शादी के अगले दिन ही मैदान पर लौटे अर्जुन तेंदुलकर, प्री वेडिंग इवेंट के बीच में भी खेला था मैच

Updated on 07-03-2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री वेडिंग इवेंट शुरू हो गए थे। गुरुवार को दिन में अर्जुन सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद अर्जुन क्रिकेट के मैदान पर वापसी भी कर चुके हैं।

डीवाई पाटिल कप में खेलने उतरे अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर डीवाई पाटिल टी20 कप 2026 में डीवाई पाटिल ब्लू टीम का हिस्सा थे। शादी के 24 घंटे भी नहीं हुए थे और वह मुंबई कस्टम्स के लिए सेमीफाइनल मुकाबले में खेलने उतरे। इस मैच में अर्जुन ने 9 रन बनाए और गेंदबाजी में एक ओवर में 20 रन खर्च किए। उनकी टीम को इस मैच में हार झेलनी पड़ी और टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।

अर्जुन ने 4 मार्च को भी खेला था मैच

अर्जुन तेंदुलकर प्री वेडिंग इवेंट के बीच में भी डीवाई पाटिल कप में खेलने पहुंच गए थे। 4 मार्च को टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया था। उस मैच में भी अर्जुन खेले थे। इस टूर्नामेंट में अर्जुन तेंदुलकर ने कुल 5 मुकाबले खेले। इसमें उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 83 रन बनाए। गेंदबाजी की बात करें तो अर्जुन को 5 विकेट मिले।

आईपीएल में लखनऊ के लिए खेलेंगे

इसी महीने के अंत में आईपीएल 2026 की शुरुआत होगी। डीवाई पाटिल टी20 कप को खिलाड़ी आईपीएल की तैयारी के रूप में लेते हैं। अर्जुन इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। नीलामी से पहले वह ट्रेड होकर मुंबई से लखनऊ पहुंच गए। आईपीएल में अर्जुन ने 5 मैच खेले हैं और इसमें उनके नाम 3 विकेट हैं। टी20 करियर में वह 29 मैचों में 35 शिकार कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

शादी के अगले दिन ही मैदान पर लौटे अर्जुन तेंदुलकर, प्री वेडिंग इवेंट के बीच में भी खेला था मैच

नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
शादी के अगले दिन ही मैदान पर लौटे अर्जुन तेंदुलकर, प्री वेडिंग इवेंट के बीच में भी खेला था मैच
खेल

आंकड़े बताते हैं दो अलग कहानियां, हेड टू हेड में भारत आगे तो टी20 विश्व कप में मामला बिल्कुल अलग

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
आंकड़े बताते हैं दो अलग कहानियां, हेड टू हेड में भारत आगे तो टी20 विश्व कप में मामला बिल्कुल अलग
खेल

लक्ष्य सेन का 'लक्ष्य' फाइनल पर, चीनी धुरंधर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे, खिताब से बस दो कदम दूर

लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
लक्ष्य सेन का 'लक्ष्य' फाइनल पर, चीनी धुरंधर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे, खिताब से बस दो कदम दूर
खेल

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद खराब रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, फाइनल से पहले बढ़ी चिंता

अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद खराब रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, फाइनल से पहले बढ़ी चिंता
खेल

क्या बुझ रही है बटलर की ज्वाला? पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास पर उठाए सवाल, फ्लॉप वर्ल्ड कप के बाद बढ़ीं मुश्किलें

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
क्या बुझ रही है बटलर की ज्वाला? पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास पर उठाए सवाल, फ्लॉप वर्ल्ड कप के बाद बढ़ीं मुश्किलें
खेल

150 करोड़ का दबाव और अहमदाबाद का डर!' अख्तर और गुल ने टीम इंडिया को चेताया, कीवियों को बताया खतरनाक

अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
150 करोड़ का दबाव और अहमदाबाद का डर!' अख्तर और गुल ने टीम इंडिया को चेताया, कीवियों को बताया खतरनाक
खेल

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह के पास खास मौका, एक विकेट से बड़ा कारनामा हो जाएगा

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह के पास खास मौका, एक विकेट से बड़ा कारनामा हो जाएगा
खेल

सेमीफाइनल में ये 3 अंग्रेज चले तो टीम इंडिया को होगी मुश्किल, तोड़ सकते हैं टी20 विश्व कप जीतने का सपना

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
सेमीफाइनल में ये 3 अंग्रेज चले तो टीम इंडिया को होगी मुश्किल, तोड़ सकते हैं टी20 विश्व कप जीतने का सपना
खेल

भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल रद्द हो गया तो क्या होगा, किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री

मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल रद्द हो गया तो क्या होगा, किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री
खेल