बजट में जनता पर कोई बोझ नही, कोई नया कर प्रस्तावित नही: चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

Updated on 28-04-2026
कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए विकास को नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया। बजट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनआकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में कवर्धा शहर विकास की उंचाईयों को आगे बढ़ायेगा। 

प्रस्तुत बजट को परिषद की सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्षीय कार्यकाल का दूसरा बजट “विकास, विश्वास और जनसेवा” की भावना पर आधारित है। नगर पालिका परिषद जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए हर वर्ग के हितों का ध्यान रखेगी और कवर्धा को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगी। बजट में कोई नया कर प्रस्तावित नही किया गया है उन्होनें बजट पूर्व परंपरा अनुसार राष्ट्रगान व राजगीत की धुन से कार्यवाही शुरू की।

शहर विकास के लिए विशेष प्रावधान
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सड़क एवं नाली निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, उद्यानों के विकास तथा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कवर्धा तेजी से विकसित हो रहा शहर है और आने वाले वर्षों में इसे आधुनिक एवं व्यवस्थित नगर के रूप में पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और सहभागिता से ही विकास का यह संकल्प पूर्ण होगा।

अनमानित आय व्यय पत्रक
इस प्रकार आगामी वित्तीय वर्ष हेतु अनुमानित आय व्यय पत्र बजट प्रस्तुत किया गया है इसमें वर्ष 2026-27 हेतु अनुमानित आय 9397.18 लाख (अक्षरी-तिरानवे करोड़ सन्तानवे लाख अठ्राह हजार रूपये) तथा व्यय 9380.70 (अक्षरी-तिरानवे करोड़ अस्सी लाख सत्तर हजार रूपये) प्रस्तावित किया गया है इस प्रकार बजट में 16 लाख 47 हजार का लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया है।

शहर के 10 चौक-चौराहांे का सौंदर्यीकरण
नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत करपात्री चौक, संतगाडगे चौक, सहस्त्र बाहु चौक, करपात्री चौक, मिनीमाता चौक, शहीद कौशल यादव चौक, परशुराम चौक, झंडा चौक, ऋषभ देव चौक का सौंदर्यीकरण, तालाबों का सौंदर्यीकरण में रेवाबंद तालाब, बावा तालाब, डबरी तालाब, वार्ड क्रं. 26 स्थित तालाब का जीर्णोद्वार कार्य होगा। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने अपने बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विकास के लिए इस बजट शहर विकास के लिए अनुमानित लागत राशि का बजट प्रस्तुत किया गया है जिसमें शासन से राशि मांग के अनुरूप कार्य कराया जाना प्रस्तावित रहेगा। उन्होनें अधोसंरचना विकास अंतर्गत आवश्यकतानुसार शहर के वार्डो में सीसी रोड, नाली निर्माण, पुराने डिवाईडरों का जीर्णोद्वार एवं नवीन डिवाईडर का निर्माण, डिवाईडरों मंे लगे पुराने पोल का हटाकर नवीन पोल एवं 400 नग नया स्ट्रीट लाईट पोल की स्थापना कार्य, राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे नवीन मछली एवं मटन मार्केट का निर्माण किया जोगा।

स्वच्छता के क्षेत्र होगा अनुकरणीय पहल
स्वच्छता के क्षेत्र में नवीन एस.टी.पी. (सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण, कवर्धा शहर के प्रमुख नालियों का डेªनेज सिस्टम तैयार किया जाना, पुराने एस.टी.पी. प्लांट का जीर्णोद्वार कार्य, घर-घर कचरा संग्रहण हेतु नवीन डस्टबीन का वितरण, डोर टू डोर कचरा संग्रहण हेतु ऑटा, टिप्पर की व्यवस्था करना, घर-घर कचरा संग्रहण पश्चात् कचरो का पुर्नचक्रीकरण (रिसाईकलिंग कार्य) हेतु नवीन प्रोससिंग प्लांट की स्थापना ताकि प्लास्टिक कचरों से मुक्ति मिले।

आगामी वर्ष में इन कार्यो पर फोकस
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी द्वारा नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में पेश किया गया। यह उनके कार्यकाल का पहला बजट था। इस बजट में नगर पालिका क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव किया गया, जिसमें अधोसंरचना, केन्द्र प्रवर्तित योजना, राज्य प्रवर्तित योजना, पार्षद निधि, अध्यक्ष निधि, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, जल आपूर्ति, और स्वच्छता संबंधित कार्यो को शामिल किया गया है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

भारतमाला व शराब घोटाला:दो घोटालों की जांच; बिलासपुर में 17 किलो सोना व हीरों के हार मिले

रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
भारतमाला व शराब घोटाला:दो घोटालों की जांच; बिलासपुर में 17 किलो सोना व हीरों के हार मिले
छत्तीसगढ़

रायपुर में बाइक सवार ने महिला से चेन लूटी:घर के बाहर पानी भरने गई महिला से वारदात, पता पूछने के बहाने रोका

रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
रायपुर में बाइक सवार ने महिला से चेन लूटी:घर के बाहर पानी भरने गई महिला से वारदात, पता पूछने के बहाने रोका
छत्तीसगढ़

निजी स्कूलों की मनमानी पर NSUI का मोर्चा:बिलासपुर में मनमानी फीस, महंगी किताबों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी

बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
निजी स्कूलों की मनमानी पर NSUI का मोर्चा:बिलासपुर में मनमानी फीस, महंगी किताबों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी
छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचा बंदर:लखनऊ-रायपुर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान घटना

रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचा बंदर:लखनऊ-रायपुर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान घटना
छत्तीसगढ़

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगी भीषण आग:कई एकड़ में फैली आग से खेती परीक्षण को भारी नुकसान

रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगी भीषण आग:कई एकड़ में फैली आग से खेती परीक्षण को भारी नुकसान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू

रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू
छत्तीसगढ़

CGBSE बोर्ड...रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन आवेदन प्रक्रिया शुरू

रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
CGBSE बोर्ड...रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन आवेदन प्रक्रिया शुरू
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में महिला आरक्षण पर सामान्य-सभा में निंदा प्रस्ताव

बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…
बिलासपुर में महिला आरक्षण पर सामान्य-सभा में निंदा प्रस्ताव
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में कारोबारी से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त

दु्र्ग/बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल…
बिलासपुर में कारोबारी से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त
छत्तीसगढ़