करोड़पति बनाने वाला शेयर अब कर रहा जेब खाली, एक महीने में 25% लुढ़का, कभी 1 रुपये से कम थी कीमत
Updated on
17-03-2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव आ रहा है। इसका असर कई ऐसे स्टॉक्स पर भी पड़ा है जिन्होंने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसमें एक शेयर हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) का भी है। यह शेयर निवेशकों को करोड़पति बना चुका है। लेकिन अब इसमें बुरी तरह गिरावट आ रही है। मंगलवार सुबह 10 बजे यह शेयर मामूली तेजी के साथ 26.39 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
करोड़पति बना चुका है यह शेयर
इस शेयर में इस समय बेशक गिरावट आ रही हो, लेकिन यह पूर्व में निवेशकों को करोड़पति बना चुका है। मई 2021 में इस शेयर की कीमत 60 पैसे से कम थी। वहीं सितंबर 2024 में यह शेयर करीब 60 रुपये पर पहुंच गया था। ऐसे में इसमें 3 साल में करीब 10000% तेजी आई। अगर आपने मई 2021 में इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो सितंबर 2024 में उनकी वैल्यू बढ़कर एक करोड़ रुपये हो चुकी होती।
निवेशकों को मिलने लगा झटका
इस तेजी के बाद इस शेयर में गिरावट आनी शुरू हो गई। हालांकि बीच-बीच में कुछ तेजी भी आई, लेकिन वह रफ्तार नहीं मिली जो पहले थी। सितंबर 2024 की कीमत के मुकाबले इसकी वैल्यू अब आधी भी नहीं बची है। वहीं पिछले 6 महीने में यह शेयर 35 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। एक महीने में ही इसमें 25 फीसदी गिरावट आ गई है। यानी अब यह शेयर निवेशकों को लगातार नुकसान दे रहा है।
क्या है कंपनी का काम?
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी कंपनी है। इसका मुख्य काम रियल एस्टेट डेवलपमेंट और सड़कें बनाना है। कंपनी के प्रमुख कामों में महाराष्ट्र में बनी 40 किलोमीटर लंबी वाकन पाली-खोपोली सड़क है। साल 2026 की शुरुआत में कंपनी को एनएचएआई से कर्नाटक में एक टोल प्लाजा संचालित करने और हाईवे के रखरखाव के लिए 44.23 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) मिला है। बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 620.56 करोड़ रुपये है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…