दुनिया के किस देश में होता है LPG का सबसे ज्यादा उत्पादन? भारत का दूर-दूर तक नहीं है नाम

Updated on 17-03-2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई टाइट हो गई है। इससे भारत में खासकर एलपीजी की काफी दिक्कत हो गई है। पिछले कुछ दिनों से आम लोग इसे लेकर काफी परेशान हैं। भारत एलपीजी के बड़े कंज्यूमर्स में शामिल है लेकिन देश में ज्यादातर गैस बाहर से आती है। हालांकि ईरान युद्ध शुरू होने के बाद देश में एलपीजी के उत्पादन में 36 फीसदी तेजी आई है लेकिन देश में इसकी कुल उपलब्धता अब भी चिंताजनक है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एलपीजी का सबसे ज्यादा उत्पादन किस देश में होता है? इसका जवाब है अमेरिका। दूर-दूर तक कोई देश अमेरिका के साथ मुकाबले में नहीं है।

अमेरिका दुनिया में कच्चे तेल के साथ-साथ एलपीजी का भी सबसे बड़ा उत्पादक देश है। एलपीजी प्रोपेन और ब्यूटेन जैसी हाइड्रोकार्बन गैसों के मिक्सचर होती है। आसान स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन के लिए इसे प्रेशर से लिक्विफाइड किया जाता है। दुनिया में एलपीजी का उत्पादन दो तरीकों से होता है। पहला तरीका नेचुरल गैस प्रोसेसिंग का है। जब नेचुरल गैस निकाली जाती है तो इस प्रोसेस के दौरान प्रोपेन और ब्यूटेन को अलग कर दिया जाता है।

अमेरिका में उत्पादन

दूसरा तरीका यह है कि जब कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल में रिफाइन किया जाता है तो इस प्रोसेस में एलपीजी बाय-प्रोडक्ट के रूप में निकलती है। यही वजह है कि जिन देशों में तेल और नेचुरल गैस की मजबूत इंडस्ट्रीज है, वहां एलपीजी का भी काफी उत्पादन होता है। अमेरिका रोजाना 20.8 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है जो कुल ग्लोबल प्रोडक्शन का करीब 20 फीसदी है। उसके बाद सऊदी अरब, रूस, कनाडा, ईरान, इराक, चीन, यूएई, ब्राजील और कुवैत का नंबर है।अमेरिका दुनिया में एलपीजी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। वह हर साल करीब 84 मिलियन टन एलपीजी का उत्पादन करता है। यह कुल वैश्विक उत्पादन का 26% है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि शेल गैस की क्रांति के बाद देश में नेचुरल गैस का उत्पादन बढ़ा है। पर्मियन बेसिन और मार्सेलस शेल में बड़ी मात्रा में प्रोपेन और ब्यूटेन निकाली जाती है। साथ ही अमेरिका में दुनिया की सबसे बेहतरीन रिफाइनिंग फैसिलिटीज हैं जहां भारी मात्रा में एलपीजी प्रोसेस की जाती है।

भारत का हाल

अमेरिका दुनिया के कई देशों को एलपीजी का एक्सपोर्ट करता है। इनमें एशिया, यूरोप और लैटिन अमेरिका शामिल हैं। अमेरिका के बाद चीन एलपीजी का दूसरे सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है। चीन में हर साल 32 मिलियन टन एलपीजी का उत्पदान होता है। सऊदी अरब में हर साल करीब 26 मिलियन टन एलपीजी का उत्पादन होता है। इस लिस्ट में रूस चौथे नंबर पर है। कनाडा, ईरान, कतर, यूएई और ऑस्ट्रेलियन भी एलपीजी के बड़े उत्पादकों में शामिल हैं।

भारत एलपीजी के बड़े उपभोक्ताओं में शामिल है। लेकिन भारत अपनी जरूरत की ज्यादातर एलपीजी आयात करता है। घरेलू स्तर पर रिफाइनरीज और गैस प्रोसेसिंग प्लांट्स एलपीजी का उत्पादन करती हैं लेकिन यह हमारी मांग को पूरा करने के लिए काफी नहीं है। ईरान युद्ध के कारण देश में एलपीजी की सप्लाई टाइट हुई है। सरकार ने हाल में एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी की थी और लोगों से पीएनजी की तरफ शिफ्ट होने का आह्वान किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

भारत को लगने लगी चोट, गोल्‍डमैन सैक्‍स ने घटा दिए ग्रोथ के अनुमान, ईरान युद्ध खिंचा तो होगा बेड़ागर्क

नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
भारत को लगने लगी चोट, गोल्‍डमैन सैक्‍स ने घटा दिए ग्रोथ के अनुमान, ईरान युद्ध खिंचा तो होगा बेड़ागर्क
बिजनेस

ईरान युद्ध का साया, फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दरों पर लिया ये फैसला, जेरोम पॉवेल ने दी चेतावनी

नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
ईरान युद्ध का साया, फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दरों पर लिया ये फैसला, जेरोम पॉवेल ने दी चेतावनी
बिजनेस

बैंक की नौकरी चाहिए तो संभलकर खर्च करें, खराब सिबिल स्कोर फेर सकता है उम्मीदों पर पानी

नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
बैंक की नौकरी चाहिए तो संभलकर खर्च करें, खराब सिबिल स्कोर फेर सकता है उम्मीदों पर पानी
बिजनेस

रोम का शेयर बाजार, क्रेडिट सिस्टम और फिर आर्थिक पतन, यूरिन पर भी लगता था टैक्स

79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
रोम का शेयर बाजार, क्रेडिट सिस्टम और फिर आर्थिक पतन, यूरिन पर भी लगता था टैक्स
बिजनेस

PhysicsWallah की बढ़ी मुश्किलें, इनकम टैक्स विभाग ने थमाया 263 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
PhysicsWallah की बढ़ी मुश्किलें, इनकम टैक्स विभाग ने थमाया 263 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, जानें पूरा मामला
बिजनेस

HDFC बैंक में बड़ा इस्तीफा, नैतिकता और मूल्यों का हवाला देकर चेयरमैन ने छोड़ा पद, शेयर में आई बड़ी गिरावट

नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
HDFC बैंक में बड़ा इस्तीफा, नैतिकता और मूल्यों का हवाला देकर चेयरमैन ने छोड़ा पद, शेयर में आई बड़ी गिरावट
बिजनेस

सस्ती हुई चांदी, सोना भी फिसला, इन 3 कारणों से आई बड़ी गिरावट

नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
सस्ती हुई चांदी, सोना भी फिसला, इन 3 कारणों से आई बड़ी गिरावट
बिजनेस

ईरान युद्ध ने बिगाड़ा जेब का बजट, महंगे होने वाले हैं कपड़े और खाना, जानें भारत पर खतरा क्यों

नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
ईरान युद्ध ने बिगाड़ा जेब का बजट, महंगे होने वाले हैं कपड़े और खाना, जानें भारत पर खतरा क्यों
बिजनेस

अडानी की हुई जेपी ग्रुप की बड़ी कंपनी, NCLT ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
अडानी की हुई जेपी ग्रुप की बड़ी कंपनी, NCLT ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
बिजनेस