चांदी ने गंवाई इस साल की पूरी बढ़त, क्या रह गया भाव, खरीदने का सही समय है

Updated on 28-04-2026
नई दिल्ली: चांदी की कीमत में पिछले साल 170% तेजी आई थी और जनवरी में भी यह 74% उछली थी। लेकिन हाल में इसकी कीमत में काफी गिरावट आई है और उसके इस साल की पूरी बढ़त गंवा दी है। पिछले साल इसकी क्लोजिंग लेवल 2.41 लाख रुपये प्रति किलो था लेकिन अभी यह 2.38 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा है। तीन महीने पहले इसकी कीमत 4.39 लाख रुपये पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद इसमें करीब 2 लाख रुपये की गिरावट आई है। अचानक आई इस गिरावट ने जानकारों और निवेशकों को सकते में डाल दिया है। सवाल यह है कि क्या यह चांदी खरीदने का सही समय है?

जानकारों का कहना है कि चांदी की कीमत में गिरावट के तीन बड़े कारण हैं। पहला कारण पश्चिम एशिया संकट है। अमूमन संकट के समय सोने और चांदी की कीमत में तेजी आती है क्योंकि इन्हें सुरक्षित निवेश समझा जाता है। लेकिन इस बार यह धारणा गलत साबित हुई है क्योंकि दुनिया में बढ़ रहे तनाव और पश्चिम एशिया में जारी लड़ाई के बावजूद सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है।

क्यों गिरी चांदी?

कच्चे तेल की कीमत में तेजी और बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव ने शुरुआत में फाइनेंशियल मार्केट्स में जोखिम से बचने का व्यापक माहौल पैदा कर दिया था। इससे निवेशकों ने नकदी जुटाना शुरू कर दिया और सभी प्रकार के एसेट्स में लेवरेज्ड पोजीशन कम करने लगे। इस कारण सुरक्षित समझी जाने वाली सोने जैसी एसेट्स में भी शॉर्ट-टर्म सेलिंग का दबाव देखा गया।

दूसरी वजह यह रही कि डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व के रुख के कारण सिल्वर जैसी नॉन-यील्डिंग एसेट्स की अपील कम हुई है। डॉलर के मजबूत होने से दूसरी करेंसी वालों के लिए चांदी महंगी हो गई। इससे इसकी निवेश डिमांड और फिजिकल डिमांड में गिरावट आई है। प्रॉफिट-बुकिंग से भी चांदी की कीमत में गिरावट आई है। मिडिल ईस्ट में संघर्ष बढ़ने के कारण चांदी की कीमत में उतार चढ़ाव बढ़ी है। ऐसे में ट्रेडर्स मुनाफावसूली में लग गए।

क्या कह खरीदने का सही समय है?

टाटा म्यूचुएल फंड ने एक रिपोर्ट में कहा, "सपोर्टिव फंडामेंटल्स और बाजार की अनिश्चितताओं को देखते हुए चांदी में निवेश करना चाहिए। डॉलर में तेजी या तनाव कम होने के कारण कीमतों में आने वाली कोई भी गिरावट से चांदी में निवेश किया जा सकता है।" रिपोर्ट में कहा गया है कि कीमतों में तेजी के बाद गिरावट आना स्वाभाविक है और इससे कीमती धातुओं के लिए लॉन्ग टर्म बुलिश आउटलुक पर कोई असर नहीं पड़ता। हालिया गिरावट के बावजूद चांदी के फंडामेंटल्स मजबूत बने हुए हैं।चांदी की इंडस्ट्रियल मांग मजबूत है और लगातार बढ़ रही है। चांदी की कुल खपत में इंडस्ट्रियल डिमांड की हिस्सेदारी 60 फीसदी से ज्यादा है। कई सेक्टर में इसका यूज बढ़ रहा है। साथ ही चीन में इसकी इनवेस्टमेंट डिमांड बनी हुई है। इससे लॉन्ग टर्म में चांदी की कीमत उच्च स्तर पर बने रहने की उम्मीद है। एमसीएक्स पर 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत आज कारोबार के दौरान 2,36,370 रुपये तक गिरी। पिछले सत्र में यह 2,41,824 रुपये पर बंद हुई थी। इस तरह इसमें करीब 5,400 रुपये की गिरावट आई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा है रेट?

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा है रेट?
बिजनेस

महंगे तेल ने बिगाड़ा एयर इंडिया का खेल, फ्लाइट्स ऑपरेट करना हो रहा मुश्किल, 100 उड़ानें कम करने की तैयारी

नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
महंगे तेल ने बिगाड़ा एयर इंडिया का खेल, फ्लाइट्स ऑपरेट करना हो रहा मुश्किल, 100 उड़ानें कम करने की तैयारी
बिजनेस

कमर्शियल LPG और छोटू सिलेंडर से क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन गेमिंग तक, आज से लागू हो रहे बदलाव

मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
कमर्शियल LPG और छोटू सिलेंडर से क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन गेमिंग तक, आज से लागू हो रहे बदलाव
बिजनेस

भारत, चीन और रूस समेत छह देशों पर है अमेरिका की करीबी नजर, आखिर क्या है मामला

नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
भारत, चीन और रूस समेत छह देशों पर है अमेरिका की करीबी नजर, आखिर क्या है मामला
बिजनेस

ईरान युद्ध के बीच टूट गए जीएसटी कलेक्शन के सारे रेकॉर्ड, अप्रैल में सरकार की बंपर कमाई

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
ईरान युद्ध के बीच टूट गए जीएसटी कलेक्शन के सारे रेकॉर्ड, अप्रैल में सरकार की बंपर कमाई
बिजनेस

12 से 22 दिनों में ओवरफ्लो का डर, ईरान के सामने एक और समस्‍या, तेल की भरती टंकियां बढ़ा रही हैं टेंशन

नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
12 से 22 दिनों में ओवरफ्लो का डर, ईरान के सामने एक और समस्‍या, तेल की भरती टंकियां बढ़ा रही हैं टेंशन
बिजनेस

सोने और चांदी की कीमत में आई तेजी

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
सोने और चांदी की कीमत में आई  तेजी
बिजनेस

अनिल अंबानी पर ED का बड़ा एक्शन, 3035 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, खंडाला का फार्महाउस भी जब्त

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
अनिल अंबानी पर ED का बड़ा एक्शन, 3035 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, खंडाला का फार्महाउस भी जब्त
बिजनेस

भारत क्यों नहीं लौटना चाहते NRI? इस शख्स ने श्रीधर वेम्बु को चुन-चुनकर बताए कारण, कहा- सिर्फ 'वतन प्रेम' काफी नहीं

नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
भारत क्यों नहीं लौटना चाहते NRI? इस शख्स ने श्रीधर वेम्बु को चुन-चुनकर बताए कारण, कहा- सिर्फ 'वतन प्रेम' काफी नहीं
बिजनेस