मेरठ मुहब्बत हत्याकांड: तुर्कमेनिस्तान से दुबई, फिर नेपाल के रास्ते आई थी भाई भारत; मामले में बड़ा खुलासा

Updated on 07-03-2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, यह शव तुर्कमेनी नागरिक मुहब्बत सुनातोव्ना (40) का था। मुहब्बत के गैरकानूनी तरीके से भारत में प्रवेश के खुलासे ने हर किसी को चौंका दिया है। वह 15 सालों से बिना वीजा देश में रह रही थी। पिछले दिनों रिठानी के अविका होटल में मुहब्बत की हत्या कर दी गई। उसके चेहरे और हाथ को जलाकर पहचान नष्ट करने का प्रयास किया गया। खुलासा हुआ है कि मुहब्बत को करीब 15 साल पहले नौकरी के लिए पहले दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत लाया गया था। या फिर वह स्वयं यहां आई थी। तुर्कमेनिस्तान दूतावास से मुहब्बत के पासपोर्ट वेरिफिकेशन में दुबई और नेपाल की मुहर मिलने के बाद इसकी पुष्टि हुई है।

तस्करी कर लाए जाने का शक

मुहब्बत को तुर्कमेनिस्तान से तस्करी कर भारत लाने का शक गहरा गया है। मेरठ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मामले की गहराई से जांच में मानव तस्करी गैंग के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। तुर्कमेनिस्तान की रहने वाली मुहब्बत की मां नाजमुदिनोवा गुलनारा ने बेटी के शव की पहचान की। उन्होंने कानूनी कार्रवाई और अन्य कार्यों के लिए दिल्ली में रह रही उज्बेकिस्तान निवासी अजीजा को पावर अटॉर्नी दी है।
अजीजा के साथ समाजसेवी दिल्ली निवासी हेमंत शर्मा ने मामले की गहराई से जांच और कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को पुलिस ने दिल्ली जाकर अजीजा के बयान लिए थे। साथ ही, मुहब्बत की मां गुलनारा से फोन पर बात की थी। इसके बाद पुलिस ने मुहब्बत के पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए तुर्कमेनिस्तान के दूतावास को पत्र भेजा था।

मेरठ पुलिस को भेजी गई कॉपी

हेमंत शर्मा ने बताया कि तुर्कमेनिस्तान दूतावास ने मुहब्बत का पासपोर्ट वेरिफाई कर कॉपी उन्हें दी है। यह कॉपी उन्होंने मेरठ पुलिस को भी भेजी है। इससे पता चला कि मुहब्बत ने भारत में अवैध तरीके से प्रवेश किया था। वह 15 साल से बिना वीजा के भारत में रह रही थी। हेमंत ने मुहब्बत के किसी गिरोह के चंगुल में फंसने और मानव तस्करी की आशंका जताई है।

मां ने पैसे न होने की कही बात

मुहब्बत के शव की पुष्टि करने वाली मां गुलनारा ने पैसे के अभाव में भारत आने में असमर्थता जताई है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि शव मुहब्बत का था। पुलिस कानूनी रूप से इसकी पुष्टि के लिए मुहब्बत और उसकी मां का डीएनए मिलान कराना चाहती है। पुलिस ने मुहब्बत का विसरा सुरक्षित रखा है। डीएनए के लिए मुहब्बत की मां गुलनारा के खून के नमूने की आवश्यकता है। वहीं, गुलनारा का कहना है कि उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वह भारत आ सके।

पुलिस ने डीएनए के लिए भी दूतावास को भी पत्र लिखा है। उम्मीद की जा रही है कि दूतावास की मदद से गुलनारा के खून का नमूना भारत मंगाया जाए या फिर गुलनारा को भारत बुलाया जाए।

ब्लाइंड मर्डर केस को ऐसे खुलासा

मेरठ के मवाना इलाके में 21 फरवरी को एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया था। महिला के शव के मामले में 26 फरवरी को दिल्ली की अर्चिता अरोड़ा का नाम सामने आया। इस नाम से आधार कार्ड मिलने के बाद पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया। पुलिस का कहना था कि दिल्ली की अर्चिता अरोड़ा की हत्या रिठानी के पास अविका होटल में 17 फरवरी को की गई।

