सूर्यकुमार यादव का खुलासा, बताया किन 4 ने किया था उनको कप्तान बनाने का फैसला, रोहित शर्मा का भी रोल
Updated on
18-03-2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इस बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हुई, इसका चैंपियन भी भारत रहा। वहीं हाल ही में हुआ टी20 वर्ल्ड कप भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीता है।
2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया था। उसके बाद भारत की टी20 टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया। सूर्या ने अब खुलासा किया है कि किन 4 ने उनको कप्तान बनाने का फैसला किया था।'
सूर्यकुमार यादव ने अपने बयान में क्या कहा?
भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पीटीआई से कहा, 'एक समय था जब जय भाई, उस वक्त के बीसीसीआई सचिव ने श्रीलंका सीरीज के तीन-चार दिन पहले कॉल किया था। उन्होंने कॉल किया और मुझे बताया कि वो मुझे टी20 टीम का कप्तान बना रहे हैं। हां, उन्होंने पहले कॉल किया
शानदार है सूर्या का कप्तानी रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 52 टी20 मुकाबलों में से 42 मैच जीते हैं। वह अपनी कप्तानी में एक भी बाइलेटरल टी20 सीरीज नहीं हारे हैं। 35 साल के सूर्या अपनी कप्तानी में सिर्फ 8 मैच और जीतते ही बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे। सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए कुल 113 टी20 मुकाबले खेले हैं और 3272 रन बनाए हैं।
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…