नवोदय विद्यालय पेंटा में गणित पार्क और अत्याधुनिक पॉडकास्ट कक्ष का भव्य उद्घाटन

Updated on 23-04-2026

सुकमा। जिले के पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा (सुकमा-1) में बुधवार को शिक्षा एवं नवाचार को नई दिशा देते हुए गणित पार्क और अत्याधुनिक पॉडकास्ट कक्ष का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि 223 बटालियन सीआरपीएफ दोरनापाल के कमांडेंट नीरज सिंह राठौर, सेकंड इन कमांड सुखविंदर सिंह तथा कोंटा एसडीएम सुभाष शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत उद्बोधन के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों ने दोनों नवाचारों का विधिवत शुभारंभ किया।

विद्यालय परिसर में स्थापित गणित पार्क विद्यार्थियों के लिए एक अनूठा शिक्षण माध्यम बनकर सामने आया है, जहां छात्र खेल-खेल में गणितीय अवधारणाओं को सहज रूप से समझ सकेंगे। इसकी देखरेख स्नातक शिक्षक (गणित) सोनू कुशवाह कर रहे हैं। वहीं, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित पॉडकास्ट कक्ष विद्यार्थियों के संवाद कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता और रचनात्मक सोच को निखारने का सशक्त मंच बनेगा, जिसकी जिम्मेदारी स्नातक शिक्षक (हिंदी) अमन पंथी को सौंपी गई है। इन दोनों कक्षों को आकर्षक बनाने में विद्यार्थियों ने भी चित्रकारी और सजावट के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान दिया।

विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल के नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अतिथियों ने इन नवाचारों की प्रशंसा करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक पहल बताया और विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का शुभारंभ, सीएम साय ने लिया संतों का आशीर्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का शुभारंभ, सीएम साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
छत्तीसगढ़

ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने कार्ययोजना बनाएं : मुख्य सचिव

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने और ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना बनाएं। राज्य में जलवायु परिवर्तन कार्यक्रमों के लिए सीएसआर मद…
ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने कार्ययोजना बनाएं : मुख्य सचिव
छत्तीसगढ़

रायपुर समेत प्रदेश में गर्मी का कहर, पारा 43°C के पार

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। हालात ऐसे हैं कि करीब तीन साल बाद पहली बार लगातार 16 दिनों से…
रायपुर समेत प्रदेश में गर्मी का कहर, पारा 43°C के पार
छत्तीसगढ़

'प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ ने नारायणपुर के दूरस्थ ब्रेहबेड़ा गांव की 2 वर्षीय पारूल दुग्गा को नया जीवन दिया है। जन्मजात हृदय रोग से…
'प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
छत्तीसगढ़

श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान हमारी जिम्मेदारी : विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवर को श्रम विभाग के कार्यों और योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैदानी अमला पूरी प्रतिबद्धता के साथ…
श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान हमारी जिम्मेदारी : विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों का 'ज्ञानभारतम' एप से हुआ संरक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती ने एक बार फिर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई है। विकासखंड सिमगा के कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा स्थित सदगुरुदेव कबीर आश्रम में कलेक्टर कुलदीप…
326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों का 'ज्ञानभारतम' एप से हुआ संरक्षण
छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने सभी स्कूलों में शौचालय की सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में एक पेड़…
राज्यपाल ने सभी स्कूलों में शौचालय की सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

बजट में जनता पर कोई बोझ नही, कोई नया कर प्रस्तावित नही: चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए विकास को नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया। बजट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने…
बजट में जनता पर कोई बोझ नही, कोई नया कर प्रस्तावित नही: चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी
छत्तीसगढ़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर नपाअध्यक्ष ने लाया निंदा प्रस्ताव

कवर्धा,  नगर पालिका परिषद कवर्धा में आज परिषद की बैठक आयोजित किया गया, बैठक में लाये गये समस्त प्रस्तावों पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विस्तार से चर्चा कर पारित…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर नपाअध्यक्ष ने लाया निंदा प्रस्ताव
छत्तीसगढ़