हमीदिया अस्पताल ने लॉन्च किया ऑर्थो रिहैब एप:ऑपरेशन के बाद मरीजों को कराएगा एक्सरसाइज

Updated on 30-04-2026
भोपाल, डिजिटल दौर में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़ी ढेरों जानकारी उपलब्ध है, लेकिन इनमें से बड़ी संख्या में कंटेंट भ्रामक या अधूरा होता है। कई मरीज ऑपरेशन या इलाज के बाद इन्हीं गलत टिप्स के आधार पर एक्सरसाइज और उपचार शुरू कर देते हैं, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों का फोकस अब मरीजों को गलत इलाज से बचाने पर फोकस कर रहे हैं। इसी दिशा में राजधानी के हमीदिया अस्पताल ने आर्थो रिहैब एप तैयार किया है। ऑर्थोपेडिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष गोहिया ने कहा कि इस एप का उद्देश्य ऑपरेशन के बाद मरीजों को सामान्य और सही जानकारी देना है, ताकि वे घर पर भी एक्सरसाइज और चिकित्सीय सलाहों का सही तरीके से पालन कर सकें।

सोशल मीडिया के भरोसे इलाज बन रहा खतरा

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी हर किसी के लिए एक जैसी होती है, जबकि हर मरीज की स्थिति अलग होती है। ऐसे में एक ही तरह की एक्सरसाइज सभी पर लागू नहीं होती। कई मामलों में देखा गया है कि मरीज गलत तरीके से एक्सरसाइज करने के कारण और ज्यादा चोटिल हो गए या उनकी रिकवरी में देरी हुई। यही वजह है कि विशेषज्ञ लंबे समय से प्रमाणिक और पर्सनलाइज्ड गाइडेंस की जरूरत महसूस कर रहे थे।

डॉक्टरों ने तैयार किया वैज्ञानिक समाधान

इस जरूरत को समझते हुए गांधी मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के सीनियर रेजीडेंट डॉ. सुदीप त्रिपाठी ने ‘आर्थो रिहैब एप’ विकसित किया है। यह एप खासतौर पर उन मरीजों के लिए तैयार किया गया है, जिनका हड्डी से जुड़ा ऑपरेशन हुआ है। इसमें 200 से अधिक सर्जरी से संबंधित जानकारी, एक्सरसाइज और देखभाल के तरीके वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट फॉर्मेट में शामिल किए गए हैं।

हर मरीज को मिलेगी जरूरत के अनुसार जानकारी

इस एप की सबसे खास बात यह है कि इसमें मरीज खुद से लॉगिन नहीं कर सकता। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ही मरीज का रजिस्ट्रेशन करते हैं और उसकी सर्जरी के अनुसार जरूरी जानकारी अपलोड करते हैं। इससे मरीज को केवल वही जानकारी मिलती है, जो उसके लिए जरूरी और सुरक्षित है। इससे भ्रम की स्थिति खत्म होती है और इलाज अधिक प्रभावी बनता है।

डॉ. त्रिपाठी के अनुसार, सड़क दुर्घटना या अन्य गंभीर मामलों में ऑपरेशन के बाद मरीजों को लंबे समय तक एक्सरसाइज करनी होती है। अस्पताल में दी गई सलाह मरीज घर जाकर भूल जाते हैं और कई बार गलत तरीके अपनाते हैं। इस एप के जरिए उन्हें हर समय सही मार्गदर्शन मिलता रहेगा, जिससे गलत एक्सरसाइज से होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

भोपाल के खेत में गाय काटने वाले दो गिरफ्तार:कार से रेकी कर गो-तस्करी की वारदातों को अंजाम देते थे

भोपाल, भोपाल के सुखीसेवनिया में खेत में गो-तस्करी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 26 अप्रैल को फरियादी कालूराम पहुंचे और उन्होंने…
भोपाल के खेत में गाय काटने वाले दो गिरफ्तार:कार से रेकी कर गो-तस्करी की वारदातों को अंजाम देते थे
मध्यप्रदेश

