भारत के शास्त्रीय नृत्य के जरिए फ्लाइट सेफ्टी की शिक्षा, एयर इंडिया ने किया है ऐसा

Updated on 24-02-2024
नई दिल्ली: भरतनाट्यम, ओडिशी, कथकली, ओडिशी, कत्थक, घूमर, बिहू, गिद्दा। यदि इन सब की बात करें तो आप कहेंगे कि ये भारत के शास्त्रीय (Classical) और लोक नृत्य (Folk Dance) की विधा हैं। देश के अलग अलग इलाकों में ये नृत्य खूब लोकप्रिय हैं और उत्सव और त्योहार का हिस्सा का बनते हैं। लेकिन यदि हम कहें कि नृत्य की इन विधाओं के जरिए हवाई जहाज में सफर के दौरान सेफ्टी के तौर-तरीकों की शिक्षा भी दी जा सकती है तो आप कहेंगे कि ऐसा भी कहीं होता है? लेकिन इसे संभव कर दिखाया है खालिस भारतीय एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) ने।
तेजी से बदल रहा है एयर इंडिया
आपको तो पता ही होगा कि सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया बिक गई है। इसे टाटा ग्रुप (Tata Group) ने खरीदा है। इस एयरलाइन को टाटा ग्रुप के पास आए दो साल पूरे हो गए हैं। टाटा ग्रुप के पास आने के बाद एयर इंडिया में तेजी से बदलाव हो रहा है। चाहे आप स्टाफ के बिहेवियर की बात करें, फ्लाइट के अंदर दी जाने वाली सर्विस की बात करें, एयर होस्टेस के ड्रेस की बात करें या फिर उड़ान के दौरान परोसे जाने वाले व्यंजनों की बात करें। सबमें आमूल चूल बदलाव हो रहा है। अब एयर इंडिया ने इनफ्लाइट सेफ्टी वीडियो में भी बदलाव किया है।
सेफ्टी मुद्रा
एयर इंडिया ने शुक्रवार को एयरलाइन का एक नया इनफ्लाइट सेफ्टी वीडियो जारी किया। इसका नाम सेफ्टी मुद्रा Safety Mudras दिया गया है। इसमें भारतीय लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य के जरिए नृत्यांगना एयर पैसेंजर्स को सेफ्टी इंस्ट्रक्शन देती नजर आती हैं। इस सेफ्टी वीडियो को McCann Worldgroup के प्रसून जोशी, शंकर महादेवन और भारतबाला ने मिल कर तैयार किया है। करीब साढ़े चार मिनट के इस वीडियो को देखने के बाद सिर्फ आप ही नहीं, दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाला व्यक्ति भारतीय संस्कृति की विविधता और गहराइयों तक पहुंच जाएगा।

नृत्य की इन विधाओं को मिला है वीडियो में स्थान
एयर इंडिया के इस फ्लाइट सेफ्टी वीडियो में तमिलनाडु के भरतनाट्यम Bharatnatyam, ओडिशा के ओडिशी Odissi, असम के बिहू Bihu, केरल के कथकली Kathakali और मोहिनीअट्टम Mohiniyattam, राजस्थान के घूमर Ghoomar और पंजाब के लोक नृत्य गिद्दा के जरिए विमान के सुरक्षा नियमों को समझाया गया है। हर नृत्य के जरिये एक विशेष सेफ्टी इंस्ट्रक्शन को समझाया गया है।
इंटरनेशनल फ्लाइट्स में वीडियो से समझाया जाता है
आपने यदि कभी अच्छे एयरलाइन की इंटनेशनल फ्लाइट्स में सफर की होगी तो आपको इसका अंदाजा होगा। दरअसल, इंटरनेशनल फ्लाइट्स आमतौर पर लंबी दूरी की होती हैं। इनमें पैसेंजर्स के मनोरंजन के लिए टीवी स्क्रीन की व्यवस्था होती है। बिजनेस या फर्स्ट क्लास में तो सीटों के सामने टीवी स्क्रीन होता है। इकोनॉमी क्लास में हर सीट के पीछे एक मिनी टीवी की व्यवस्था होती है। ऐसी फ्लाइट्स में सेफ्टी इंस्ट्रक्शन देने के लिए एयर होस्टेस नहीं आते बल्कि सेफ्टी इंस्ट्रक्शन वीडियो चला दिए जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

