सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया:जोधपुर जेल से 170 दिन बाद होंगे रिहा

Updated on 14-03-2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया। गृह मंत्रालय के अनुसार, सोनम ने NSA एक्ट के तहत अपनी हिरासत की अवधि का लगभग आधा हिस्सा पूरा कर लिया है।

लद्दाख प्रशासन ने 24 सितंबर 2025 को लेह हिंसा भड़काने के आरोप में 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत वांगचुक को हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें फौरन जोधपुर शिफ्ट कर दिया था। 170 दिन से वे जोधपुर जेल में हैं। अब उनकी रिहाई होगी।

जोधपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत ने बताया, 'उन्हें भी प्रेस नोट के जरिए ही इसकी सूचना मिली है। अभी तक किसी तरह का कोई ऑर्डर नहीं मिला है। ऑर्डर आने के बाद जेल नियम के हिसाब से आगे की कार्यवाही की जाएगी।'

NSA सरकार को ऐसे लोगों को हिरासत में लेने का अधिकार देता है, जिनसे देश की सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा हो। इसके तहत किसी व्यक्ति को अधिकतम 12 महीने तक नजरबंद रखा जा सकता है।

लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे थे सोनम

सोनम को 26 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था। वह लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शनों के दो दिन बाद उनकी गिरफ्तारी की गई थी। इन प्रदर्शनों में 4 लोगों की मौत हुई थी। 90 लोग घायल हुए थे। सरकार का आरोप है कि वांगचुक ने इस हिंसा को भड़काया।

वांगचुक ने जन्म लद्दाख में हुआ, श्रीनगर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की

वांगचुक का जन्म 1966 में लेह जिले के अल्ची के पास, लद्दाख में हुआ था। उनके गांव में स्कूल न होने के कारण 9 साल की उम्र तक उनका किसी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ। इस दौरान उनकी मां ने उन्हें बुनियादी शिक्षा दी।

9 साल की उम्र में उन्हें श्रीनगर ले जाया गया और वहां एक स्कूल में दाखिला दिलाया गया। बाद में दिल्ली के विशेष केंद्रीय स्कूल में भी उन्होंने पढ़ाई की। फिर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT, श्रीनगर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में BTech किया।

शिक्षा में सुधार के लिए SECMOL बनाया

इंजीनियरिंग के बाद वांगचुक ने साल 1988 में अपने भाई और पांच साथियों के साथ मिलकर स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख यानी SECMOL की शुरुआत की। इसका उद्देश्य लद्दाख के सरकारी स्कूलों की शिक्षा में सुधार लाना है। इसके लिए लद्दाख के सासपोल में मौजूद सरकारी हाई स्कूल में स्कूल सुधार के प्रयोग किए गए।

इसके बाद, SECMOL ने 'ऑपरेशन न्यू होप' की शुरुआत की। इसके तहत सरकारी स्कूलों में एजुकेशन रिफॉर्म और लोकलाइज्ड टेक्स्टबुक्स, टीचर्स की ट्रेनिंग और गांव-स्तरीय शिक्षा समितियों के गठन की पहल शुरू की गई। फिर इसे शिक्षा विभाग और गांव की जनता के सहयोग से आगे बढ़ाया गया।

जून 1993 से वांगचुक ने प्रिंट मैगजीन 'लद्दाख्स मेलोंग' की शुरुआत की। अगस्त 2005 तक लद्दाख की एकमात्र प्रिंट मैगजीन के एडिटर के रूप में काम किया। साल 2004 में हिल काउंसिल सरकार में शिक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'कुछ लोगों को बेवजह खुजली हो रही', संभल के CO कुलदीप कुमार पर भड़के ओवैसी, ईरान-इजरायल से कनेक्‍शन

संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
'कुछ लोगों को बेवजह खुजली हो रही', संभल के CO कुलदीप कुमार पर भड़के ओवैसी, ईरान-इजरायल से कनेक्‍शन
देश

राजस्थान के ये सरकारी शिक्षक कौन, जिन्होंने टॉपर्स बच्चियों को अपने खर्चे पर करवाई हेलिकॉप्टर राइड, बताई वजह

डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
राजस्थान के ये सरकारी शिक्षक कौन, जिन्होंने टॉपर्स बच्चियों को अपने खर्चे पर करवाई हेलिकॉप्टर राइड, बताई वजह
देश

असम के बागान की चाय बेच-बेचकर बना प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने टी गार्डन के श्रमिकों से कहा- कर्ज उतारने आया

गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
असम के बागान की चाय बेच-बेचकर बना प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने टी गार्डन के श्रमिकों से कहा- कर्ज उतारने आया
देश

कौन हैं दबंग IPS मोनिका सेन, जिन्हें मिली पाली जिले के SP की कमान,आनन्दपाल एनकाउंटर केस से रहा नाता

पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
कौन हैं दबंग IPS मोनिका सेन, जिन्हें मिली पाली जिले के SP की कमान,आनन्दपाल एनकाउंटर केस से रहा नाता
देश

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव- अब तक 2 नई पार्टियों का ऐलान

चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव- अब तक 2 नई पार्टियों का ऐलान
देश

देश में डेटा सेंटरों की बिजली मांग बढ़ेगी:2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की होगी जरूरत

नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
देश में डेटा सेंटरों की बिजली मांग बढ़ेगी:2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की  होगी जरूरत
देश

राहुल बोले-DU में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करते हैं:

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
राहुल बोले-DU में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करते हैं:
देश

सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया:जोधपुर जेल से 170 दिन बाद होंगे रिहा

नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया:जोधपुर जेल से 170 दिन बाद  होंगे रिहा
देश

हिमाचल के टूरिज्म पर मिडिल ईस्ट में तनाव का इम्पैक्ट

शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
हिमाचल के टूरिज्म पर मिडिल ईस्ट में तनाव का इम्पैक्ट
देश