ईरान संकट से एयरलाइन और टूरिज्म शेयरों में भारी गिरावट, 8 देशों ने बंद किया एयरस्पेस

Updated on 02-03-2026
नई दिल्ली: ईरान संकट के कारण आज एयरलाइन और टूरिज्म कंपनियों के शेयरों में 14 फीसदी तक गिरावट आई। पश्चिम एशिया में कम से कम 8 देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इससे फ्लाइट ऑपरेशंस बाधित हुआ है और विमानों को लंबा रूट लेना पड़ रहा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के शेयरों में बीएसई पर 7.5 फीसदी गिरावट आई और यह 4,461 रुपये तक फिसल गया। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 4,272 रुपये है।

इसी तरह स्पाइसजेट का शेयर तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ 14.91 रुपये पर आ गया। Ixigo के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 13.5% गिरावट आई और यह 147 रुपये पर आ गया। Easy Trip Planners के शेयर की कीमत भी 9% गिरावट के साथ दिन के न्यूनतम स्तर 7.81 रुपये पर आ गई। इंडिगो ने पश्चिम एशिया के देशों के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है।

8 देशों ने बंद किया एयरस्पेस

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद दुबई, अबु धाबी और दोहा के एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं या उनमें विमानों आवाजाही सीमित कर दी गई है। दुबई दुनिया का सबसे व्यस्त इंटरनेशनल एयरपोर्ट हब है। ईरान के हमले में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नुकसान हुआ है। इसी तरह अबु धाबी और कुवैत के एयरपोर्ट्स पर भी हमले हुए हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म FlightAware के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम एशिया में हजारों फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।
शनिवार को पश्चिम एशिया के कम से कम आठ देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। इनमें ईरान, इजरायल, इराक, जॉर्डन, कतर, बहरीन, कुवैत और यूएई शामिल हैं। सीरिया ने भी इजरायल सीमा पर अपना एयरस्पेस बंद करने की बात कही है। इस तनाव से ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर के प्रभावित होने की आशंका है। रूट लंबा होने और टिकट कैंसिल होने से एयरलाइन कंपनियों के लिए भी कॉस्ट बढ़ जाएगी। इसी कारण इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

चांदी दो दिन में 28,300 रुपये लुढ़की, सोना भी 8,700 रुपये भरभराया

नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
चांदी दो दिन में 28,300 रुपये लुढ़की, सोना भी 8,700 रुपये भरभराया
बिजनेस

रूसी तेल का दुश्‍मन है अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच भारत को क्‍यों दे दी खरीद की इजाजत, सामने आई मंशा

नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
रूसी तेल का दुश्‍मन है अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच भारत को क्‍यों दे दी खरीद की इजाजत, सामने आई मंशा
बिजनेस

गधे पालने के लिए 50 लाख रुपये तक दे रही सरकार, इस फोकस की वजह जान लीजिए

नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
गधे पालने के लिए 50 लाख रुपये तक दे रही सरकार, इस फोकस की वजह जान लीजिए
बिजनेस

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, 60 रुपये की बढ़ोतरी, ईरान युद्ध का इम्‍पैक्‍ट

नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, 60 रुपये की बढ़ोतरी, ईरान युद्ध का इम्‍पैक्‍ट
बिजनेस

ईरान-इजरायल युद्ध से रूस की चांदी, धड़ाधड़ यू-टर्न ले रहे रूसी तेल टैंकर, दो भारत की ओर मुड़े

नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
ईरान-इजरायल युद्ध से रूस की चांदी, धड़ाधड़ यू-टर्न ले रहे रूसी तेल टैंकर, दो भारत की ओर मुड़े
बिजनेस

कच्चे तेल की कीमत में उछाल, होर्मुज स्ट्रेट में 92 फीसदी गिर गया टैंकर ट्रैफिक

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
कच्चे तेल की कीमत में उछाल, होर्मुज स्ट्रेट में 92 फीसदी गिर गया टैंकर ट्रैफिक
बिजनेस

ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश भारतीय बासमती चावल तक पहुंची, समंदर में ही अटके लाखों टन का कंशाइनमेंट

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से पश्चिम एशियाई देश पूरी तरह से झुलस रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) के बंद होने से खाड़ी के अधिकतर देशों में पानी…
ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश भारतीय बासमती चावल तक पहुंची, समंदर में ही अटके लाखों टन का कंशाइनमेंट
बिजनेस

भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है गल्फ काउंसिल

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है गल्फ काउंसिल
बिजनेस

कतर ने रोका एलएनजी का उत्पादन, भारत को सप्लाई में कटौती, शहरी क्षेत्र में संकट की आशंका

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति…
कतर ने रोका एलएनजी का उत्पादन, भारत को सप्लाई में कटौती, शहरी क्षेत्र में संकट की आशंका
बिजनेस