क्‍या एक रूट दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था को तबाह कर सकता है? और कौन-कौन सी होर्मुज जैसी लाइफलाइन

Updated on 13-03-2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी (पर्शियन गल्‍फ) को ओमान और अरब सागर से जोड़ता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) ने इसके बंद होने पर दुनिया भर में आर्थिक नुकसान की चिंता जताई है। इससे एनर्जी, ट्रांसपोर्ट और खाने की चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं। वहीं, दुनिया के कई हिस्सों में रहने-सहने का खर्च और बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, होर्मुज स्‍ट्रेट इकलौता नहीं है जो दुनिया की सांसें थाम देता है। दुनिया में इसके जैसे और भी होर्मुज हैं। इन स्‍ट्रैटेजिक समुद्री रास्‍तों को 'चोक पॉइंट्स' भी कहा जाता है। अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार, खासतौर से तेल और गैस की सप्लाई के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण हैं। आइए, यहां होर्मुज और इसके जैसे दूसरे महत्‍वपूर्ण समुद्री रास्‍तों के बारे में जानते हैं।

होर्मुज स्ट्रेट क्‍यों जरूरी है?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम स्ट्रैटेजिक शिपिंग लेन में से एक है। दुनिया की तेल और गैस सप्लाई का बड़ा हिस्सा इस पतले पानी के रास्ते से होकर गुजरता है। यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (UNCTAD) के डेटा के आंकड़ों से इसकी अहमियत का पता लगता है। इनके मुताबिक, 2024 में हर दिन लगभग 2 करोड़ बैरल तेल इस स्ट्रेट से होकर गुजरा। यह दुनिया भर में समुद्र से होने वाले तेल व्यापार का लगभग 25 फीसदी है। इसमें से कच्चा तेल और कंडेनसेट हर दिन 1.4 करोड़ बैरल था। वहीं, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स रोजाना लगभग 60 लाख बैरल था।
हाल की बढ़ोतरी से पहले के समय के डेटा से भी इस रूट पर निर्भरता का लेवल पता चलता है। दुनिया भर में समुद्र से होने वाले क्रूड व्यापार का लगभग 38 फीसदी, लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस के व्यापार का 29 फीसदी, लिक्विफाइड नेचुरल गैस और रिफाइंड तेल प्रोडक्ट्स में से हर एक का 19 फीसदी इसी स्ट्रेट से गुजरा।

एशिया को एनर्जी सप्लाई का बड़ा रिस्क क्‍यों?

किसी भी लंबे समय तक रुकावट का असर एशिया में सबसे ज्‍यादा महसूस होने की आशंका है। यह होर्मुज स्ट्रेट के जरिए एनर्जी शिपमेंट पर बहुत ज्‍यादा निर्भर है। 2024 में स्ट्रेट के जरिए हर दिन ट्रांसपोर्ट किए जाने वाले 1.43 करोड़ बैरल कच्चे तेल का लगभग 84 फीसदी एशियाई मार्केट के लिए था। वहीं, सिर्फ 16 फीसदी यूरोप और दूसरे इलाकों में गया।

इसी तरह रोजाना पानी के रास्ते भेजी जाने वाली 10.4 अरब क्यूबिक फीट लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) का लगभग 83 फीसदी एशिया के लिए था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, एक ही सप्ताह में कमी

मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, एक ही सप्ताह में कमी
बिजनेस

ईरान युद्ध के बीच भारत-अमेरिका क्रिटिकल मिनरल्स एग्रीमेंट के करीब, यूएस एंबेसेडर ने दी बड़ी अपडेट

नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
ईरान युद्ध के बीच भारत-अमेरिका क्रिटिकल मिनरल्स एग्रीमेंट के करीब, यूएस एंबेसेडर ने दी बड़ी अपडेट
बिजनेस

गैस नहीं है तो इंडक्शन चूल्हे पर बनाइए खाना, बिजली की कोई कमी नहीं होगी

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
गैस नहीं है तो इंडक्शन चूल्हे पर बनाइए खाना, बिजली की कोई कमी नहीं होगी
बिजनेस

दुनिया बेहाल, रूस मालामाल! ईरान युद्ध से रोजाना हो रही $150 मिलियन की अतिरिक्त कमाई

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
दुनिया बेहाल, रूस मालामाल! ईरान युद्ध से रोजाना हो रही $150 मिलियन की अतिरिक्त कमाई
बिजनेस

सीबीआई ने अनिल अंबानी के बेटे से की पूछताछ, 228 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का है मामला

नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
सीबीआई ने अनिल अंबानी के बेटे से की पूछताछ, 228 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का है मामला
बिजनेस

नोटबंदी में जमा नहीं करने दिए थे 3.2 करोड़, अब बैंक को ब्याज सहित करना होगा पूरा भुगतान

नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नोटबंदी में जमा नहीं करने दिए थे 3.2 करोड़, अब बैंक को ब्याज सहित करना होगा पूरा भुगतान
बिजनेस

क्‍या एक रूट दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था को तबाह कर सकता है? और कौन-कौन सी होर्मुज जैसी लाइफलाइन

नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
क्‍या एक रूट दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था को तबाह कर सकता है? और कौन-कौन सी होर्मुज जैसी लाइफलाइन
बिजनेस

नौकरी छोड़कर पहुंच गए गांव, कुछ अलग किया काम और बन गए करोड़पति

नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नौकरी छोड़कर पहुंच गए गांव, कुछ अलग किया काम और बन गए करोड़पति
बिजनेस

दो दिनों की गिरावट पर आज लगेगा ब्रेक? ATGL और TTK Prestige समेत इन शेयरों में तेजी का संकेत

नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
दो दिनों की गिरावट पर आज लगेगा ब्रेक? ATGL और TTK Prestige समेत इन शेयरों में तेजी का संकेत
बिजनेस