प्रियंका चोपड़ा की आफ्टर पार्टी की तस्वीर देख वंडर वुमन से तुलना, लोग बोले- वो Gal Gadot, आप दाल गडोत

Updated on 17-03-2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय एक्ट्रेस बन चुकी हैं जिन्हें ऑस्कर जैसे ग्लोबल अवॉर्ड फंक्शन में अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिला। उन्होंने जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड 'सेंटिमेंटल वैल्यू' को दिया। प्रियंका ने ऑस्कर्स के बाद की पार्टी की कुछ झलकियां भी शेयर की हैं जिनमें पियानो बजाते निक के पीछे उनके कंधे पर हाथ रखी दिख रही हैं।

बता दें कि लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर समारोह का आयोजन हुआ। इस साल ऑस्कर समारोह की मेजबानी लेट-नाइट होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन ने की, जिन्होंने 2025 के शो को भी होस्ट किया था। इस अवॉर्ड समारोह को होस्ट करने से पहले की भी कई झलकियां प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस रात की कई झलकियों में प्रियंका और निक समारोह के रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत दिख रहे थे।

प्रियंका ने दिखाई अवॉर्ड शो से पहले की तैयारी

प्रियंका ने इस ऑस्कर्स अवॉर्ड शो के लिए अपनी तैयारियों के कुछ खूबसूरत पल की झलकियां शेयर की हैं जिनमें वो सफेद गाउन में दिख रही हैं। उनके चारों तरफ मेकअप आर्टिस्ट और डिजाइनर उन्हें तैयार करते दिख रहे हैं। वहीं उनसके इर्द-गिर्द काफी सारे कैमरामैन भी दिख रहे हैं।

निक जोनस पियानो बजाती दिख रहे हैं और पीछे दिख रहीं प्रियंका

इसी के साथ प्रियंका ने कुछ और खूबसूरत झलकियां दिखाई हैं जो आफ्टर पार्टी की हैं। प्रियंका इन तस्वीरों में पति के साथ दिख रही हैं। एक तस्वीर में निक जोनस पियानो बजाते दिख रहे हैं और प्रियंका उनके कंधे पर हाथ रखी दिख रही हैं। इन तस्वीरों पर लोगों ने प्रियंका की जमकर तारीफ की है।

जेवियर बार्डेम के साथ स्टेज पर पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा

वहीं ऑस्कर्स के अवॉर्ड शो में ही प्रियंका स्टेज पर पहुंचीं और वैसी ही जेवियर बार्डेम ने माइक पर गरजते हुए कहा, 'युद्ध नहीं, फिलिस्तीन को आजाद करो।' प्रियंका ने भी सिर हिलाकर उनके बयान पर सहमति जताई। लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इस साल ऑस्कर समारोह की मेजबानी लेट-नाइट होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन ने की, जिन्होंने 2025 के शो की भी मेजबानी की थी।

लोगों ने कहा- ये Daal Gadot

काफी सारे यूजर उनकी तुलना वंडर वुमन से करते हुए उनके लिए दाल गदोत लिख रहे हैं। एक ने लिखा, 'देखो, ये Daal Gadot की तरह दिख रही हैं! मुझे खेद है कि जेवियर ने आपको इतना असहज महसूस कराया। मुझे उम्मीद है कि वो फिर से ऐसा ही करेगा।' एक और ने कहा- वो Gal Gadot हैं आप Daal Gadot लग रहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सेलिना जेटली का भाई के लिए छलका दर्द, UAE में कैद विक्रांत के लिए बोलीं- आखिरी सांस तक उसके लिए खड़ी रहूंगी

एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
सेलिना जेटली का भाई के लिए छलका दर्द, UAE में कैद विक्रांत के लिए बोलीं- आखिरी सांस तक उसके लिए खड़ी रहूंगी
मनोरंजन

बीमार प्रेम चोपड़ा को रोज मैसेज कर अमिताभ बच्चन जल्द ठीक होने की करते थे दुआ, एक्टर ने किया खुलासा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
बीमार प्रेम चोपड़ा को रोज मैसेज कर अमिताभ बच्चन जल्द ठीक होने की करते थे दुआ, एक्टर ने किया खुलासा
मनोरंजन

पायल मलिक को डॉक्टर से मिली डिलीवरी डेट में कृतिका ने डाला अड़ंगा, लोग बोले- अब इसको जलन हो रही है

'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
पायल मलिक को डॉक्टर से मिली डिलीवरी डेट में कृतिका ने डाला अड़ंगा, लोग बोले- अब इसको जलन हो रही है
मनोरंजन

सलमान खान की 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' देख क्रेजी फैन्स बोले - पिछली 3-4 फिल्मों से बेहतर

सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
सलमान खान की 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' देख क्रेजी फैन्स बोले - पिछली 3-4 फिल्मों से बेहतर
मनोरंजन

'भागम भाग' की एक्ट्रेस को छोटी उम्र से दिखती थीं आत्माएं, मां को 6 महीने पहले बता दी होनेवाली अनहोनी

इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
'भागम भाग' की एक्ट्रेस को छोटी उम्र से दिखती थीं आत्माएं, मां को 6 महीने पहले बता दी होनेवाली अनहोनी
मनोरंजन

जून में बनेंगी मां, 6 महीने छुपाई प्रेग्‍नेंसी, कभी शरद मल्‍होत्रा से था घनघोर अफेयर

टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
जून में बनेंगी मां, 6 महीने छुपाई प्रेग्‍नेंसी, कभी शरद मल्‍होत्रा से था घनघोर अफेयर
मनोरंजन

कौन है बड़े साहब? Dhurandhar 2 एक्‍टर दानिश इकबाल का 34 साल का संघर्ष, NSD पासआट और इंग्‍लैंड रिटर्न

आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
कौन है बड़े साहब? Dhurandhar 2 एक्‍टर दानिश इकबाल का 34 साल का संघर्ष, NSD पासआट और इंग्‍लैंड रिटर्न
मनोरंजन

ममता कुलकर्णी का बदला हुलिया, दोस्तों संग गोवा की सैर पर, लोग बोले- चंदन-टीका, गेरूआ वस्त्र कहां गया?

साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
ममता कुलकर्णी का बदला हुलिया, दोस्तों संग गोवा की सैर पर, लोग बोले- चंदन-टीका, गेरूआ वस्त्र कहां गया?
मनोरंजन

अनुराग डोभाल ने अस्पताल से किया पहला पोस्ट- ICU से बाहर हूं, सोचा नहीं था जिंदा रहूंगा, आज अनाथ हूं

यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
अनुराग डोभाल ने अस्पताल से किया पहला पोस्ट- ICU से बाहर हूं, सोचा नहीं था जिंदा रहूंगा, आज अनाथ हूं
मनोरंजन