कौन हैं राजाराम मौर्य? 70 साल की उम्र में हाई स्कूल पास कर रचा इतिहास

Updated on 24-04-2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र लेकर दिखाया है। ऐसा ही रायबरेली के रहने वाले राजाराम मौर्य ने 70 वर्ष की अपनी आयु में लोगों को यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम आने के बाद राजा राम मौर्य ने पाली भाषा से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपनी काबिलियत को साबित करके दिखाया, बल्कि आज के युवाओं के लिए एक जीता जागता उदाहरण बन गए हैं।

मूल रूप से पंजाब के मोगा के रहने वाले राजाराम मौर्य का जन्म 11 दिसंबर 1956 को हुआ था उन्होंने अपनी ग्रेजुएट की शिक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला से की थी। एक अच्छे परिवार और बुद्धिजीवी परिवार की पृष्ठभूमि के बावजूद उनके मन में अपने पूर्वजों के इतिहास को अच्छी तरह से जानने की हमेशा से एक जिज्ञासा मन में थी।

राजा राम मौर्य ने क्या कहा?

राजाराम मौर्य ने बताया कि मेरे पूर्वज सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक मौर्य के कई शिलालेख पाली भाषा में है। उन्हीं शिलालेखों में क्या लिखा है और उसे स्वयं पढ़ने और जानने की जिज्ञासा ने मुझे इस उम्र में फिर से छात्र बनने के लिए एक प्रेरणा दी। उसको लेकर मैं हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। उन्होंने बताया कि पाली भाषा का चुनाव विशेष रूप से इसी ऐतिहासिक जुड़ाव को लेकर मैंने इस भाषा को सीखने की कोशिश की।

राजाराम मौर्य ने 5 मार्च 1981 को पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क कम कैशियर के रूप में अपना करियर की शुरुआत की थी। अपनी इस सेवा के दौरान उन्होंने रायबरेली सहित विभिन्न शहरों में अपनी नौकरी की जिम्मेदारी निभाई और 31 दिसंबर 2016 को पंजाब नेशनल के स्टाफ ट्रेंनिंग सेंटर विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ से सेवानिवृत्ति हो गए थे।

परिवार के बारे में

राजा राममोहन का पूरा परिवार शिक्षा के प्रति समर्पित दिखाई देता है। उन्होंने अपनी पत्नी अंजू बाला के साथ मिलकर अपने सभी बच्चों को उच्च पदों पर पहुंचने के लिए हर प्रकार की शिक्षा दिलाई। उनकी बड़ी बेटी आरती मौर्य कानपुर देहात में प्रधानाध्यापिका है। दूसरी बेटी मीनाक्षी केंद्रीय विद्यालय में अध्यापिका है और तीसरी बेटी बीनू सहायक अध्यापिका हैं। एक बेटा अमित विक्रम सीनियर इंजीनियर है और बहू लवली बेंगलुरु की एक कंपनी में एचआर पद पर कार्यरत हैं। सबसे छोटी बेटी डाली लखनऊ के एक प्रतिष्ठित स्कूल में अध्यापिका हैं।
1974 में पहली बार 62% अंकों के साथ हाई स्कूल पास करने वाले राजा राम मौर्य का कहना है कि तब और आपकी शिक्षा में काफी बदलाव देखा जा रहा है। राजाराम मौर्य ने बताया शिक्षा किसी जाति, धर्म या उम्र की मोहताज नहीं होती है। सीखने की अगर मन में जिज्ञासा है तो उसे पूरा करके ही किया जा सकता है। आज रायबरेली के लोग ही नहीं पूरे प्रदेश के लोग उनकी सफलता की सराहना कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

बिहार में मंत्रियों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे, क्या सम्राट चौधरी जल्द लेंगे सख्त फैसला

पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
बिहार में मंत्रियों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे, क्या सम्राट चौधरी जल्द लेंगे सख्त फैसला
देश

Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक तो बच्‍चे का हत्‍यारा निकला! 25 साल पहले मिली थी उम्रकैद, दिल्‍ली पुलिस ने किया अरेस्‍ट

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक तो बच्‍चे का हत्‍यारा निकला! 25 साल पहले मिली थी उम्रकैद, दिल्‍ली पुलिस ने किया अरेस्‍ट
देश

के कविता ने लॉन्च की नई पार्टी, हैदराबाद में दिखाई ताकत, पिता के छोड़े गए नाम TRS को अपनाया

हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
के कविता ने लॉन्च की नई पार्टी, हैदराबाद में दिखाई ताकत, पिता के छोड़े गए नाम TRS को अपनाया
देश

राम मंदिर में दर्शन के लिए पुरुषों को धोती-कुर्ता तो महिलाओं को साड़ी पहनने की सलाह, ट्रस्ट की अपील जानिए

अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
राम मंदिर में दर्शन के लिए पुरुषों को धोती-कुर्ता तो महिलाओं को साड़ी पहनने की सलाह, ट्रस्ट की अपील जानिए
देश

पूरी कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ, सुप्रीम कोर्ट में देगी गुवाहाटी HC के फैसले को चुनौती

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को भले ही अग्रिम जमानत के लिए देश भर की अदालतों में भटकना पड़ रहा हो, लेकिन उनकी पार्टी उनके साथ पूरी तरह से खड़ी…
पूरी कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ, सुप्रीम कोर्ट में देगी गुवाहाटी HC के फैसले को चुनौती
देश

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद तो झांकी हैं, असल 'खेला' तो पंजाब में हो रहा, बीजेपी ने फरवरी में ही बिछा दी थी बिसात

नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
राघव चड्ढा समेत 7 सांसद तो झांकी हैं, असल 'खेला' तो पंजाब में हो रहा, बीजेपी ने फरवरी में ही बिछा दी थी बिसात
देश

वो शख्स जिसके भाजपा में जाने से केजरीवाल को लगा 440 वोल्ट का झटका

नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
वो शख्स जिसके भाजपा में जाने से केजरीवाल को लगा 440 वोल्ट का झटका
देश

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को राघव चड्ढा के साथ और कौन-कौन छोड़ रहे हैं? देखें पंजाब के 6 सांसदों की लिस्ट

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को राघव चड्ढा के साथ और कौन-कौन छोड़ रहे हैं? देखें पंजाब के 6 सांसदों की लिस्ट
देश

कौन हैं राजाराम मौर्य? 70 साल की उम्र में हाई स्कूल पास कर रचा इतिहास

रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
कौन हैं राजाराम मौर्य? 70 साल की उम्र में हाई स्कूल पास कर रचा इतिहास
देश