अनुराग डोभाल ने अस्पताल से किया पहला पोस्ट- ICU से बाहर हूं, सोचा नहीं था जिंदा रहूंगा, आज अनाथ हूं

Updated on 18-03-2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें गंभीर चोटें आईं। दोनों कूल्हे की हड्डियां टूट गईं और फेफड़े भी डैमेज हो गए। इस कारण अनुराग की हालत बहुत सीरियस बनी हुई थी और आईसीयू में भर्ती थे। हाल ही अनुराग को डिस्चार्ज भी कर दिया गया था, और फिर उन्हें देहरादून घर ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में तबीयत बिगड़ गई और दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। अनुराग के मैनेजर लगातार उनकी हेल्थ अपडेट दे रहे थे, और अब खुद यूके 07 राइडर ने बात की है। अनुराग ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद से सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है।

इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी है, जिसमें अनुराग डोभाल अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं और कैमरे की तरफ मुस्कुरा रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने अपनी मौजूदा हालत के बारे में बताया है और भावुक बातें लिखी हैं।

अनुराग डोभाल का अस्पताल से पहला पोस्ट, बताई हालत

अनुराग डोभाल ने लिखा, 'कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा। जिस रास्ते पर गया था, वहां से आना नामुकिन था। मेरे लिए ये सब एक चमत्कार से कम नहीं है। एक अनाथ हूं आज। मेरे को नहीं पता आगे क्या होगा, क्या करूंगा। लेकिन एक नया जन्म मिला है तो कुछ तो सोचा होगा भगवान ने।'

आईसीयू से बाहर और सेफ हैं अनुराग डोभाल

अनुराग डोभाल ने आगे लिखा है, 'बहुत सारे लोग परेशान हैं मेरे लिए। मैं आईसीयू से बाहर हूं और फिलहाल सेफ हूं। शुक्रिया जो लोग साथ हैं और जिन लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की है। और शायद ये आप लोगों की प्रार्थनाएं थीं, जिनके कारण ये जन्म मिला है। बाकी भगवान भरोसे छोड़ दिया है सब।'

अनुराग को घर ले जाते हुए बिगड़ गई थी तबीयत, दोबारा भर्ती कराया

वहीं, इससे पहले रविवार, 15 मार्च को अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि यूट्यूबर को शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था, पर घर ले जाते वक्त रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। अनुराग को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें एक नजदीकी अस्पताल में दोबारा भर्ती करवाना पड़ा था। अनुराग के फेफड़े तो डैमेज हुए ही, उन्हें निमोनिया भी हो गया है। मैनेजर ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें अनुराग को ऑक्सीजन मास्क लगाकर एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया जा रहा था।

अनुराग डोभाल के पैरेंट्स पर आरोप

अनुराग डोभाल का पैरेंट्स संग विवाद इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर शुरू हुआ। अनुराग ने कुछ हफ्ते पहले यूट्यूब पर अपना एक व्लॉग डाला था, जिसमें पैरेंट्स और भाई-बहन पर टॉर्चर के आरोप लगाए थे। दावा किया था कि उन्होंने उनके रिश्ते, पैसे और सबकुछ छीन लिया। अनुराग ने कहा था कि घरवालों ने उनकी पत्नी रितिका को भी स्वीकार नहीं किया और छोड़कर चली गई। साथ ही कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार उनके मम्मी-पापा और भाई-बहन होंगे।

भाई ने किया था खंडन, अनुराग पर पत्नी को पीटने का लगाया था आरोप

हालांकि, भाई कलाम ने बाद में एक पोस्ट और व्लॉग के जरिए अनुराग के सभी आरोपों का खंडन किया था, और अनुराग पर पत्नी रितिका को पीटने का आरोप लगाया था। कलाम ने अनुराग की वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था। इसके बाद दोनों तरफ से विवाद बढ़ता चला गया और अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जान देने की कोशिश की थी। उन्होंने तेज गाड़ी चलाई और फिर डिवाइडर में ठोक दी थी। अनुराग के दोस्तों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

अनुराग डोभाल ने अस्पताल से किया पहला पोस्ट- ICU से बाहर हूं, सोचा नहीं था जिंदा रहूंगा, आज अनाथ हूं

यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
अनुराग डोभाल ने अस्पताल से किया पहला पोस्ट- ICU से बाहर हूं, सोचा नहीं था जिंदा रहूंगा, आज अनाथ हूं
मनोरंजन

'उस दिन मैंने माना भूत होते हैं', अक्षय की खौफनाक आपबीती, घर में घूमती थी औरत की आत्मा, बेटा करता था बात

अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
'उस दिन मैंने माना भूत होते हैं', अक्षय की खौफनाक आपबीती, घर में घूमती थी औरत की आत्मा, बेटा करता था बात
मनोरंजन

'हम कंगाल हो गए थे', फराह खान ने बताया कैसे रातोंरात पिता ने गंवाया सब, मौत के वक्त जेब में थे 30 रुपये

कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
'हम कंगाल हो गए थे', फराह खान ने बताया कैसे रातोंरात पिता ने गंवाया सब, मौत के वक्त जेब में थे 30 रुपये
मनोरंजन

केदारनाथ-बद्रीनाथ सनातन एफिडेविट: Sara Ali Khan का पुराना बयान वायरल- मेरी यात्रा से आपका क्‍या लेना-देना

साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
केदारनाथ-बद्रीनाथ सनातन एफिडेविट: Sara Ali Khan का पुराना बयान वायरल- मेरी यात्रा से आपका क्‍या लेना-देना
मनोरंजन

'सरके चुनर' विवाद पर डायरेक्टर की पत्नी की दो टूक- 'चोली के पीछे' ठीक लगा, तो इस गाने पर हंगामा क्यों?

कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
'सरके चुनर' विवाद पर डायरेक्टर की पत्नी की दो टूक- 'चोली के पीछे' ठीक लगा, तो इस गाने पर हंगामा क्यों?
मनोरंजन

'पाकिस्तान में तुझे घुसकर मारूंगा', Dhurandhar 2 में 'डरपोक हिंदू' वाले डायलॉग पर जहूर मिस्त्री ने तोड़ी चुप्पी

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
'पाकिस्तान में तुझे घुसकर मारूंगा', Dhurandhar 2 में 'डरपोक हिंदू' वाले डायलॉग पर जहूर मिस्त्री ने तोड़ी चुप्पी
मनोरंजन

'मैं सबसे यही बोलती हूं कि भाई मुझे काम चाहिए', शिल्पा शिरोडकर ने बताया- जिनसे मिलती हैं यही कहती हैं

कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
'मैं सबसे यही बोलती हूं कि भाई मुझे काम चाहिए', शिल्पा शिरोडकर ने बताया- जिनसे मिलती हैं यही कहती हैं
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की आफ्टर पार्टी की तस्वीर देख वंडर वुमन से तुलना, लोग बोले- वो Gal Gadot, आप दाल गडोत

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
प्रियंका चोपड़ा की आफ्टर पार्टी की तस्वीर देख वंडर वुमन से तुलना, लोग बोले- वो Gal Gadot, आप दाल गडोत
मनोरंजन

Jacqueline Fernandez ने गंगा में विसर्जित कीं मां की अस्थियां, काशी में बोलीं- मुझे सनातन धर्म पसंद है

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
Jacqueline Fernandez ने गंगा में विसर्जित कीं मां की अस्थियां, काशी में बोलीं- मुझे सनातन धर्म पसंद है
मनोरंजन