मृतक की पत्नी का बयान
मृतक की पत्नी चिंटू देवी ने पुलिस को बताया कि रणधीर को पिछले कई दिनों से फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद से रणधीर का मोबाइल गायब है, जिससे अपराधियों द्वारा सबूत मिटाने की आशंका जताई जा रही है।रामपुर हरि थाना अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
पूर्व राजद विधायक मुन्ना यादव समेत कई स्थानीय नेता एसकेएमसीएच पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस सुपारी किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से पूछताछ जारी है और शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाके में बढ़ते अपराध को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।