आज से सीएम किसान हेल्पलाइन होगी शुरु:मुख्यमंत्री एग्रीकल्चर एक्सपर्ट्स की वर्कशॉप में होंगे शामिल

भोपाल, भोपाल के रवीन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागृह में आज कृषि कर्मयोगी उन्नमुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…
आज से सीएम किसान हेल्पलाइन होगी शुरु:मुख्यमंत्री एग्रीकल्चर एक्सपर्ट्स की वर्कशॉप में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश

MP के पहले सरकारी IVF सेंटर को लाइसेंस का इंतजार

 भोपाल, नि:संतान दंपतियों के लिए यह खबर राहत भरी और निराशाजनक दोनों है। एक तरफ जहां एम्स भोपाल में प्रदेश का पहला सरकारी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर हाईटेक मशीनों के…
MP के पहले सरकारी IVF सेंटर को लाइसेंस का इंतजार
मध्यप्रदेश

हमीदिया अस्पताल ने लॉन्च किया ऑर्थो रिहैब एप:ऑपरेशन के बाद मरीजों को कराएगा एक्सरसाइज

भोपाल, डिजिटल दौर में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़ी ढेरों जानकारी उपलब्ध है, लेकिन इनमें से बड़ी संख्या में कंटेंट भ्रामक या अधूरा होता है। कई मरीज ऑपरेशन…
हमीदिया अस्पताल ने लॉन्च किया ऑर्थो रिहैब एप:ऑपरेशन के बाद मरीजों को कराएगा एक्सरसाइज
मध्यप्रदेश

400 किलो वजन की क्षमता थी लिफ्ट में, छठवां व्यक्ति जैसे ही चढ़ा, गिर गई लिफ्ट

भोपाल। एमपी नगर जोन-2 स्थित सागर प्लाजा में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। भवन की लिफ्ट चौथी मंजिल से सीधे बेसमेंट तक जा गिरी, जिससे उसमें सवार छह पत्रकार गंभीर…
400 किलो वजन की क्षमता थी लिफ्ट में, छठवां व्यक्ति जैसे ही चढ़ा, गिर गई लिफ्ट
मध्यप्रदेश

MP में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, दो डिग्री कम हो सकता है तापमान

भोपाल। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी ने समूचे प्रदेश को झुलसा रखा है। बुधवार को सर्वाधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में दर्ज किया गया। वहीं उमरिया में सामान्य से…
MP में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, दो डिग्री कम हो सकता है तापमान
मध्यप्रदेश

उमा भारती के 'माई का लाल' वाले बयान से भाजपा में हलचल, क्या 2016 वाली गलती दोहरा रही है पार्टी?

 भोपाल। जातिगत और क्षेत्रीय राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा भले ही नए समीकरण बुन रही हो लेकिन दिग्गजों के बयान उसे दो कदम आगे, फिर 10 कदम पीछे हटने वाली स्थिति…
उमा भारती के 'माई का लाल' वाले बयान से भाजपा में हलचल, क्या 2016 वाली गलती दोहरा रही है पार्टी?
मध्यप्रदेश

आम से लेकर केला और मिर्च तक, MP में होगा 'महोत्सवों' का साल, किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की तैयारी

भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए इन्हें छोटी जगह से बड़ी कमाई करने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के…
आम से लेकर केला और मिर्च तक, MP में होगा 'महोत्सवों' का साल, किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की तैयारी
मध्यप्रदेश

भोपाल में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, गड़बड़ी मिलने पर गैस एजेंसी सस्पेंड, कस्टमर्स को नई एजेंसियों में किया गया शिफ्ट

भोपाल। जिले में सिलिंडरों की किल्लत के बीच एजेंसी संचालकों ने घरेलू, छोटू व व्यावसायिक सिलिंडर की जमकर कालाबाजारी की है। जिसका खुलासा खाद्य विभाग टीम ने पिछले दिनों छापामार कार्रवाई…
भोपाल में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, गड़बड़ी मिलने पर गैस एजेंसी सस्पेंड, कस्टमर्स को नई एजेंसियों में किया गया शिफ्ट
मध्यप्रदेश