से टोल वसूली के खिलाफ दायर याचिका में कैग जांच में कंपनी द्वारा परियोजना लागत व खर्च बढ़ाकर दिखाने का खुलासा हुआ। इस आधार पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2016 में टोल वसूली निरस्त कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने 20 दिसंबर 2024 को हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

बोहरा समाज ने सादगी से अदा की ईद की नमाज:अमन-शांति की मांगी दुआ, शहर की प्रमुख मस्जिदों और मरकजों में जुटे लोग

भोपाल, भोपाल शहर में बोहरा समाज ने ईद का पर्व सादगी और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। सुबह से ही अलग-अलग मस्जिदों और मरकजों में नमाज अदा करने के लिए लोगों…
बोहरा समाज ने सादगी से अदा की ईद की नमाज:अमन-शांति की मांगी दुआ, शहर की प्रमुख मस्जिदों और मरकजों में जुटे लोग
मध्यप्रदेश

भोपाल में नवरात्रि और नववर्ष की शुरुआत:मंदिरों में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर में धार्मिक आयोजन जारी

भोपाल, भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार सुबह शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में…
भोपाल में नवरात्रि और नववर्ष की शुरुआत:मंदिरों में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर में धार्मिक आयोजन जारी
मध्यप्रदेश

55 करोड़ से साफ होगा भोपाल के आदमपुर खंती का कचरा, परिषद की बैठक में होगा अंतिम फैसला

भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की सख्ती के बाद नगर निगम प्रशासन आदमपुर खंती में वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निपटान को लेकर तेजी दिखा…
55 करोड़ से साफ होगा भोपाल के आदमपुर खंती का कचरा, परिषद की बैठक में होगा अंतिम फैसला
मध्यप्रदेश

'आक्रांता आए पर हमारी हस्ती नहीं मिटी', मुख्यमंत्री निवास पर गूंजा गुड़ी पड़वा का उत्साह; सीएम ने पहना 'पेशवाई साफा'

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने, अपने जीवन में लक्ष्यों को अपनाने और समृद्धि…
'आक्रांता आए पर हमारी हस्ती नहीं मिटी', मुख्यमंत्री निवास पर गूंजा गुड़ी पड़वा का उत्साह; सीएम ने पहना 'पेशवाई साफा'
मध्यप्रदेश

फर्जी कॉल से सावधान! रेल अधिकारियों के नाम पर हो रही ठगी, भोपाल मंडल की चेतावनी

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें अज्ञात व्यक्ति रेल…
फर्जी कॉल से सावधान! रेल अधिकारियों के नाम पर हो रही ठगी, भोपाल मंडल की चेतावनी
मध्यप्रदेश

भोपाल में पटरी पर लौटी घरेलू गैस आपूर्ति, व्यावसायिक सिलिंडर पर अब भी असमंजस

भोपाल। एलपीजी संकट के 10वें दिन घरेलू गैस आपूर्ति की व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर होटलों-रेस्टोरेंट को उपलब्ध कराने के निर्देश के बावजूद आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो…
भोपाल में पटरी पर लौटी घरेलू गैस आपूर्ति, व्यावसायिक सिलिंडर पर अब भी असमंजस
मध्यप्रदेश

पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने रानी कमलापति स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक ने बुधवार को भोपाल मंडल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन एवं नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय का सघन निरीक्षण किया।…
पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने रानी कमलापति स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश

एम्स भोपाल: अब घर बैठे डाउनलोड करें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 48 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल ने मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देते हुए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर…
एम्स भोपाल: अब घर बैठे डाउनलोड करें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 48 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट
मध्यप्रदेश

गुना में दिव्यांगों को बांटी गई 'कबाड़' ट्राइसिकल, सिंधिया की फटकार के बाद जागा प्रशासन, दिव्यांग को घर जाकर दी नई ट्राइसिकल

भोपाल। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों दिव्यांग रामरतन ओझा को घटिया ट्राइसिकल वितरित कराने के मामले में जिला प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। गुणवत्ता में…
गुना में दिव्यांगों को बांटी गई 'कबाड़' ट्राइसिकल, सिंधिया की फटकार के बाद जागा प्रशासन, दिव्यांग को घर जाकर दी नई ट्राइसिकल
मध्यप्रदेश