पाकिस्तान में असीम मुनीर से मिले ईरानी व‍िदेश मंत्री, ट्रंप के दूत भी आ रहे, क्‍या होगी शांति डील

Updated on 25-04-2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे थे। अराघची का पाकिस्तान दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब अमेरिकी वार्ताकारों का शनिवार को पाकिस्तान के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है। लेकिन ईरान ने साफ कहा है कि उसके अधिकारियों की अमेरिकी वार्ताकारों से मिलने की कोई योजना नहीं है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के इस्लामाबाद पहुंचने के कुछ ही देर बाद ईरानी विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया कि वे केवल पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय बातचीत के लिए हैं और अमेरिका के साथ किसी सीधी बातचीत में हिस्सा नहीं लेंगे। अराघची ने कहा है कि पाकिस्तान में अपनी बैठकों के बाद वह ओमान और रूस की यात्रा करेंगे।
शुक्रवार को वॉइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने पत्रकारों को बताया कि ईरान ने ट्रंप प्रशासन के साथ संपर्क साधा है और पिछले कुछ दिनों में बातचीत की दिशा में कुछ प्रगति भी हुई है। वॉइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर शनिवार सुबह पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। लेकिन यह साफ नहीं है कि वे इस्लामाबाद में क्या हासिल कर पाएंगे।

ईरान के सीधी बातचीत से इनकार के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि ईरान या अमेरिका को कोई भी संदेश पाकिस्तानी मध्यस्थों के माध्यम से ही पहुंचाना होगा, जिससे किसी निर्णायक सफलता की तत्काल संभावना बहुत कम हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपना अड़ियल रुख बनाए रखा।
ट्रंप ने कहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी जारी रखेंगे और युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता करने की उन्हें कोई जल्दी नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ईरान एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिससे अमेरिका की मांगों को पूरा किया जा सके। उन्होंने इस प्रस्ताव के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पत्रकारों से कहा कि ईरान के पास अमेरिका के साथ एक अच्छी डील करने का मौका था।

ईरान जानता है कि उनके पास अभी भी समझदारी के चुनने का एक खुला मौका है। उन्हें बस इतना करना है कि वे सार्थक और सत्यापित तरीकों से परमाणु हथियार बनाना छोड़ दें।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

भारत से लिए 3000 करोड़ और फ‍िर मालदीव ने चीन के 'जासूसी जहाज' को दिया ठिकाना, मुइज्जू ने द‍िया धोखा

माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
भारत से लिए 3000 करोड़ और फ‍िर मालदीव ने चीन के 'जासूसी जहाज' को दिया ठिकाना, मुइज्जू ने द‍िया धोखा
विदेश

बालेन शाह के नए भंसार नियम से नेपाल में जनता परेशान, बढ़ रहे चीजों के दाम, सीमा पर भारतीय बाजार भी शांत

काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
बालेन शाह के नए भंसार नियम से नेपाल में जनता परेशान, बढ़ रहे चीजों के दाम, सीमा पर भारतीय बाजार भी शांत
विदेश

चीन की बड़ी तेल रिफाइनरी पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, ईरानी तेल खरीदने की सजा, 40 फर्मों पर भी शिकंजा

वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
चीन की बड़ी तेल रिफाइनरी पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, ईरानी तेल खरीदने की सजा, 40 फर्मों पर भी शिकंजा
विदेश

इजरायल के PM को प्रोस्टेट कैंसर, ईरान युद्ध की वजह से दो महीने नहीं बताई, कई बार हो चुकी सर्जरी

तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इजरायल के PM को प्रोस्टेट कैंसर, ईरान युद्ध की वजह से दो महीने नहीं बताई, कई बार हो चुकी सर्जरी
विदेश

'भारत-पाकिस्‍तान दोस्‍ती कर लें तो होर्मुज का झंझट खत्म हो जाएगा', पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताया IPI और TAPI प्‍लान

इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
'भारत-पाकिस्‍तान दोस्‍ती कर लें तो होर्मुज का झंझट खत्म हो जाएगा', पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताया IPI और TAPI प्‍लान
विदेश

अमेरिका, जापान और ब्रह्मोस से लैस फ‍िलीपींस ने दिखाई ताकत तो घबराया चीन, 14 युद्धपोतों संग किया अभ्‍यास

मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
अमेरिका, जापान और ब्रह्मोस से लैस फ‍िलीपींस ने दिखाई ताकत तो घबराया चीन, 14 युद्धपोतों संग किया अभ्‍यास
विदेश

पाकिस्तान में असीम मुनीर से मिले ईरानी व‍िदेश मंत्री, ट्रंप के दूत भी आ रहे, क्‍या होगी शांति डील

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
पाकिस्तान में असीम मुनीर से मिले ईरानी व‍िदेश मंत्री, ट्रंप के दूत भी आ रहे, क्‍या होगी शांति डील
विदेश

बांग्लादेश में एयर फोर्स के ठिकानों पर रेड, पाकिस्तान के दुश्‍मन TTP से जुड़े 10 एयरमैन अरेस्‍ट, कई फरार

ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
बांग्लादेश में एयर फोर्स के ठिकानों पर रेड, पाकिस्तान के दुश्‍मन TTP से जुड़े 10 एयरमैन अरेस्‍ट, कई फरार
विदेश