सीएम साय आज शुरू करेंगे गौधाम योजना:सड़क पर घूम रहे मवेशियों को मिलेगा आशियाना

Updated on 14-03-2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां प्रदेश के बाकी जिलों के गौधाम का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

दरअसल, प्रदेश में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है। जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लगातार हो रहे हादसों को लेकर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान में लेकर जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की है।

इस दौरान हाईकोर्ट ने आवारा मवेशियों के प्रबंधन को लेकर राज्य शासन के चीफ सेक्रेटरी सहित अफसरों को कड़ी फटकार भी लगाई थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में गौधाम योजना शुरू करने का फैसला लिया। अब यह योजना शनिवार से शुरू हो जाएगी।

तखतपुर के लाखासार में होगा आयोजन

तखतपुर विधानसभा के ग्राम लाखासार में 14 मार्च यानी आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गौधाम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम अरूण साव, विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम के साथ ही विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक।

विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

कार्यक्रम से पहले कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। काठाकोनी स्कूल परिसर में बनाए जा रहे हेलीपेड का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

बता दें कि ग्राम लाखासार में पिछले 25 वर्षों से पूर्व सरपंच प्रमोद शर्मा की तरफ से गौशाला का संचालन किया जा रहा है। अब वहां पर गौधाम बनाया गया है। इसके शुरू होने से क्षेत्र में मवेशियों के संरक्षण और रख-रखाव की व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए गुरुवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशु पालक सम्मेलन

सीएम विष्णुदेव साय पहले तखतपुर के लाखासार जाएंगे। जिसके बाद दोपहर में सीएम साय का हेलीकाप्टर पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी परिसर स्थित हेलीपेड में उतरेगा। फिर वे गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। जहां पशु पालक सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में सीएम साय प्रदेश के अन्य जिलों के गौ धाम का उद्घाटन करेंगे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

1.87 लाख करोड़ का विनियोग बिल पारित:वित्तमंत्री चौधरी ने कहा- महिलाओं व किसानों के उत्थान को मिलेगी नई गति

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
1.87 लाख करोड़ का विनियोग बिल पारित:वित्तमंत्री चौधरी ने कहा- महिलाओं व किसानों के उत्थान को मिलेगी नई गति
छत्तीसगढ़

दुर्ग में पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा

दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
दुर्ग में पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा
छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि...महामाया देवी मंदिर को 2‎ क्विंटल फूलों से सजाया

बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
चैत्र नवरात्रि...महामाया देवी मंदिर को 2‎ क्विंटल फूलों से सजाया
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में मान्यता के बगैर CBSE कोर्स की पढ़ाई

बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
बिलासपुर में मान्यता के बगैर CBSE कोर्स की पढ़ाई
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में जूटमिल पर कुर्की नोटिस:पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थानों को निगम ने किया सील

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायगढ़ में जूटमिल पर कुर्की नोटिस:पेट्रोल पंप समेत 5 संस्थानों को निगम ने किया सील
छत्तीसगढ़

हाउसिंग लोन घोटाला...26 साल बाद EOW की कार्रवाई

रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
हाउसिंग लोन घोटाला...26 साल बाद EOW की कार्रवाई
छत्तीसगढ़

अविमुक्तेश्वरानंद बोले- CM योगी असली हिंदू नहीं

बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- CM योगी असली हिंदू नहीं
छत्तीसगढ़

निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: ‘जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल’ से जनता की सीधी भागीदारी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: ‘जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल’ से जनता की सीधी भागीदारी
छत्तीसगढ़

नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी

रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी
छत्तीसगढ़