इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई पारी
अभिषेक का 18 गेंदों में जड़ा गया यह अर्धशतक वर्ल्ड कप इतिहास का तीसरा सबसे तेज पचासा बन गया है। इस सूची में अब वह केवल युवराज सिंह (12 गेंद) और मार्कस स्टोइनिस (17 गेंद) से पीछे हैं। पिछले एक महीने से खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक ने अपनी मानसिक स्थिति पर बात करते हुए टीम के माहौल को इस सफलता का श्रेय दिया।अभिषेक ने कहा, 'मैं पिछले एक महीने से इस दौर से गुजर रहा था जबकि पिछला डेढ़ साल मेरे लिए किसी सपने जैसा रहा था। ऐसी स्थिति में एक चीज बहुत मायने रखती है- आपका साथ। अगर आपके आस-पास के लोग आपको बेहतर बनाना चाहते हैं तो इससे बहुत फर्क पड़ता है। जब मैं बल्ले से योगदान नहीं दे पा रहा था तब भी टीम के हर सदस्य को मुझ पर भरोसा था।'