हमीदिया अस्पताल: 40 साल पुरानी जर्जर बिल्डिंग जमींदोज, 8.4 करोड़ से बनेगी चूहों से मुक्त एडवांस मर्चुरी

Updated on 05-05-2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब आधुनिक रूप दिया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने 40 साल पुरानी जर्जर बिल्डिंग (जेडीए कैंटीन) को जेसीबी से जमींदोज कर दिया है और उसी जगह 1.6 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक एडवांस मर्चुरी बनाने का काम शुरू कर दिया है। पुरानी मर्चुरी में सबसे बड़ी समस्या चूहों की थी। हालात यह थे कि चूहे न केवल शवों को नुकसान पहुंचाते थे, बल्कि पुराने फ्रीजरों के गेट तक खोल देते थे।

चिलर रूम और 40 शवों को रखने की क्षमता

नई मर्चुरी में पारंपरिक डीप फ्रीजर की जगह चिलर रूम बनाया जाएगा। इसकी दीवारें और दरवाजे इतने मजबूत और आधुनिक होंगे कि चूहों का अंदर प्रवेश करना नामुमकिन होगा। यहां एक साथ 40 शवों को सुरक्षित रखा जा सकेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह प्रोजेक्ट न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएगा, बल्कि मेडिकल शिक्षा के स्तर को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।

8.4 करोड़ का प्रोजेक्ट और आधुनिक लर्निंग थिएटर

8.4 करोड़ का है पूरा प्रोजेक्ट; नई मर्चुरी के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार है। भवन निर्माण पर जहां 1.6 करोड़ रुपये खर्च होंगे, वहीं 6.8 करोड़ रुपये की लागत से पोस्टमार्टम के लिए दुनिया के बेहतरीन आधुनिक उपकरण मंगाए जाएंगे। हमीदिया में मेडिकल छात्रों की संख्या अब 150 से बढ़कर 250 हो गई है। इसे ध्यान में रखते हुए नई मर्चुरी में एक विशाल और आधुनिक लर्निंग थिएटर बनाया जाएगा। यहां एक साथ 250 से 300 छात्र पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को लाइव देख और सीख सकेंगे।

बढ़ेगी काम की रफ्तार और हाईटेक सुविधाएं

वर्तमान में जगह और संसाधनों की कमी के कारण दिनभर में मुश्किल से पांच पोस्टमार्टम हो पाते थे। नई मर्चुरी में एक साथ चार पोस्टमार्टम करने की सुविधा होगी। इससे काम की रफ्तार बढ़ेगी और परिजनों को शव के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पूरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया कैमरों की निगरानी में होगी, जिसे जरूरत पड़ने पर लाइव भी देखा जा सकेगा। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। बेहतर वेंटिलेशन और ड्रेनेज सिस्टम से मर्चुरी में संक्रमण और दुर्गंध की समस्या खत्म होगी। पुरानी टेबल की जगह हाई-ग्रेड स्टेनलेस स्टील की आधुनिक टेबल लगाई जाएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

CBI बनकर ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी से उड़ाए 37.60 लाख

भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
CBI बनकर ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी से उड़ाए 37.60 लाख
मध्यप्रदेश

दस लाख दिव्यांगों के लिए पहली बार बनेगी पॉलिसी:180 दिन में तैयार होगा ड्राफ्ट, एक प्लेटफार्म पर काम करेंगे सारे विभाग

भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
दस लाख दिव्यांगों के लिए पहली बार बनेगी पॉलिसी:180 दिन में तैयार होगा ड्राफ्ट, एक प्लेटफार्म पर काम करेंगे सारे विभाग
मध्यप्रदेश

भोपाल आदमपुर कचरा खंती को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:3 दिन पहले भी लग चुकी है आग; निगम अफसर रखेंगे अपना पक्ष

भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
भोपाल आदमपुर कचरा खंती को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:3 दिन पहले भी लग चुकी है आग; निगम अफसर रखेंगे अपना पक्ष
मध्यप्रदेश

भोपाल के बड़ा तालाब में सुरक्षा के साथ खिलवाड़, 50 से अधिक नाव के लाइसेंस सालों से पेंडिंग, नगर निगम बेखबर

भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
भोपाल के बड़ा तालाब में सुरक्षा के साथ खिलवाड़, 50 से अधिक नाव के लाइसेंस सालों से पेंडिंग, नगर निगम बेखबर
मध्यप्रदेश

MP में किसानों के लिए बड़ा फैसला, अब से एक बार में ही मिलेगा यूरिया, सरकार ने फिर बदला निर्णय

भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
MP में किसानों के लिए बड़ा फैसला, अब से एक बार में ही मिलेगा यूरिया, सरकार ने फिर बदला निर्णय
मध्यप्रदेश

एमपी में मौसम का मिजाज बदला: सागर, श्योपुर और दमोह में गिरे ओले, 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
एमपी में मौसम का मिजाज बदला: सागर, श्योपुर और दमोह में गिरे ओले, 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश

MP-छत्तीसगढ़ में बंगाल फतह का जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा नेताओं ने बांटी 'झालमुड़ी'

भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
MP-छत्तीसगढ़ में बंगाल फतह का जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा नेताओं ने बांटी 'झालमुड़ी'
मध्यप्रदेश

हमीदिया अस्पताल: 40 साल पुरानी जर्जर बिल्डिंग जमींदोज, 8.4 करोड़ से बनेगी चूहों से मुक्त एडवांस मर्चुरी

भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
हमीदिया अस्पताल: 40 साल पुरानी जर्जर बिल्डिंग जमींदोज, 8.4 करोड़ से बनेगी चूहों से मुक्त एडवांस मर्चुरी
मध्यप्रदेश

MP से राज्यसभा सदस्य एल मुरुगन व जार्ज कुरियन हारे विधानसभा चुनाव

भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
MP से राज्यसभा सदस्य एल मुरुगन व जार्ज कुरियन हारे विधानसभा चुनाव
मध्यप्रदेश