पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी बदले गए हैं। इसी क्रम में पश्चिमी राजस्थान के जिले पाली में भी नए अधिकारी को कमान सौंपी गई है। यहां इस जिले की नई कप्तान दबंग महिला अधिकारी IPS मोनिका सेन रहेंगी। मोनिका सेन से पहले यहां आदर्श सिद्धु पुलिस अधीक्षक थे। वहीं इससे पहले मोनिका सेन हाड़ी रानी बटालियन, अजमेर के कमांडेंट पद से कार्यरत थीं। बता दें कि आईपीएस मोनिका सेन अपने अलग अंदाज और प्रशासनिक फसलों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।जानिए आईपीएस मोनिका सेन के बारे में
राजस्थान कैडर की 2014 बैच की IPS मोनिका सेन मूल रूप से पड़ोसी राज्य हरियाणा की रहने वाली है। भारतीय पुलिस में सेवा करने का जज्बा उन्हें परिवार से मिला है। उनके पिता भी दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर रह चुके हैं। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार मोनिका सेन के परिवार में तीन पीढ़ियों से परिवार के लोग पुलिस सेवा में रह चुके हैं। राजस्थान में इससे मोनिका सेन डूंगरपुर और झालावाड़ जिले में एसपी रह चुकी हैं।आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद आई थीं चर्चा में
2017 में आनंदपाल एनकाउंटर के बाद IPS मोनिका सेन सुर्खियों में रही थी। इस दौरान ट्रेनी आईपीएस रहते हुए भी उन्होंने आनंदपाल की मौत के बाद हुई श्रद्धांजलि सभा में पुलिस को देख उग्र हुई भीड़ के दौरान बनी विषम परिस्थितियों में सूझबूझ से हैंडल किया था, जिसे लेकर वे काफी चर्चा में रही थीं। हालांकि सांवराद हिंसा के दौरान उन्हें काफी चोटें भी आई थीं।