चैत्र नवरात्रि...महामाया देवी मंदिर को 2‎ क्विंटल फूलों से सजाया

Updated on 19-03-2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में विशेष-पूजा आराधना के बाद घटस्थापना की गई।

इसके साथ ही मनोकामना ज्योति प्रज्जवलित किए गए। नवरात्रि गुरुवार से शुरू होने के कारण माता दुर्गा का आगमन पालकी पर हुआ। इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसके साथ ही अब पूरे नौ दिनों तक श्रद्धालु देवी माता की भक्ति में लीन रहेंगे।

इस बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से विशेष संयोगों के साथ शुरू हो रही है। 9 साल बाद ऐसा योग बना है, जब नवरात्रि के पहले दिन तिथि क्षय की स्थिति रहेगी और उदियात की अमावस्या तिथि रहेगी।

गुरुवार सुबह 6:53 बजे तक अमावस्या और इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू हो गई है, जो अगले दिन शुक्रवार तड़के 4:52 बजे समाप्त हो जाएगी। दोनों दिन सूर्योदय के समय प्रतिपदा उपलब्ध नहीं रहने के कारण इसे ज्योतिष में तिथि क्षय कहा जाता है।

विशेष पूजा-आराधना के साथ घटस्थापना

गुरुवार को अमावस्या के साथ प्रतिपदा में नवरात्रि का घटस्थापना होगा। धर्म शास्त्र और दैवी पुराण के अनुसार देवी पूजा का प्रारंभ प्रातःकाल में ही श्रेष्ठ माना गया है। यही वजह है कि सुबह 6:53 से 10:36 तक घटस्थापना हुआ। इस दौरान देवी मंदिरों में विशेष अनुष्ठान्न के साथ देवी आराधना की गई।

सुबह से लगी भक्तों की कतार, जय माता दी के जयकारों से गूंजा मंदिर

नवरात्र पर्व के पहले दिन सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। शहर के सरकंडा स्थित पीतांबरा पीठ, तिफरा स्थित काली मंदिर, हरदेव लाल मंदिर, जरहाभाठा स्थित दुर्गा मंदिर, गायत्री मंदिर सहित देवी मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने लगे।

इस दौरान देवी माता की पूजा आराधना कर मनोकामना पूरी करने के लिए भजन-कीर्तन और जस-गीत के साथ ही दुर्गा सप्तसती पाठी, रामायण पाठ शुरू किया। वहीं, मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा।

नूतन वर्ष में नए व्यापारिक मार्ग खुलेंगे

ज्योतिषाचार्य के पं. जागेवर अवस्थी ने बताया कि इस बार राजा बृहस्पति होने से धार्मिक, शैक्षणिक क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। साल की शुरुआत में सूर्य कुम, यूहस्पिति मिथुन और शनि मीन में रहेंगे। गुरु और मंगल के प्रभाव से से राजनीतिक क्षेत्र में कई परिवर्तन दिखाई देगे, सीमा पर तनाव दिखेगा।

भारत में जनआंदोलन के संकेत भी ग्रह दे रहे हैं। चंद्रमा की स्थिति एक सपाल मानसून का संकेत दे रही है। वहीं बुध के प्रभाव से महंगाई में तेजी आ सकता है। खासकर सोना और चांदी के दाम बढ़ेगे। सरकारी राजकोष में वृद्धि होगी, लेकिन सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

1.87 लाख करोड़ का विनियोग बिल पारित:वित्तमंत्री चौधरी ने कहा- महिलाओं व किसानों के उत्थान को मिलेगी नई गति

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
1.87 लाख करोड़ का विनियोग बिल पारित:वित्तमंत्री चौधरी ने कहा- महिलाओं व किसानों के उत्थान को मिलेगी नई गति
छत्तीसगढ़

दुर्ग में पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा

दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
दुर्ग में पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा
छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि...महामाया देवी मंदिर को 2‎ क्विंटल फूलों से सजाया

बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
चैत्र नवरात्रि...महामाया देवी मंदिर को 2‎ क्विंटल फूलों से सजाया
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में मान्यता के बगैर CBSE कोर्स की पढ़ाई

बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
बिलासपुर में मान्यता के बगैर CBSE कोर्स की पढ़ाई
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में जूटमिल पर कुर्की नोटिस:पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थानों को निगम ने किया सील

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायगढ़ में जूटमिल पर कुर्की नोटिस:पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थानों को निगम ने किया सील
छत्तीसगढ़

हाउसिंग लोन घोटाला...26 साल बाद EOW की कार्रवाई

रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
हाउसिंग लोन घोटाला...26 साल बाद EOW की कार्रवाई
छत्तीसगढ़

अविमुक्तेश्वरानंद बोले- CM योगी असली हिंदू नहीं

बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- CM योगी असली हिंदू नहीं
छत्तीसगढ़

निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: ‘जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल’ से जनता की सीधी भागीदारी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: ‘जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल’ से जनता की सीधी भागीदारी
छत्तीसगढ़

नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी

रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी
छत्तीसगढ़