अफगान तालिबान के ड्रोन हमले से हिला पाकिस्तान, इस्लामाबाद में हमले के बाद बंद करना पड़ा एयरस्पेस

Updated on 14-03-2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा को बंद करना पड़ा है। इस्लामाबाद स्थित हवाई अड्डे पर ड्रोन अटैक के बाद कई घंटे के लिए उड़ान सेवा ठप हो गई। पाकिस्तान को हमले के बाद अपना एयरस्पेस बंद करना पड़ा। हालांकि शुक्रवार रात करीब 9 बजे एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट फिर से शुरू होने की जानकारी दी है। यह घटनाक्रम अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ा सकता है। दोनों पक्षों में बीते महीने से लगातार झड़पें देखने को मिल रही हैं।

हुर्रियत रेडियो ने कहा कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के अलावा आसपास के इलाकों में भी शुक्रवार को ड्रोन गिरने और धमाकों की खबरें सामने आई हैं। इस्लामाबाद के महत्वपूर्ण क्षेत्रों फैजाबाद और आई-8 (I-8) इलाके में दो ड्रोन गिरने की पुष्टि हुई है। ड्रोन गिरने के बाद धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

एयरस्पेस कई घंटे तक रहा बंद

पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) ने ऑपरेशनल कारणों से उड़ानों का संचालन रोकने का नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा और जांच-पड़ताल के लिए अधिकारियों ने कई घंटों तक आसमान को बंद रखा। एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन देखे जाने कुछ इलाकों में ड्रोन गिरने के बाद ये किया गया।PAA के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार रात को कहा कि सुरक्षा जांच के बाद एयरपोर्ट को चालू किया गया है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि ड्रोन को नीचे गिराने के बाद अधिकारियों ने उसे निष्क्रिय कर दिया। ड्रोन के अफगानिस्तान की तरफ से आने पर शुरुआती तौर पाकिस्तान के अफसरों की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान का तनाव

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आतंकी गुटों को पनाह देने के मुद्दे पर लंबे समय से तनाव है। पाकिस्तान की सरकार और सेना का दावा है टीटीपी के लोग अफगानिस्तान से आकर उसकी जमीन पर आतंकी हमले कर रहे हैं। अफगानिस्तान इन आरोपों को सिरे से खारिज करता रहा है लेकिन पाकिस्तान इसे नहीं मानता है।

पाकिस्तान की आर्मी ने बीते साल अक्टूबर में टीटीपी को निशाना बनाने का दावा करते हुए अफगानिस्तान में हवाई हमले किए थे। इन हमलों के बाद अफगानिस्तान ने बॉर्डर पर जवाबी कार्रवाई की थी। इससे दोनों पक्षों में तनाव इतना बढ़ा था कि बॉर्डर पर युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे। इसके बाद अरब देशों ने मध्यस्थता करते हुए सीजफायर कराया था।

फरवरी में फिर बढ़ा तनाव

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बीते महीने फरवरी में फिर से बढ़ गया। ये तब हुआ, जब पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में हमले किए हैं। पाकिस्तान ने टीटीपी के ठिकानों पर बमबारी का दावा किया लेकिन अफगानिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में आम लोगों पर हमला किया है। इससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा और बीते दो हफ्तों से लगातार ये तनातनी और हमले चल रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

अफगान तालिबान के ड्रोन हमले से हिला पाकिस्तान, इस्लामाबाद में हमले के बाद बंद करना पड़ा एयरस्पेस

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
अफगान तालिबान के ड्रोन हमले से हिला पाकिस्तान, इस्लामाबाद में हमले के बाद बंद करना पड़ा एयरस्पेस
विदेश

ईरान का दिल, अनाथ मोती... कहां है खर्ग द्वीप जिस पर अमेरिका ने पहली बार किया हमला, 24 घंटे होती है निगरानी

तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
ईरान का दिल, अनाथ मोती... कहां है खर्ग द्वीप जिस पर अमेरिका ने पहली बार किया हमला, 24 घंटे होती है निगरानी
विदेश

'भारत समेत दुनिया के सामने भीख मांग रहा अमेरिका', ईरानी विदेश मंत्री का हमला, रूसी तेल को लेकर ट्रंप पर तंज

तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
'भारत समेत दुनिया के सामने भीख मांग रहा अमेरिका', ईरानी विदेश मंत्री का हमला, रूसी तेल को लेकर ट्रंप पर तंज
विदेश

ट्रंप 2500 मरीन भेजकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर करेंगे कब्जा? पूर्व US नेवी अफसर ने बताया पागलपन, जानें खतरा

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
ट्रंप 2500 मरीन भेजकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर करेंगे कब्जा? पूर्व US नेवी अफसर ने बताया पागलपन, जानें खतरा
विदेश

अमेरिका को बड़ा झटका, ईरानी मिसाइल ने 5 रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट को बनाया निशाना, सऊदी एयर बेस पर शिकार

वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
अमेरिका को बड़ा झटका, ईरानी मिसाइल ने 5 रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट को बनाया निशाना, सऊदी एयर बेस पर शिकार
विदेश

'भारत मित्र, होर्मुज में भारतीय जहाजों को देंगे सुरक्षित रास्‍ता', ईरान ने दी बड़ी राहत लेकिन बदले में क्‍या चाहता है?

तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
'भारत मित्र, होर्मुज में भारतीय जहाजों को देंगे सुरक्षित रास्‍ता', ईरान ने दी बड़ी राहत लेकिन बदले में क्‍या चाहता है?
विदेश

जिमी कार्टर और रोनाल्ड रीगन जो नहीं कर पाए, ट्रंप ने कर दिखाया, ईरान के 'दिल' पर वार कर रचा इतिहास, वीडियो

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
जिमी कार्टर और रोनाल्ड रीगन जो नहीं कर पाए, ट्रंप ने कर दिखाया, ईरान के 'दिल' पर वार कर रचा इतिहास, वीडियो
विदेश

भारत नहीं, पहली आध‍िकारिक विदेश यात्रा पर पाकिस्‍तान के दोस्‍त के घर जा रहे बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री, यूनुस के हैं करीबी

ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
भारत नहीं, पहली आध‍िकारिक विदेश यात्रा पर पाकिस्‍तान के दोस्‍त के घर जा रहे बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री, यूनुस के हैं करीबी
विदेश

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए:महिलाओं-बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए:महिलाओं-बच्चे समेत 4 लोगों की मौत
विदेश