कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated on 14-03-2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विनोद तिवारी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कौशांबी पहुंचे थे, जहां दिल्ली पुलिस की टीम ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, विनोद तिवारी ने बीते 3 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक विवादित पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट को लेकर दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई है।

कांग्रेस नेता बोले- ये लोकतंत्र की हत्या

विनोद तिवारी की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।

पार्टी का कहना है कि, एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को आधार बनाकर किसी नेता को दूसरे राज्य से गिरफ्तार करना तानाशाही है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि, "बीजेपी सच से डरती है। वैचारिक लड़ाई को पुलिस के दम पर लड़ना कायरता है।"

अब पढ़िए कौन है विनोद तिवारी

विनोद तिवारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता है। पीसीसी (PCC) में संयुक्त महामंत्री के पद पर हैं। उनकी गिरफ्तारी को कांग्रेस आगामी चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश बता रही है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस तिवारी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली रवाना हो गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

1.87 लाख करोड़ का विनियोग बिल पारित:वित्तमंत्री चौधरी ने कहा- महिलाओं व किसानों के उत्थान को मिलेगी नई गति

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
1.87 लाख करोड़ का विनियोग बिल पारित:वित्तमंत्री चौधरी ने कहा- महिलाओं व किसानों के उत्थान को मिलेगी नई गति
छत्तीसगढ़

दुर्ग में पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा

दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
दुर्ग में पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा
छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि...महामाया देवी मंदिर को 2‎ क्विंटल फूलों से सजाया

बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
चैत्र नवरात्रि...महामाया देवी मंदिर को 2‎ क्विंटल फूलों से सजाया
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में मान्यता के बगैर CBSE कोर्स की पढ़ाई

बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
बिलासपुर में मान्यता के बगैर CBSE कोर्स की पढ़ाई
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में जूटमिल पर कुर्की नोटिस:पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थानों को निगम ने किया सील

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायगढ़ में जूटमिल पर कुर्की नोटिस:पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थानों को निगम ने किया सील
छत्तीसगढ़

हाउसिंग लोन घोटाला...26 साल बाद EOW की कार्रवाई

रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
हाउसिंग लोन घोटाला...26 साल बाद EOW की कार्रवाई
छत्तीसगढ़

अविमुक्तेश्वरानंद बोले- CM योगी असली हिंदू नहीं

बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- CM योगी असली हिंदू नहीं
छत्तीसगढ़

निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: ‘जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल’ से जनता की सीधी भागीदारी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: ‘जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल’ से जनता की सीधी भागीदारी
छत्तीसगढ़

नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी

रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी
छत्तीसगढ़