बाइडन ने रूस पर एक तीर से किया दोहरा शिकार, अमेरिका की बल्ले-बल्ले, दोस्त भारत भी हुआ मजबूर
Updated on
28-03-2024
वॉशिंगटन: यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की घेरेबंदी करने में जुटे अमेरिका ने तेल व्यापार पर नए प्रतिबंधों का ऐलान करके व्लादिमीर पुतिन सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है। अब तक रूस से रेकॉर्ड पैमाने पर तेल खरीदने वाले भारत पर भी प्रतिबंधों की मार पड़ी है और अब वह अमेरिका से जमकर तेल खरीदने में जुट गया है। अगले महीने 2,50,000 बैरल कच्चा तेल अमेरिका से भारत पहुंचने जा रहा है। यह पिछले एक साल में अमेरिका से सबसे ज्यादा तेल की खरीद है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल का आयातकर्ता और उपभोक्ता है। माना जा रहा है कि सख्त अमेरिकी प्रतिबंधों की मार को देखते हुए अब भारत अपने तेल आयात में विविधता ला रहा है। इससे जहां रूस के तेल निर्यात पर असर पड़ सकता है, वहीं अमेरिका का बंपर मुनाफा हो सकता है।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत समुद्र के रास्ते भेजे जाने वाले तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। पिछले साल यूक्रेन युद्ध के बीच भारत रूसी तेल का बड़ा खरीदार था। वह भी तब जब पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण अन्य देशों ने रूस से किनारा कर लिया था। पिछले महीने अमेरिका ने रूस को सबक सिखाने के लिए अपने प्रतिबंधों को और ज्यादा सख्त कर दिया। अमेरिका ने रूस की शिपिंग फर्म सोवकोमफ्लोट और 14 अन्य क्रूड ऑयल टैंकरों पर भी प्रतिबंधों का दायरा बढ़ा दिया। भारत की सबसे बड़ी रिफाइनरी चलाने वाली कंपनी रिलायंस ने सोवकोमफ्लोट के तेल से किनारा कर लिया है।
इस बीच विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि भारतीय रिफाइनरी कंपनियां भले ही रूसी तेल से दूरी बना रही हैं लेकिन इन नए प्रतिबंधों का भारत और रूस के तेल व्यापार पर बहुत कम असर पड़ेगा। वोरटेक्सा के विश्लेषण के मुताबिक रूस को अब भारत को ज्यादा डिस्काउंट देना पड़ सकता है ताकि भारत उससे तेल खरीदता रहे। भारत रूस पर दबाव डाल सकता है कि वह समुद्र के रास्ते भेजे जाने वाले तेल को 60 डॉलर में ही दे जो जी 7 देशों ने दाम तय किया है। इससे भारत को तो फायदा होगा लेकिन रूस को घाटा होगा जो अभी ज्यादा दाम पर तेल बेच रहा है।
वॉशिंगटन: यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की घेरेबंदी करने में जुटे अमेरिका ने तेल व्यापार पर नए प्रतिबंधों का ऐलान करके व्लादिमीर पुतिन सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है। अब तक…
वाशिंगटन: अमेरिकी के बाल्टीमोर में 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' ढहने के बाद लापता हुए लोगों में से दो के शव बरामद हुए हैं। बाल्टीमोर बंदरगाह के ठंडे पानी में बुधवार को…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शाहबाज शरीफ सरकार इस समय एक बड़ी मुश्किल में घिर गई है। ये मुश्किल है अपने दोस्त चीन की नाराजगी को कम करने की, जो पाकिस्तान में अपने…
चीन के सूजौ में एक्सप्रेसवे में भीषण कार हादसा हो गया। बर्फीला रास्ता होने के कारण तकरीबन 100 से अधिक गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें तीन लोगों…
यूक्रेन के खिलाफ रूस की जंग में फंसे भारतीयों की वापसी को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा- हमें इस…
कश्मीर की पत्रकार और कार्यकर्ता याना मीर ने पाकिस्तान पर झूठे प्रोपेगैंडा के जरिए भारत की छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाया है। मीर ने कहा कि कश्मीर…
इजराइल-हमास जंग शुरू हुए करीब साढ़े 4 महीने बीत चुके हैं। इस बीच इजराइल ने दुनियाभर में जंग को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए पब्लिक डिप्लोमैसी कैंपेन की शुरुआत…