MP के पहले सरकारी IVF सेंटर को लाइसेंस का इंतजार

Updated on 30-04-2026
 भोपाल, नि:संतान दंपतियों के लिए यह खबर राहत भरी और निराशाजनक दोनों है। एक तरफ जहां एम्स भोपाल में प्रदेश का पहला सरकारी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर हाईटेक मशीनों के साथ तैयार है। महिला के गर्भ में भ्रूण इंप्लांट करने वाले एक्सपर्ट एम्ब्रायोलॉजिस्ट की नियुक्ति भी हो चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ सेंटर के संचालन के लिए जरूरी लाइसेंस अब तक संस्थान के पास नहीं है।

हालांकि, एम्स प्रबंधन का कहना है कि लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया गया है। यह प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी। यह स्थिति तब है जब संस्थान में आईवीएफ शुरू करने की घोषणा साल 2022 में हुई थी, जो 4 साल बाद भी अधूरी है। मध्यप्रदेश में आईवीएफ की मांग तेजी से बढ़ रही है। इससे जुड़े आंकड़े भी इसी ओर संकेत देते हैं। प्रदेश में 10 सालों में फर्टिलिटी रेट यानी प्रजनन क्षमता में 12.58 प्रतिशत की गिरावट आई है।

सरकारी सेंटर में आधे से कम खर्च में होगा इलाज

बता दें, दिल्ली और रायपुर के बाद एम्स भोपाल देश का तीसरा और एमपी का पहला ऐसा सरकारी संस्थान होगा, जहां यह सुविधा मिलेगी। वर्तमान में प्रदेश के करीब 10 हजार दंपती हर साल निजी सेंटरों पर आईवीएफ कराते हैं, जहां एक साइकिल का खर्च 1.5 लाख से 3 लाख रुपए तक आता है।एम्स में यही इलाज महज 50 हजार से 75 हजार रुपए में होगा। इसकी अहमियत का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि केंद्र सरकार ने इस सेंटर के लिए करीब 20 करोड़ रुपए का बजट मुहैया कराया है।

सेंटर में सभी हाईटेक सुविधाएं रहेंगी मौजूद

एम्स में तैयार सेंटर में आईवीएफ, ICSI, IUI, टेस्ट ट्यूब बेबी और अन्य प्रजनन तकनीकों पर उपचार, परामर्श और टेस्टिंग सुविधाएं मौजूद होंगी। लैब, एम्ब्रियो फ्रीजिंग और हाई-एंड इन्क्यूबेटर भी स्थापित किए गए हैं। विशेष बात यह है कि डॉक्टरों के प्रशिक्षण के लिए डिजिटल स्किल लैब बनाई गई है, जिसमें एआई आधारित सिम्युलेटर की मदद से भ्रूण ट्रांसफर और हिस्टेरोस्कोपी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

12.8 फीसदी कम हुआ फर्टिलिटी रेट 

मध्यप्रदेश में लगातार फर्टिलिटी रेट गिरता जा रहा है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे की रिपोर्ट बताती है कि बीते 10 साल में मध्यप्रदेश में जन्मदर में 12.8 फीसदी की कमी आई है। ऐसे में नए कपल्स में माता-पिता बनने के लिए आईवीएफ तकनीक की मांग तेजी से बढ़ी है।

ऐसा है जनसंख्या का अनुमान

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा विश्लेषण के अनुसार 2024 में मप्र के 20 से 29 साल आयुवर्ग के युवाओं की आबादी 1 करोड़ 53 लाख 82 हजार है। 2047 तक इसी कैटेगरी में युवाओं की संख्या 1 करोड़ 49 लाख 93 हजार ही रहेगी। 23 साल बाद युवा आबादी बढ़ने की बजाय कम हो जाएगी। इसके विपरीत 2024 में मप्र के 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी 57 लाख 12 हजार है। 2047 तक इसी कैटेगरी में बुजुर्गों की संख्या 1 करोड़ 82 लाख तक पहुंच जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

मध्य प्रदेश में बीयर संकट का फायदा उठा रहे शराब माफिया, 50 से 80 रुपये महंगे दामों पर बेच रहे

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
मध्य प्रदेश में बीयर संकट का फायदा उठा रहे शराब माफिया, 50 से 80 रुपये महंगे दामों पर बेच रहे
मध्यप्रदेश

भोपाल के मानस भवन के पास चल रहा प्रशासन का बुलडोजर, 70 साल पुरानी बस्ती हटाने की कार्रवाई शुरू, छावनी में बदला इलाका

भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल के मानस भवन के पास चल रहा प्रशासन का बुलडोजर, 70 साल पुरानी बस्ती हटाने की कार्रवाई शुरू, छावनी में बदला इलाका
मध्यप्रदेश

भोपाल के मानस भवन इलाके से बस्ती हटाए जाने का भारी विरोध, कांग्रेस बोली- आदिवासियों को शहर से दूर भेजने की तैयारी

भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल के मानस भवन इलाके से बस्ती हटाए जाने का भारी विरोध, कांग्रेस बोली- आदिवासियों को शहर से दूर भेजने की तैयारी
मध्यप्रदेश

MP में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ भर्ती के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
MP में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ भर्ती के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू
मध्यप्रदेश

कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप

भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप
मध्यप्रदेश

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 महंगा:भोपाल में 3074, इंदौर में 3179 और ग्वालियर में 3296 में मिलेगा

भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 महंगा:भोपाल में 3074, इंदौर में 3179 और ग्वालियर में 3296 में मिलेगा
मध्यप्रदेश

भोपाल में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हिट एंड रन में किसान की दर्दनाक मौत

भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
भोपाल में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हिट एंड रन में किसान की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश

जीएमसी में 13 जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, हमीदिया-सुल्तानिया में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
जीएमसी में 13 जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, हमीदिया-सुल्तानिया में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
मध्यप्रदेश

MP के श्रमिकों को सौगात... संबल योजना के 27 हजार परिवारों को मिले 600 करोड़, गिग वर्कर्स भी हुए शामिल

 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
MP के श्रमिकों को सौगात... संबल योजना के 27 हजार परिवारों को मिले 600 करोड़, गिग वर्कर्स भी हुए शामिल
मध्यप्रदेश