किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत

Updated on 17-03-2026

बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों बचाने एच पी वी टीकाकरण अभियान की शुरुआत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत 28 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तथा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ में राज्य स्तर पर एच पी वी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया था जिसके अंतर्गत राज्य कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप 16 मार्च 2026 को जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु अस्पताल बेमेतरा में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई, जिला बेमेतरा के गरिमामयी उपस्थिति में एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू, जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. शरद कोहाडे़, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, लता बंजारे, शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. दीपक निराला, डॉ नीतेश चौबे,स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. एस.पी. कोसरिया, अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ. स्वाति यदु, प्रभारी मेट्रन एम.सी.एच., आरती दत्ता, जिला मिडिया प्रभारी संजय तिवारी, टीकाकरण सहायक देवेन्द्र नामदेव, व्ही.सी.सी.एम.  सतीश सेन एवं अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी, मितानिन, सहित लक्षित आयु वर्ग के किशोरी बालिकाएं एवं अभिभावगण उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि भारत सरकार द्वारा महिलाओ में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लांच किया गया है, जिससे महिलाओं के गर्भाशय में होने वाले कैंसर से बचाव किया जा सके साथ ही गर्भाशय कैंसर से होने वाले मातृ मृत्यु दर में कमी लायी जा सके। इसलिए प्रधानमंत्री द्वारा राजस्थान के अजमेर में 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया गया। साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों के जिला चिकित्सालय स्तर पर 16 मार्च 2026 से यह एचपीवी टीकाकरण अभियान जिला बेमेतरा में भी प्रारंभ किए जा रहे है, वर्तमान में जिला चिकित्सालय स्तर पर ही आगामी आदेश तक टीकाकरण सत्र का आयोजन किये जायेगें जिसके लिए जिला बेमेतरा को 4783 डोज़ एच.पी.वी. के टीके राज्य वैक्सीन भंडार से प्राप्त हुए है। टीकाकरण अभियान के लिए 14 वर्ष पूर्ण हो चुके एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के किशोरी बालिकाओं को लक्षित किया गया है, जो कि जिले की कुल जनसंख्या का 1 प्रतिशत लगभग 11853 है, जिन्हे एच.पी.वी. का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते हुए बताया गया कि एचपीवी वैक्सीन वर्तमान में जिले के जिला चिकित्सालय में प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत वही किशोरियां पात्र होगी जिन्होनें अपना 14 वॉ जन्मदिन मना लिया हो परन्तु 15 वॉ जन्मदिन नही मनाया हो। आयु प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड/फोटो आई.डी. कार्ड मान्य किया जायेगा। टीकाकरण से पूर्व माता/पिता/अभिभावक से सहमती प्रमाण पत्र को भरवाकर कर निःशुल्क एच पी वी का टीकाकरण कराया जा सकेगा। इचपीवी टीका पूरी तरह से सुरक्षित है, जिसे विश्व भर के करोड़ों लोगों को लगाया जा चुका है। टीकाकरण के बाद सामान्यतः हल्का दर्द, सूजन, लालिमा या हल्का बुखार जैसे प्रतिकूल प्रभाव हो सकते है, जो कि सामान्य रूप से 1-2 दिनों में पैरासिटामोल की दवा से ठीक हो जाते है।

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई द्वारा जनसामान्य से अपील करते हुए बताया गया कि एच पी वी का टीका प्रथम चरण में जिला चिकित्सालय स्तर पर लगाया जा रहा है, जो कि निःशुल्क प्रदाय किया जा रहा है, सभी अभिभावक अपने 14 वर्ष पूर्ण कर लिए पुत्री/बच्चीयों को एच पी वी का टीका अवश्य लगवाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

1.87 लाख करोड़ का विनियोग बिल पारित:वित्तमंत्री चौधरी ने कहा- महिलाओं व किसानों के उत्थान को मिलेगी नई गति

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
1.87 लाख करोड़ का विनियोग बिल पारित:वित्तमंत्री चौधरी ने कहा- महिलाओं व किसानों के उत्थान को मिलेगी नई गति
छत्तीसगढ़

दुर्ग में पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा

दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
दुर्ग में पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा
छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि...महामाया देवी मंदिर को 2‎ क्विंटल फूलों से सजाया

बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
चैत्र नवरात्रि...महामाया देवी मंदिर को 2‎ क्विंटल फूलों से सजाया
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में मान्यता के बगैर CBSE कोर्स की पढ़ाई

बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
बिलासपुर में मान्यता के बगैर CBSE कोर्स की पढ़ाई
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में जूटमिल पर कुर्की नोटिस:पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थानों को निगम ने किया सील

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायगढ़ में जूटमिल पर कुर्की नोटिस:पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थानों को निगम ने किया सील
छत्तीसगढ़

हाउसिंग लोन घोटाला...26 साल बाद EOW की कार्रवाई

रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
हाउसिंग लोन घोटाला...26 साल बाद EOW की कार्रवाई
छत्तीसगढ़

अविमुक्तेश्वरानंद बोले- CM योगी असली हिंदू नहीं

बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- CM योगी असली हिंदू नहीं
छत्तीसगढ़

निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: ‘जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल’ से जनता की सीधी भागीदारी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: ‘जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल’ से जनता की सीधी भागीदारी
छत्तीसगढ़

नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी

रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी
छत्तीसगढ़