मार्केट कैप में 10.6 गुना उछाल, शेयरों में तेजी

Updated on 22-04-2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ बने थे और इस साल 1 सितंबर से एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनने जा रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 3.8 गुना बढ़ोतरी हुई है जबकि मार्केट कैप 10.6 गुना बढ़ा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों में करीब 2000 परसेंट तेजी आई है। ऐपल मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की तीसरी बड़ी कंपनी है। उसके आगे केवल एनवीडिया और गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट है।

कुक के 15 साल के कार्यकाल में कंपनी ने मैक और आईफोन की सफलता से आगे बढ़ते हुए हेल्थ सर्विसेज, स्मार्ट वॉचेज और ईयरबड्स में सफलता के झंडे गाड़े। इस दौरान कंपनी ने 2015 में ऐपल वॉच, 2016 में एयरपॉड और 2018 में आईफोन एक्सआर, एक्सएस और एक्सएस मैक्स लॉन्च किए। 2021 में कंपनी एम1 मैक लेकर आई जबकि 2023 में उन्होंने विजन प्रो लॉन्च किया। कंपनी का बिजनेस वीडियो स्ट्रीमिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज तक फैला हुआ है। आज यह कंपनी एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वियरेबल जैसे नए क्षेत्रों में अहम प्लेयर बन चुकी है।

मार्केट कैप में उछाल

कुक साल 2011 में ऐपल के सीईओ बने थे जब कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। उस समय कंपनी का मार्केट कैप 350 अरब डॉलर था। साल 2015 आते-आते यह 500 अरब डॉलर पार कर चुका था और अगले साल यह 600 अरब डॉलर से ऊपर चला गया। 2018 में कंपनी का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा और महज दो साल में यह दोगुना होकर 2 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया। साल 2023 में ऐपल का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया जबकि पिछले साल यह 4 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया।कुक ने 15 साल पहले जब कार्यभार संभाला था तो ऐपल के शेयर का भाव 13 डॉलर था जबकि मंगलवार को इसका बंद भाव 266.17 डॉलर था। इस तरह कंपनी के शेयरों में पिछले 15 साल में करीब 2000 फीसदी तेजी आई है। कुक के सीईओ का पद छोड़ने की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में मंगलवार को 2.52 फीसदी गिरावट आई और उसका मार्केट कैप 3.912 ट्रिलियन डॉलर रह गया। आज कंपनी के 200 से ज्यादा स्टोर हैं और 2.5 अरब से ज्यादा एक्टिव डेवाइस हैं।

कौन है उत्तराधिकारी?

ऐपल का कहना है कि एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर कुक का काम दुनियाभर के पॉलिसीमेकर्स के साथ काम करना होगा। 65 साल के हो चुके कुक की जगह अब 50 साल के जॉन टर्नस सीईओ की कुर्सी संभालेंगे। वह 2001 में ऐपल की प्रोडक्ट डिजाइन टीम से जुड़े थे। 2013 में उन्हें हार्डवेयर इंजीनियरिंग का वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया और फिर 2021 में उन्हें प्रमोट करके सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया। टर्नस ने आईपैड और एयरपॉड्स जैसे प्रोडक्ट्स के विकास में अहम भूमिका निभाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

समंदर में संकट, सब्सिडी का दबाव... खाद आयात बिगाड़ सकता है भारत का बजट, क्या किसानों पर पड़ेगा बोझ?

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
समंदर में संकट, सब्सिडी का दबाव... खाद आयात बिगाड़ सकता है भारत का बजट, क्या किसानों पर पड़ेगा बोझ?
बिजनेस

चांदी ने गंवाई इस साल की पूरी बढ़त, क्या रह गया भाव, खरीदने का सही समय है

नई दिल्ली: चांदी की कीमत में पिछले साल 170% तेजी आई थी और जनवरी में भी यह 74% उछली थी। लेकिन हाल में इसकी कीमत में काफी गिरावट आई है और…
चांदी ने गंवाई इस साल की पूरी बढ़त, क्या रह गया भाव, खरीदने का सही समय है
बिजनेस

बिटकॉइन, रिपल, बाइनेंस... सभी को पीछे छोड़ आगे निकला पाई नेटवर्क कॉइन, कितना भारी पड़ा छोटा सिक्का?

नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। बिटकॉइन से लेकर इथेरियम, रिपल, बाइनेंस, सोलाना और में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर पाई नेटवर्क कॉइन पर…
बिटकॉइन, रिपल, बाइनेंस... सभी को पीछे छोड़ आगे निकला पाई नेटवर्क कॉइन, कितना भारी पड़ा छोटा सिक्का?
बिजनेस

थम गए भारत आने वाले रूसी तेल के टैंकर

नई दिल्ली: ईरान युद्ध को दो महीने पूरे हो गए हैं। इस बीच भारत समेत दुनिया के कई देश ऊर्जा संकट से गुजरे हैं। इस संकट के दौरान भारत को रूसी…
थम गए भारत आने वाले रूसी तेल के टैंकर
बिजनेस

16 साल की मेहनत रंग लाई, भारत-न्यूजीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर किए साइन

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड…
16 साल की मेहनत रंग लाई, भारत-न्यूजीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर किए साइन
बिजनेस

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका की तरफ बढ़ रहे 60 बड़े टैंकर, इतिहास में पहली बार हो रहा ऐसा

नई दिल्ली: ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई…
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका की तरफ बढ़ रहे 60 बड़े टैंकर, इतिहास में पहली बार हो रहा ऐसा
बिजनेस

ईरान युद्ध का असर, अमेरिका में फूटने वाला है महंगाई बम, एशिया से सप्लाई का संकट भी बढ़ा

नई दिल्ली: ईरान युद्ध की आग में अब अमेरिका के आम लोग भी झुलसने लगे हैं। देश में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमत में काफी इजाफा होना…
ईरान युद्ध का असर, अमेरिका में फूटने वाला है महंगाई बम, एशिया से सप्लाई का संकट भी बढ़ा
बिजनेस

सबसे बुरा दौर आना बाकी, 'अदृश्य' संकट से 38 करोड़ भारतीय रूबरू, अर्थव्‍यवस्‍था के लिए चेतावनी

नई दिल्‍ली: भारत में भीषण गर्मी अब सिर्फ एक मौसमी घटना नहीं रह गई है। इसके बजाय यह तेजी से बड़ा संकट बनती जा रही है। इसके कारण अभूतपूर्व पैमाने पर…
सबसे बुरा दौर आना बाकी, 'अदृश्य' संकट से 38 करोड़ भारतीय रूबरू, अर्थव्‍यवस्‍था के लिए चेतावनी
बिजनेस

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, UPI और ग्राहकों के लिए इसका मतलब

नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, UPI और ग्राहकों के लिए इसका मतलब
बिजनेस