हिमाचल के टूरिज्म पर मिडिल ईस्ट में तनाव का इम्पैक्ट

Updated on 13-03-2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों और पर्यटन कारोबारियों दोनों को चिंता में डाल दिया है। इससे होटलों में एडवांस बुकिंग रद्द हो रही है और होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को लाखों रुपए का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

प्रदेश में बीते चार-पांच दिनों से कमर्शियल LPG सिलेंडरों की किल्लत है। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे। ऐसे में जिन होटल कारोबारियों के पास एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक नहीं बचा है, वे खुद पर्यटकों की फूड के साथ एडवांस बुकिंग रद्द कर रहे हैं।

दूसरी ओर, कई पर्यटक भी पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी की खबरों के चलते पहाड़ों पर घूमने की योजना बदल रहे हैं और अपनी एडवांस बुकिंग कैंसल कर रहे हैं। इस बीच कुछ होटेलियर ने लकड़ी से जलने वाले चूल्हे खरीदकर भोजना पकाना भी शुरू कर दिया है। कुछ कारोबारी इंडक्शन पर भी खाना पका रहे हैं।

पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि खाड़ी देशों में जारी तनाव लंबा खिंचता है तो आने वाले समर सीजन में हिमाचल के पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लग सकता है। गर्मियों के महीनों में राज्य की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा पर्यटन पर निर्भर रहता है और इसी दौरान होटल, ट्रैवल एजेंसी, टैक्सी ऑपरेटर, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को साल का सबसे ज्यादा काम मिलता है।

50 प्रतिशत तक बुकिंग रद्द, लाखों का नुकसान

शिमला स्थित लैंडमार्क होटल के मालिक राजीव भारद्वाज ने बताया कि चार-पांच दिनों में उनकी 50 प्रतिशत एडवांस बुकिंग रद्द हो चुकी है। इससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पर्यटकों के बीच भी पैनिक का माहौल बन गया है। उन्होंने माना कि वास्तविक स्थिति उतनी गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि एलपीजी की कमी के कारण उन्हें होटल में वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी है।

उन्होंने खाना बनाने के लिए लकड़ी का चूल्हा लगवाया है और इंडक्शन स्टोव भी मंगवाए हैं, ताकि होटल में ठहरे पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही होटल के मेन्यू में भी बदलाव करना पड़ा है। लंबे समय में पकने वाले व्यंजन जैसे राजमा और काबुली चना फिलहाल बंद कर दिए गए हैं, जबकि जल्दी तैयार होने वाली दालों और हल्के भोजन को मेन्यू में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में वीकेंड पर होटल फुल रहते थे, लेकिन इस बार कारोबार लगभग ठप जैसा हो गया है।

मनाली में भी चिंता बढ़ी

पर्यटन नगरी मनाली में भी होटल कारोबारियों के बीच चिंता का माहौल है। मनाली के होटेलियर अनूप ठाकुर ने माना कि खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष का असर धीरे-धीरे पर्यटन कारोबार पर दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि यदि हालात जल्दी सामान्य नहीं हुए तो आने वाले दिनों में पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लग सकता है।

अनूप ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने लाई जाए, ताकि पर्यटकों में फैली आशंका दूर हो सके और पर्यटन कारोबार सामान्य बना रहे।

टूरिस्ट को खाने की चिंता नहीं

हिमाचल में कमर्शियल सिलेंडर की कमी से हालात जरूर चिंताजनक है, लेकिन ऐसी स्थिति नहीं है कि टूरिस्ट को खाना न मिल पाए। क्योंकि होटेलियर ने LPG का विकल्प के तौर पर इंडक्शन और लकड़ी के चूल्हे का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

पेट्रोल-डीजल की फिलहाल कमी नहीं

हालांकि, पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि राज्य में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कोई बड़ी कमी नहीं है। शिमला के पेट्रोल पंप संचालक अमित नंदा के अनुसार पहले की तरह अतिरिक्त स्टॉक जरूर नहीं मिल रहा, लेकिन जितनी मांग है उतनी आपूर्ति हो रही है और किसी भी वाहन चालक को खाली हाथ नहीं लौटना पड़ रहा।

सरकार से हस्तक्षेप की मांग

एडवांस बुकिंग रद्द होने और गैस आपूर्ति में दिक्कत के बीच हिमाचल होटलियर एसोसिएशन ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके सेठ ने सरकार से पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि पर्यटन उद्योग पर संकट गहराने से रोका जा सके।

पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि यदि समय रहते स्थिति संभाली नहीं गई तो समर सीजन में हिमाचल आने वाले हजारों पर्यटकों की संख्या प्रभावित हो सकती है, जिसका सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था और लाखों लोगों की आजीविका पर पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

हिमाचल के टूरिज्म पर मिडिल ईस्ट में तनाव का इम्पैक्ट

शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
हिमाचल के टूरिज्म पर मिडिल ईस्ट में तनाव का इम्पैक्ट
देश

बोत्सवाना से कूनो आए 9 नए मेहमानों को दें नाम, पसंद आया तो फ्री मिलेगा चीता सफारी का टिकट

श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
बोत्सवाना से कूनो आए 9 नए मेहमानों को दें नाम, पसंद आया तो फ्री मिलेगा चीता सफारी का टिकट
देश

बदायूं: एनकाउंटर में अजय प्रताप सिंह के पैरों में लगी गोली, HPCL के दो बड़े अफसरों पर दागी थीं गोलियां

बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
बदायूं: एनकाउंटर में अजय प्रताप सिंह के पैरों में लगी गोली, HPCL के दो बड़े अफसरों पर दागी थीं गोलियां
देश

इंडिगो के एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट:घरेलू एयरलाइंस में सबसे कम

नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
इंडिगो के एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट:घरेलू एयरलाइंस में सबसे कम
देश

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी
देश

गाजियाबाद में 'हाउस टैक्स संग्राम' खत्म, करीब 5 लाख लोगों को मिली राहत, जानिए कब क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
गाजियाबाद में 'हाउस टैक्स संग्राम' खत्म, करीब 5 लाख लोगों को मिली राहत, जानिए कब क्या-क्या हुआ?
देश

मऊ में अंडरपास को लेकर छिड़ा सियासी घमासान, श्रेय लेने की होड़ में आमने-सामने आए सांसद और मंत्री

मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
मऊ में अंडरपास को लेकर छिड़ा सियासी घमासान, श्रेय लेने की होड़ में आमने-सामने आए सांसद और मंत्री
देश

दुल्हन एक, पहुंच गई दो बारात; मुजफ्फरनगर में मच गया हंगामा, पुलिस आई तो फंस गया ये पेंच

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
दुल्हन एक, पहुंच गई दो बारात; मुजफ्फरनगर में मच गया हंगामा, पुलिस आई तो फंस गया ये पेंच
देश

राजस्थान में घरेलू सिलेंडर महंगे दामों पर बिकने लगे, सप्लाई घटते ही बाजार में LPG की गड़बड़ी शुरू

जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
राजस्थान में घरेलू सिलेंडर महंगे दामों पर बिकने लगे, सप्लाई घटते ही बाजार में LPG की गड़बड़ी शुरू
देश