अडानी की हुई जेपी ग्रुप की बड़ी कंपनी, NCLT ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

Updated on 18-03-2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया समाधान ढांचे के तहत सबसे चर्चित डील्स में से एक को अंतिम रूप मिल गया है। इस अधिग्रहण से अडानी ग्रुप के इंफ्रास्ट्रक्चर और सीमेंट कारोबार को मजबूती मिलेगी। इस डील के बाद बुधवार को अडानी एंटरप्राइजेज और जेपी एसोसिएट्स के शेयरों में बड़ा फेरबदल हुआ।

NCLT की मंजूरी के बाद अब अडानी एंटरप्राइजेज कर्ज में डूबी इंफ्रास्ट्रक्चर और सीमेंट कंपनी JAL का नियंत्रण संभाल सकेगी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि 14 अक्टूबर 2025 को प्रस्तुत किए गए रिजॉल्यूशन प्लान को ट्रिब्यूनल ने मंजूरी दे दी है। अडानी ग्रुप ने नवंबर 2025 में करीब 14,535 करोड़ रुपये की बोली लगाकर यह डील जीती थी। इस बोली में उसने वेदांता लिमिटेड और डालमिया भारत जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।

पहले क्या था विवाद?

  • शुरुआती दौर में बोली लगाने वाली कंपनियां ग्रेटर नोएडा के 1000 हेक्टेयर स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कानूनी विवाद को लेकर सतर्क थीं। बाद में कर्जदाताओं ने बिना शर्त बोली की मांग की।
  • JAL को 3 जून 2024 को इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत दिवालिया प्रक्रिया में डाला गया था, जब आईसीआईसीआई बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने याचिका दायर की थी।

कर्ज का क्या हुआ?

JAL के कर्ज का बड़ा हिस्सा नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) के पास है, जिसने करीब 55,000 करोड़ रुपये के कर्ज को 12,000 करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा Arcil, SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा की विदेशी शाखाएं और हजारों होमबायर्स भी कर्जदाता हैं।

शेयरों पर क्या असर?

इस डील के बाद अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में तेजी तो वहीं जेपी एसोसिएट्स के शेयरों में गिरावट देखी गई। बुधवार सुबह-सुबह अडानी एंडरप्राइजेज के शेयर 1.88% उछलकर 2012.35 रुपये पर पहुंच गए। वहीं जेपी एसोसिएट्स के शेयर लोअर सर्किट के करीब आ गए। मार्केट खुलने के कुछ ही देर बाद यह 4.74% की गिरावट के साथ 2.41 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

अडानी की हुई जेपी ग्रुप की बड़ी कंपनी, NCLT ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
अडानी की हुई जेपी ग्रुप की बड़ी कंपनी, NCLT ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
बिजनेस

पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल
बिजनेस

डीमैट और म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव की तैयारी, SEBI का बड़ा प्रस्ताव, नॉमिनी बनाना होगा आसान

नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
डीमैट और म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव की तैयारी, SEBI का बड़ा प्रस्ताव, नॉमिनी बनाना होगा आसान
बिजनेस

ईरान युद्ध ने बदल दी बिटकॉइन की किस्मत, 19 दिन में उछाल, सोना-चांदी के छुड़ाए छक्के

नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
ईरान युद्ध ने बदल दी बिटकॉइन की किस्मत, 19 दिन में उछाल, सोना-चांदी के छुड़ाए छक्के
बिजनेस

देश का सबसे बड़ा IPO ला रहे मुकेश अंबानी, रिलायंस ने शुरू की तैयारी, 17 बैंकों से मिलाया हाथ

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
देश का सबसे बड़ा IPO ला रहे मुकेश अंबानी, रिलायंस ने शुरू की तैयारी, 17 बैंकों से मिलाया हाथ
बिजनेस

पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
पश्चिम एशिया में शुरू हुआ एनर्जी वार! भारत को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत, वैश्विक बाजार में हलचल
बिजनेस

हवाई जहाज की कम से कम 60फीसदी सीटें अब मिलेंगी फ्री में! डीजीसीए का एयरलाइंस को निर्देश

नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
हवाई जहाज की कम से कम 60फीसदी सीटें अब मिलेंगी फ्री में! डीजीसीए का एयरलाइंस को निर्देश
बिजनेस

सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,800 के पार, कच्चे तेल में गिरावट

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,800 के पार, कच्चे तेल में गिरावट
बिजनेस

'धुरंधर 2' रिलीज से पहले PVR Inox के शेयर का धमाल, 3 दिन में जबरदस्त उछाल, कहां पहुंची कीमत?

नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
'धुरंधर 2' रिलीज से पहले PVR Inox के शेयर का धमाल, 3 दिन में जबरदस्त उछाल, कहां पहुंची कीमत?
बिजनेस