326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों का 'ज्ञानभारतम' एप से हुआ संरक्षण

Updated on 28-04-2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती ने एक बार फिर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई है। विकासखंड सिमगा के कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा स्थित सदगुरुदेव कबीर आश्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे "ज्ञानभारतम" राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के दौरान सन् 1700 ईस्वी की *326 वर्ष पुरानी* हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ प्राप्त हुई हैं। ये पाण्डुलिपियाँ न केवल धार्मिक दृष्टि से अमूल्य हैं, बल्कि भारत की ज्ञान परंपरा का जीवंत प्रमाण भी हैं।

दामाखेड़ा में कुल चार प्राचीन ग्रंथों — अनुरागसागर, अम्बूसागर, दीपकसागर एवं ज्ञान प्रकाश — का सर्वेक्षण कर सरपंच की उपस्थिति में "ज्ञानभारतम" एप के माध्यम से डिजिटलीकरण पूर्ण किया गया। ये सभी ग्रंथ 9वें आचार्य प्रगट नाम साहब द्वारा लिखित हैं और देवनागरी लिपि में हैं, जो इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रमाण हैं।

इस अभियान की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि यह रही कि सोनाखान संग्रहालय में 10 दिसम्बर 1857 को अंग्रेजी सरकार द्वारा जारी शहीद वीर नारायण सिंह के फाँसी के आदेश की पाण्डुलिपि भी प्राप्त हुई है। यह दस्तावेज़ छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की शहादत का अनमोल ऐतिहासिक साक्ष्य है।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि किसी के पास कोई भी हस्तलिखित प्राचीन ग्रंथ, ताम्रपत्र या ताड़पत्र हो तो वे सर्वे टीम को सूचित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में मूल प्रति स्वामी के पास ही रहेगी, केवल फोटो लेकर अपलोड किया जाएगा। "ज्ञानभारतम" अभियान का उद्देश्य भारत की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित करना है। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

भारतमाला व शराब घोटाला:दो घोटालों की जांच; बिलासपुर में 17 किलो सोना व हीरों के हार मिले

रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
भारतमाला व शराब घोटाला:दो घोटालों की जांच; बिलासपुर में 17 किलो सोना व हीरों के हार मिले
छत्तीसगढ़

रायपुर में बाइक सवार ने महिला से चेन लूटी:घर के बाहर पानी भरने गई महिला से वारदात, पता पूछने के बहाने रोका

रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
रायपुर में बाइक सवार ने महिला से चेन लूटी:घर के बाहर पानी भरने गई महिला से वारदात, पता पूछने के बहाने रोका
छत्तीसगढ़

निजी स्कूलों की मनमानी पर NSUI का मोर्चा:बिलासपुर में मनमानी फीस, महंगी किताबों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी

बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
निजी स्कूलों की मनमानी पर NSUI का मोर्चा:बिलासपुर में मनमानी फीस, महंगी किताबों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी
छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचा बंदर:लखनऊ-रायपुर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान घटना

रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचा बंदर:लखनऊ-रायपुर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान घटना
छत्तीसगढ़

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगी भीषण आग:कई एकड़ में फैली आग से खेती परीक्षण को भारी नुकसान

रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगी भीषण आग:कई एकड़ में फैली आग से खेती परीक्षण को भारी नुकसान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू

रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू
छत्तीसगढ़

CGBSE बोर्ड...रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन आवेदन प्रक्रिया शुरू

रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
CGBSE बोर्ड...रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन आवेदन प्रक्रिया शुरू
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में महिला आरक्षण पर सामान्य-सभा में निंदा प्रस्ताव

बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…
बिलासपुर में महिला आरक्षण पर सामान्य-सभा में निंदा प्रस्ताव
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में कारोबारी से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त

दु्र्ग/बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल…
बिलासपुर में कारोबारी से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त
छत्तीसगढ़