15 दिनों में 428 करोड़ की शराब जब्त; कौन हैं SP आदित्य लांघे, बिहार की शराबबंदी में निभा रहे बड़ी भूमिका

Updated on 18-03-2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 428 करोड़ मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई में जिले की स्वाट और सर्विलांस टीम की भूमिका अहम रही। एसपी आदित्य लांघे ने स्वाट और सर्विलांस टीम का हौसला बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये नगद इनाम से पुरस्कृत किया है।

चंदौली बिहार सीमा के पास का जिला है। बिहार में शराबबंदी है। इस कारण इस बिहार की सीमा में प्रवेश की योजना बनाते हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से लगातार एक्शन ने शराब तस्करों की परेशानी बढ़ा दी है। चंदौली पुलिस की बड़ी रिकवरी के पीछे एसपी का मास्टरप्लान लगातार कारगर साबित हो रहा है। ऐसे में एसपी आदित्य लांघे की चर्चा शुरू हो गई है।

कौन हैं एसपी आदित्य लांघे ?

चंदौली के एसपी आदित्य लांघे 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे यूपी कैडर के आईपीएस हैं। वे मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। आदित्य लांघे ने जून 2024 में चंदौली के एसपी के रूप में कार्यभार संभाला। उस समय जिले में मादक पदार्थों की तस्करी जोरों पर थी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही पुलिस ट्रांसफर्स को लेकर लगातार वह चर्चे में रहे। उन्होंने किसी भी पुलिस कर्मी को ज्यादा दिनों तक एक ही जगह पर टिकने नहीं दिया, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
आदित्य लांघे के नेतृत्व में चंदौली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभी तक कई बड़ी कार्रवाई की है। IGRS (जनसुनवाई) निस्तारण में राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है। एसपी आदित्य लांघे को एक शांत लेकिन दृढ़ नेतृत्व वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। लोगों की समस्याओं ने ऑन स्पॉट समाधान के लिए भी चर्चा में रहे हैं। अब वे अपने एक्शन से बिहार की शराबबंदी में बड़ी भूमिका निभाते दिख रहे हैं।

स्वाट-सर्विलांस की कार्रवाई

पिछले 2 मार्च को स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने एक ट्रक में से 1028 पेटी (कुल 9198.8 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया था। इस शराब की खेप को आलू की बोरी के नीचे छिपाकर पंजाब से बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.68 करोड़ रुपये आंका गया था।

दूसरी ओर संयुक्त टीम ने 9 मार्च को एक ट्रक में से 849 पेटी (कुल 7473.6 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया था। उक्त शराब की खेप को कागज की गट्ठर के नीचे छिपाकर नोएडा से बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये आंका गया था।
इसी कड़ी में स्वाट एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बीते 14 मार्च को एक ट्रक में से 710 पेटी (कुल 6325.92 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। उक्त शराब की खेप को पुट्ठी की बोरी के नीचे छिपाकर नोएडा से बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये आंका गया था।

आपको बता दें कि कुल मिलाकर इन मामलों में कुल 2587 पेटी (22999.32 लीटर, अनुमानित कीमत लगभग 4.28 करोड़ रुपये ) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इन मामलों में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

चंदौली रूट है अहम

शराब तस्करों के लिए चंदौली रूट अहम है। इससे लगातार शराबबंदी वाले प्रदेश बिहार में शराब की सप्लाई की कोशिश होती रही है। ऐसे में शराब तस्करों पर लगाम के लिए एसपी आदित्य लांघे ने हर सूचना पर एक्शन की नीति अपनाई। इसका असर दिख रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी से शराब माफियाओं तक पहुंचने की राह भी बनती दिख रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

जयपुर में पर्यटकों के लिए थमी आमेर की 'हाथी सवारी', जानें नवरात्र में शिला माता के दर्शन समय

जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
जयपुर में पर्यटकों के लिए थमी आमेर की 'हाथी सवारी', जानें नवरात्र में शिला माता के दर्शन समय
देश

यूपी-दिल्ली छोड़कर पूरे देश में आज बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
यूपी-दिल्ली छोड़कर पूरे देश में आज बारिश का अलर्ट
देश

गुजरात विधानसभा परिसर में बम की धमकी:ईमेल में लिखा- मुंद्रा पोर्ट पर मिसाइल हमले करेंगे, मोदी-शाह-सीएम को बताया हिंदू चरमपंथी

अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
गुजरात विधानसभा परिसर में बम की धमकी:ईमेल में लिखा- मुंद्रा पोर्ट पर मिसाइल हमले करेंगे, मोदी-शाह-सीएम को बताया हिंदू चरमपंथी
देश

15 दिनों में 428 करोड़ की शराब जब्त; कौन हैं SP आदित्य लांघे, बिहार की शराबबंदी में निभा रहे बड़ी भूमिका

 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
15 दिनों में 428 करोड़ की शराब जब्त; कौन हैं SP आदित्य लांघे, बिहार की शराबबंदी में निभा रहे बड़ी भूमिका
देश

रणथंभौर में बाघिन रिद्धि vs माही, सगी बेटी को करना पड़ा मां के आगे सरेंडर! पढ़ें संघर्ष की इनसाइड स्टोरी

सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
रणथंभौर में बाघिन रिद्धि vs माही, सगी बेटी को करना पड़ा मां के आगे सरेंडर! पढ़ें संघर्ष की इनसाइड स्टोरी
देश

राज्यसभा में 59 सांसदों को विदाई, पीएम बोले-सदन एक यूनिवर्सिटी

नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
राज्यसभा में 59 सांसदों को विदाई, पीएम बोले-सदन एक यूनिवर्सिटी
देश

एकनाथ शिंदे पहुंचे दिल्ली, PM मोदी से करेंगे मुलाकात, BJP-शिवसेना के बीच चल रहे मनमुटाव को लेकर शिकायत करने की संभावना

मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
एकनाथ शिंदे पहुंचे दिल्ली, PM मोदी से करेंगे मुलाकात, BJP-शिवसेना के बीच चल रहे मनमुटाव को लेकर शिकायत करने की संभावना
देश

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सख्ती का असर, करीब 300 राजस्व सेवा अधिकारी काम पर लौटे

पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सख्ती का असर, करीब 300 राजस्व सेवा अधिकारी काम पर लौटे
देश

बंगाल में रातोंरात आईपीएस-आईएएस अफसरों के ट्रांसफर पर घमासान, भड़कीं ममता बनर्जी का चुनाव आयोग को खत

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
बंगाल में रातोंरात आईपीएस-आईएएस अफसरों के ट्रांसफर पर घमासान, भड़कीं ममता बनर्जी का चुनाव आयोग को खत
देश