एक घर में मिले कई वोटर्स मामले में विवाद:आयोग में शिकायत- दिग्विजय, मनोज ने दबाव डाल शपथ पत्र साइन करवाए

Updated on 17-03-2026
भोपाल, नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक मकान पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज होने के विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज पचौरी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों पर दबाव बनाकर शपथ पत्रों पर हस्ताक्षर कराए गए।

पचौरी अपने अधिवक्ताओं के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि मामले की जांच रिटर्निंग ऑफिसर और बीएलओ ने की थी, जिसमें सभी मतदाता सही पाए गए। इसके बावजूद कुछ लोगों से दबाव डालकर हलफनामे दिलवाए गए। भाजपा ने सीईओ को रहवासियों के काउंटर एफिडेविट भी सौंपे हैं। इनमें पोखन लाल साहू और हमीर सिंह यादव ने कहा है कि उनसे दबाव बनाकर शपथ पत्रों पर हस्ताक्षर कराए गए थे।

जांच में दावा गलत निकला था

वहीं, अधिवक्ता ओम पाटीदार के अनुसार कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला ने कुछ रहवासियों के शपथ पत्रों के आधार पर निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि नरेला विधानसभा क्षेत्र की रतन कॉलोनी के एक मकान में 30 से अधिक मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। हालांकि, एसडीएम स्तर पर हुई जांच में यह दावा गलत और निराधार पाया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

14.2 करोड़ी CSK के खिलाड़ी को एमएस धोनी की एडवाइज, कहा- पैसे बचाओ, बेफजूल खर्च मत करो

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 साल के ऑलराउंडर प्रशांत वीर पर दिल खोलकर बोली लगा दी थी और उनको 14.2 करोड़ रुपये की…
14.2 करोड़ी CSK के खिलाड़ी को एमएस धोनी की एडवाइज, कहा- पैसे बचाओ, बेफजूल खर्च मत करो
मध्यप्रदेश

एक घर में मिले कई वोटर्स मामले में विवाद:आयोग में शिकायत- दिग्विजय, मनोज ने दबाव डाल शपथ पत्र साइन करवाए

भोपाल, नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक मकान पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज होने के विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज पचौरी ने कांग्रेस…
एक घर में मिले कई वोटर्स मामले में विवाद:आयोग में शिकायत- दिग्विजय, मनोज ने दबाव डाल शपथ पत्र साइन करवाए
मध्यप्रदेश

सरकार कह रही-कमी नहीं, लोग अभी भी लाइन में खड़े:बुकिंग हो चुकी, बिल जनरेट... फिर भी 50 हजार लोगों को सिलेंडर का इंतजार

भोपाल, सरकार का दावा है कि रसोई गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद होम डिलीवरी की सामान्य रूप से चल रही है। लेकिन, मैदानी स्थिति इससे…
सरकार कह रही-कमी नहीं, लोग अभी भी लाइन में खड़े:बुकिंग हो चुकी, बिल जनरेट... फिर भी 50 हजार लोगों को सिलेंडर का इंतजार
मध्यप्रदेश

लिगेसी वेस्ट निपटारे पर अब परिषद लेगी फैसला, एमआईसी ने दूसरी बार टेंडर मंजूरी से किया इंकार

भोपाल, आदमपुर खंती में पड़े करीब 6 लाख टन से ज्यादा लिगेसी वेस्ट के निपटारे पर अब नगर निगम परिषद फैसला करेगी। महापौर मालती राय की अध्यक्षता में हुई एमआईसी बैठक…
लिगेसी वेस्ट निपटारे पर अब परिषद लेगी फैसला, एमआईसी ने दूसरी बार टेंडर मंजूरी से किया इंकार
मध्यप्रदेश

149 करोड़ रुपए के घोटाले का मामला:मंत्री के जांच आदेश पर अफसरों का ब्रेक

भोपाल, मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग में मेंटनेंस के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है, जिसकी जांच अब आईएएस अफसर व वित्त अधिकारी करेंगे। लेकिन विभाग इस जांच में रोड़ा अटका…
149 करोड़ रुपए के घोटाले का मामला:मंत्री के जांच आदेश पर अफसरों का ब्रेक
मध्यप्रदेश

राज्य शासन को भेजा प्रस्ताव:प्रदेश में पुलिसकर्मियों के 18 हजार पद खाली

भोपाल, मप्र पुलिस में 9700 पदों पर नई भर्ती करने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की चयन एवं भर्ती शाखा ने प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को…
राज्य शासन को भेजा प्रस्ताव:प्रदेश में पुलिसकर्मियों के 18 हजार पद खाली
मध्यप्रदेश

भोपाल निगम बजट 23 को:लगातार दूसरे साल बढ़ सकता है प्रॉपर्टी व वॉटर टैक्स

भोपाल, नगर निगम इस साल संपत्ति और जल कर में 10% की बढ़ोतरी करने की योजना बना रहा है। यह प्रस्ताव 23 मार्च को होने वाली निगम परिषद की बजट बैठक…
भोपाल निगम बजट 23 को:लगातार दूसरे साल बढ़ सकता है प्रॉपर्टी व वॉटर टैक्स
मध्यप्रदेश

मोहन सरकार के फैसले के खिलाफ उतरे BJP सांसद

भोपाल, होशंगाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद दर्शन सिंह चौधरी मोहन सरकार के फैसले के खिलाफ उतर आए हैं। प्रदेश के डेढ लाख शिक्षकों के पक्ष में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…
मोहन सरकार के फैसले के खिलाफ उतरे BJP सांसद
मध्यप्रदेश

MP में फूड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार:इंदौर से फर्जी लैब रिपोर्ट बनाकर विदेश भेजे डेयरी प्रोडक्ट,

भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) भोपाल ने डेयरी उत्पादों के निर्यात में कथित फर्जीवाड़े के मामले में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार किया है। ईडी…
MP में फूड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार:इंदौर से फर्जी लैब रिपोर्ट बनाकर विदेश भेजे डेयरी प्रोडक्ट,
मध्यप्रदेश