होटल संचालक देवपुरी निवासी चंचल कुमार उर्फ बंटी के अपने साथियों जौहड़ी बागपत निवासी गुरमुख, प्रभातनगर निवासी संदीप और खजूरीवाली गली मलियाना निवासी विवेक के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम देने का दावा किया गया। शराब पीने के दौरान रुपयों के लेन-देन के विवाद में हत्या की बात कही गई। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस खुलासे के बाद कड़ियां जुड़ती चली गई।

ईयररिंग्स से बेटी की पहचान

मेरठ पुलिस ने मुहब्बत के मोबाइल की सीडीआर में मिली अंतिम कॉल के आधार पर 26 फरवरी को मुहब्बत की कथित सहेली चंडीगढ़ में रहने वाली एलीना से संपर्क किया। एलीना ने पुलिस को बताया कि आधार कार्ड पर फोटो मुहब्बत का है। उसका नाम अर्चिता अरोड़ा नहीं है। अलीना ने इस संबंध में अजीजा को जानकारी दी। अजीजा ने मवाना पहुंचकर जले हुए शव के फोटो हासिल किए।

अजीजा ने मुहब्बत की मां गुलनारा को वीडियो कॉल की। गुलनारा ने ईयररिंग्स और ब्लैक टॉप देखकर बेटी की पहचान की। अजीजा इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

मेरठ मुहब्बत हत्याकांड: तुर्कमेनिस्तान से दुबई, फिर नेपाल के रास्ते आई थी भाई भारत; मामले में बड़ा खुलासा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
मेरठ मुहब्बत हत्याकांड: तुर्कमेनिस्तान से दुबई, फिर नेपाल के रास्ते आई थी भाई भारत; मामले में बड़ा खुलासा
देश

नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, क्या आज ही दे देंगे सीएम पद से इस्तीफा या कोई और वजह

पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, क्या आज ही दे देंगे सीएम पद से इस्तीफा या कोई और वजह
देश

अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने ही ले ली विकास की जान, नए प्रेमी से कहा- 'शादी की जिद कर रहा है, इसे निपटा दो'

सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने ही ले ली विकास की जान, नए प्रेमी से कहा- 'शादी की जिद कर रहा है, इसे निपटा दो'
देश

रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस:कहा- कब तक चलेगा अमेरिकी ब्लैकमेल

नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस:कहा- कब तक चलेगा अमेरिकी ब्लैकमेल
देश

ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी:रातभर धरनास्थल पर रहीं;

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी:रातभर धरनास्थल पर रहीं;
देश

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी, कहा- नीतीश कुमार के साथ धोखा हुआ

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी, कहा- नीतीश कुमार के साथ धोखा हुआ
देश

रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़

अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़
देश

BJP के लिए बिहार का CM चुनना आसान नहीं, 3 ऑप्शन पर अंदर ही अंदर विरोध, UGC एक्ट पर आक्रोश को बुझाने का 'प्लान'

पटना: सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, ये कन्फर्म हो गया। बेटे निशांत अब बिहार में पिता की खाली जगह भरेंगे (बतौर MLC और डिप्टी सीएम), ये भी करीब-करीब तय…
BJP के लिए बिहार का CM चुनना आसान नहीं, 3 ऑप्शन पर अंदर ही अंदर विरोध, UGC एक्ट पर आक्रोश को बुझाने का 'प्लान'
देश

चिराग ने क्यों छोड़ी राज्यसभा की दावेदारी? LJP-R ने 'बैटिंग' करने के बजाय पवेलियन में बैठना क्यों चुना, जानिए

पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
चिराग ने क्यों छोड़ी राज्यसभा की दावेदारी? LJP-R ने 'बैटिंग' करने के बजाय पवेलियन में बैठना क्यों चुना, जानिए
देश