पार्थिबन ने तृषा कृष्णन पर कमेंट करने के बाद जताया अफसोस, कहा- कुछ गलतियां अनजाने में हो जाती हैं

Updated on 09-03-2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस कुंडवै को कुछ दिनों के लिए घर पर ही रहना चाहिए। ये अच्छा होगा। उन्हें बाहर निकलने मत दो।' जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया और अब अभिनेता ने खेद जताया है। पार्थिबन ने सोशल साइट एक्स की टाइमलाइन पर एक ऑडियो क्लिप साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने यह टिप्पणी अनजाने में की थी।

उन्होंने कहा, 'कभी-कभी कुछ गलतियां अनजाने में हो जाती हैं। गालट्टा अवॉर्ड्स इवेंट में, जब मुझसे 20 सवालों का तेजी से जवाब देना था, जैसे कि रैपिड फायर सेशन में होता है, तब तृषा की तस्वीर स्क्रीन पर आई। जब मैं सोच रहा था कि क्या कहना चाहिए, लोग चिल्लाने लगे कुंडवै-कुंडवै (मणि रत्नम की फिल्म में तृषा के किरदार का नाम)। तुरंत, सिर्फ कुंडवै शब्द पर खेलते हुए मैंने कहा, कुंडवै को घर पर बैठा दो, ताकि कोई समस्या न आए। पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा।'

पार्थिबन ने तृषा पर कमेंट करने के बाद खेद जताया

निर्देशक पार्थिबन ने कहा, 'जब मैं स्टेज से उतरा, तो मेरे दोस्त रंगाराज पांडे ने उन्हें बताया कि मुझे ऐसा कमेंट नहीं करना चाहिए थे। मना कर देना चाहिए था। मैंने तुरंत गालट्टा अरुणा से कहा कि इसे प्रकाशित न करें। हालांकि किसी ने वीडियो शूट कर लिया और यह सामने आ गया। मुझे एहसास हुआ कि इससे कुछ लोगों को चोट पहुंची है और मैं पूरे दिल से खेद व्यक्त करता हूं। मैं नहीं चाहता कि दिक्कत पैदा हो।'

पार्थिबन ने अपनी सफाई पेश की

उन्होंने कहा, 'जब मैं कॉलेजों में जाता हूं, तो केवल महिलाओं की स्वतंत्रता के बारे में बोलता हूं। हर किसी को अनावश्यक बंधनों से मुक्त होना चाहिए, स्वतंत्रता अपनानी चाहिए और खुश रहना चाहिए। इसलिए, महिलाएं दुनिया की सबसे बड़ी रचनात्मक शक्ति हैं।' पार्थिबन का खेद व्यक्त करना ऐसे समय आया है, जब तृषा ने इस कमेंट पर अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में रिएक्शन दिया है।

तृषा ने पार्थिबन के कमेंट पर रिएक्ट किया था

तृषा ने हाल ही में एक कार्यक्रम में अपने नाम और फोटो के इस्तेमाल को बताते हुए लिखा, 'मुझे एक कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि मेरा नाम और तस्वीर ऐन मौके पर एक व्यक्ति की मांग पर, उनके सहायक के माध्यम से शामिल किया गया था।' आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, 'माइक्रोफोन किसी टिप्पणी को बुद्धिमान या हास्यपूर्ण नहीं बनाता। यह सिर्फ मूर्खता को जोर से बोलता है। बिना ज्ञान के अपमानजनक शब्द बोलने वाला व्यक्ति खुद के बारे में हमेशा अनभिज्ञ बना रहता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

अब 2 नहीं 3 कॉन्‍सर्ट, दिलजीत दोसांझ देंगे सरप्राइज! जानिए तारीख, जगह और टिकट की कीमत

ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
अब 2 नहीं 3 कॉन्‍सर्ट, दिलजीत दोसांझ देंगे सरप्राइज! जानिए तारीख, जगह और टिकट की कीमत
मनोरंजन

'अल्फा' की सामने आई रिलीज डेट, आलिया-शर्वरी और बॉबी देओल का दिखेगा दमदार एक्शन

आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
'अल्फा' की सामने आई रिलीज डेट, आलिया-शर्वरी और बॉबी देओल का दिखेगा दमदार एक्शन
मनोरंजन

पार्थिबन ने तृषा कृष्णन पर कमेंट करने के बाद जताया अफसोस, कहा- कुछ गलतियां अनजाने में हो जाती हैं

एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
पार्थिबन ने तृषा कृष्णन पर कमेंट करने के बाद जताया अफसोस, कहा- कुछ गलतियां अनजाने में हो जाती हैं
मनोरंजन

सुप्रिया पाठक बोलीं- 80 के दशक में न वॉशरूम, व वैनिटी वैन होते थे, हम घास की गठरियों पर आराम करते

80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
सुप्रिया पाठक बोलीं- 80 के दशक में न वॉशरूम, व वैनिटी वैन होते थे, हम घास की गठरियों पर आराम करते
मनोरंजन

अनुराग डोभाल एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में कर रहे जीवन के लिए संघर्ष, मैनेजर ने हेटर्स को दिया करारा जवाब

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
अनुराग डोभाल एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में कर रहे जीवन के लिए संघर्ष, मैनेजर ने हेटर्स को दिया करारा जवाब
मनोरंजन

थलपति विजय के बॉडीगार्ड के क्रिप्टिक पोस्ट से हलचल, तृषा कृष्णन संग कन्फर्म किया एक्टर का रिलेशनशिप?

एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
थलपति विजय के बॉडीगार्ड के क्रिप्टिक पोस्ट से हलचल, तृषा कृष्णन संग कन्फर्म किया एक्टर का रिलेशनशिप?
मनोरंजन

अनुराग डोभाल पर अब भाई कलाम ने लगाए पत्नी को पीटने के आरोप, चैट के के साथ Video में दिखाए सारे सबूत

हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
अनुराग डोभाल पर अब भाई कलाम ने लगाए पत्नी को पीटने के आरोप, चैट के के साथ Video में दिखाए सारे सबूत
मनोरंजन

जावेद अख्तर बोले- अब वो कुर्सी पर बैठकर बात करने लगे हैं, 19 दिन से अस्पताल में भर्ती

दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
जावेद अख्तर बोले- अब वो कुर्सी पर बैठकर बात करने लगे हैं, 19 दिन से अस्पताल में भर्ती
मनोरंजन

कुमार सानू एक्स वाइफ के खिलाफ वापस लेंगे 50 Cr की मानहानि का केस, पर सामने रखी यह शर्त, जानिए मामला

मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
कुमार सानू एक्स वाइफ के खिलाफ वापस लेंगे 50 Cr की मानहानि का केस, पर सामने रखी यह शर्त, जानिए मामला
मनोरंजन