31 मार्च के बाद बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? भारत में क्रूड ऑयल 136 डॉलर के पार, ईरान युद्ध से चौतरफा मार

Updated on 17-03-2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में पैदा हुए तनाव ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के कारण भारतीय रिफाइनरों के लिए कच्चे तेल की लागत में 93% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक शुक्रवार को भारतीय क्रूड बास्केट की कीमत 136.56 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जो युद्ध शुरू होने से पहले (26 फरवरी) मात्र 70.9 डॉलर थी। माना जा रहा है कि 31 मार्च के बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ सकती है।

कच्चे तेल की कीमतों में इस आग ने इंडियन ऑयल (IOC), HPCL, BPCL और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों के मार्जिन को पूरी तरह खत्म कर दिया है। जहां अमेरिका जैसे देशों ने कच्चे तेल के साथ ही पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें बढ़ा दी हैं, वहीं भारत में तेल कंपनियों ने फिलहाल कीमतों को स्थिर रखा है।

क्या भारत में भी बढ़ेंगी कीमतें?

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार 31 मार्च तक कीमतों में बदलाव की अनुमति नहीं देगी ताकि बजट लक्ष्यों और राजकोषीय संतुलन (Fiscal Balance) पर असर न पड़े। साथ ही चार राज्यों और पुडुचेरी में होने वाले चुनावों के मद्देनजर 29 अप्रैल (मतदान का आखिरी चरण) तक कीमतों में बढ़ोतरी होना मुश्किल है। हालांकि इसके बाद इनकी कीमत में तेजी देखी जा सकती है।

कब सामान्य होंगे हालात?

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अपने आपातकालीन रिजर्व से 40 करोड़ बैरल तेल छोड़ने का फैसला किया है, जिससे कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई थी। हालांकि जब तक होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही सामान्य नहीं होती, तब तक बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी और भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है।

एक्सपोर्ट में आई गिरावट

पश्चिम एशिया में बने हालात के चलते व्यापार के लिहाज से मार्च के महीने में चुनौतियां दिख रही हैं। कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने सोमवार को फरवरी के आयात-निर्यात के आंकड़े जारी करते हुए यह बात कही। फरवरी में भारत से निर्यात सालभर पहले के इसी महीने के मुकाबले 0.81% घटकर 36.61 अरब डॉलर का रहा। वहीं, आयात 24.11% बढ़कर 63.71 अरब डॉलर होने के साथ व्यापार घाटा 27.1 अरब डॉलर रहा। कॉमर्स सेक्रेटरी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बने हालात निपटने में निर्यातकों की मदद के लिए मंत्रालय अगले एक सप्ताह में कुछ कदमों का ऐलान करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

भारत को लगने लगी चोट, गोल्‍डमैन सैक्‍स ने घटा दिए ग्रोथ के अनुमान, ईरान युद्ध खिंचा तो होगा बेड़ागर्क

नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
भारत को लगने लगी चोट, गोल्‍डमैन सैक्‍स ने घटा दिए ग्रोथ के अनुमान, ईरान युद्ध खिंचा तो होगा बेड़ागर्क
बिजनेस

ईरान युद्ध का साया, फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दरों पर लिया ये फैसला, जेरोम पॉवेल ने दी चेतावनी

नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
ईरान युद्ध का साया, फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दरों पर लिया ये फैसला, जेरोम पॉवेल ने दी चेतावनी
बिजनेस

बैंक की नौकरी चाहिए तो संभलकर खर्च करें, खराब सिबिल स्कोर फेर सकता है उम्मीदों पर पानी

नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
बैंक की नौकरी चाहिए तो संभलकर खर्च करें, खराब सिबिल स्कोर फेर सकता है उम्मीदों पर पानी
बिजनेस

रोम का शेयर बाजार, क्रेडिट सिस्टम और फिर आर्थिक पतन, यूरिन पर भी लगता था टैक्स

79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
रोम का शेयर बाजार, क्रेडिट सिस्टम और फिर आर्थिक पतन, यूरिन पर भी लगता था टैक्स
बिजनेस

PhysicsWallah की बढ़ी मुश्किलें, इनकम टैक्स विभाग ने थमाया 263 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
PhysicsWallah की बढ़ी मुश्किलें, इनकम टैक्स विभाग ने थमाया 263 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, जानें पूरा मामला
बिजनेस

HDFC बैंक में बड़ा इस्तीफा, नैतिकता और मूल्यों का हवाला देकर चेयरमैन ने छोड़ा पद, शेयर में आई बड़ी गिरावट

नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
HDFC बैंक में बड़ा इस्तीफा, नैतिकता और मूल्यों का हवाला देकर चेयरमैन ने छोड़ा पद, शेयर में आई बड़ी गिरावट
बिजनेस

सस्ती हुई चांदी, सोना भी फिसला, इन 3 कारणों से आई बड़ी गिरावट

नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
सस्ती हुई चांदी, सोना भी फिसला, इन 3 कारणों से आई बड़ी गिरावट
बिजनेस

ईरान युद्ध ने बिगाड़ा जेब का बजट, महंगे होने वाले हैं कपड़े और खाना, जानें भारत पर खतरा क्यों

नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
ईरान युद्ध ने बिगाड़ा जेब का बजट, महंगे होने वाले हैं कपड़े और खाना, जानें भारत पर खतरा क्यों
बिजनेस

अडानी की हुई जेपी ग्रुप की बड़ी कंपनी, NCLT ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
अडानी की हुई जेपी ग्रुप की बड़ी कंपनी, NCLT ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
बिजनेस