शेयर बाजार में रेकॉर्ड तेजी! सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा उछला, निवेशकों को हुआ बंपर मुनाफा

नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज सुबह से ही शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स सुबह साढ़े ग्याहरा बजे के करीब 800 अंक…
शेयर बाजार में रेकॉर्ड तेजी! सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा उछला, निवेशकों को हुआ बंपर मुनाफा
बिजनेस

​सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी भी उछली, जानिए कितने बढ़ गए 10 ग्राम गोल्ड के भाव

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी के भाव में आने वाले समय में और उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि कल गोल्ड की कीमतों में गिरावट आई थी। लेकिन…
​सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी भी उछली, जानिए कितने बढ़ गए 10 ग्राम गोल्ड के भाव
बिजनेस

मनरेगा का रेट बढ़ा, 14 करोड़ से अधिक लोगों को होगा फायदा, UP में सबसे कम बढ़ी मजदूरी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मनरेगा (MGNREGA) के तहत मिलने वाली मजदूरी का रेट बढ़ा दिया है। फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए इस योजना के तहत मजदूरी में औसतन 28 रुपये…
मनरेगा का रेट बढ़ा, 14 करोड़ से अधिक लोगों को होगा फायदा, UP में सबसे कम बढ़ी मजदूरी
बिजनेस

कल्याणी ग्रुप में संपत्ति पर विवाद गहराया, भांजा-भांजी पर मानहानि का मुकदमा करेंगे बाबा

नई दिल्ली: देश की अमीर परिवारों में शामिल कल्याणी ग्रुप (Kalyani Group) में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी भारत फोर्ज के चेयरमैन बाबा कल्याणी के खिलाफ…
कल्याणी ग्रुप में संपत्ति पर विवाद गहराया, भांजा-भांजी पर मानहानि का मुकदमा करेंगे बाबा
बिजनेस

भारत के शास्त्रीय नृत्य के जरिए फ्लाइट सेफ्टी की शिक्षा, एयर इंडिया ने किया है ऐसा

नई दिल्ली: भरतनाट्यम, ओडिशी, कथकली, ओडिशी, कत्थक, घूमर, बिहू, गिद्दा। यदि इन सब की बात करें तो आप कहेंगे कि ये भारत के शास्त्रीय (Classical) और लोक नृत्य (Folk Dance)…
भारत के शास्त्रीय नृत्य के जरिए फ्लाइट सेफ्टी की शिक्षा, एयर इंडिया ने किया है ऐसा
बिजनेस

अमेरिका में नौकरी छोड़कर शुरू किया कारोबार, 30 साल की उम्र में ऐसे बना दी 100 करोड़ की कंपनी

नई दिल्ली: अगर किसी काम को करने की ठान ली जाए और पूरी कोशिश की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। दुनिया में ज्यादातर लोगों का सपना पढ़ाई करने के बाद…
अमेरिका में नौकरी छोड़कर शुरू किया कारोबार, 30 साल की उम्र में ऐसे बना दी 100 करोड़ की कंपनी
बिजनेस

कंपनी बनाई पहुंचाया बुलंदियों पर, फिर शेयरहोल्डर्स ने कर दिया चलता

कंपनी का टर्नओवर अरबों रुपयों में पहुंचा, लेकिन इन फाउंडर्स को बाद में शेयरहोल्डर्स ने कंपनी से बाहर निकाल दिया। आज हम आपको ऐसे ही फाउंडर्स के बारे में बताने…
कंपनी बनाई पहुंचाया बुलंदियों पर, फिर शेयरहोल्डर्स ने कर दिया चलता
बिजनेस

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई गिरावट, अब खजाने में बचे इतने अरब डॉलर

नई दिल्ली: देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) में फिर गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ फरवरी को समाप्त में 5.24 अरब डॉलर घटकर 617.23 अरब…
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई गिरावट, अब खजाने में बचे इतने अरब डॉलर
बिजनेस

अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में डिजिटल वॉलेट से खरीद सकेंगे टिकट, RBI ने दी ये बड़ी राहत, पूरी डिटेल

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने वालों को बड़ी राहत दी। RBI ने प्रीपेड पेमेंट इंस्टूमेंट्स (PPIs) के मास्टर डायरेक्शन में बदलाव…
अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में डिजिटल वॉलेट से खरीद सकेंगे टिकट, RBI ने दी ये बड़ी राहत, पूरी डिटेल
बिजनेस