सोने-चांदी में गिरावट की क्या रही वजह?
विश्लेषकों ने कहा:- हाल ही में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल आया था।
- इसके बाद व्यापारियों ने मुनाफावसूली की।
- यह और बात है कि वैश्विक रुझान मिले-जुले रहे।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कैसा हाल?
- अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए सिरे से सुरक्षित-निवेश वाली परिसंपत्तियों (सोना-चांदी) की मांग बढ़ी है।
- इसके कारण सोने-चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही थीं।
- हाजिर सोना 14.70 डॉलर या 0.29 फीसदी बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस हो गया।
- वहीं, चांदी 1.4 फीसदी बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस हो गई।
मिडिल ईस्ट टेंशन का असर
कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से कीमती धातुओं को समर्थन जारी है। हालांकि, मुनाफावसूली से घरेलू बाजारों में बढ़त सीमित रही।लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा, ‘शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। यह मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत सुरक्षित निवेश की खरीदारी के कारण था।'