यासीन मलिक ने तलाक की कही बात तो पाकिस्तानी पत्नी मुशाल ने लगाई गुहार, जेल से रिहाई की मांग, बताया खतरा

Updated on 08-09-2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन मलिक ने एक वीडियो संदेश में कहा कि जेल में बंद यासीन मलिक की सेहत बहुत खराब है और उनकी जान को खतरा है। मुशाल ने अमेरिका, चीन और इस्लामिक देशों के संगठन OIC से अपील की कि वे उनके पति की रिहाई के लिए उपाय करें।

मुशाल मलिक ने पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा फैलाते हुए कहा, "जब यासीन मलिक ने सशस्त्र विद्रोह को छोड़कर जब राजनीतिक लड़ाई शुरू की तो दुनिया ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि जब कश्मीरी राजनीतिक लड़ाई पर आएंगे तो दुनिया उनकी आवाज सुनेगी।" मुशाल ने आगे कहा कि यासीन मलिक आज भी इसी शांतिपूर्ण आंदोलन की वजह से जेल में बंद हैं। सजाएं काट रहे हैं और उनकी सेहत दिनों-दिन गिरती जा रही है और उनकी जान को खतरा है।

अमेरिका, चीन और मुनीर से अपील

मुशाल ने कहा कि मैं दुनिया से अपील करती हूं, खासतौर पर अमेरिका, चीन, OIC और फील्ड मार्शल (असीम मुनीर) से, कि उनकी जान को बचाने के लिए कुछ किया जाए। मुशाल ने यासीन मलिक को स्वास्थ्य के आधार पर रिहा करने और अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की।

यासीन मलिक ने तलाई की जताई है इच्छा

मुशाल का बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक ने पत्नी से तलाक लेने की इच्छा जताई है। मलिक ने जम्मू की TADA/POTA अदालत में हलफनामा दायर किया है जिसमें तलाक लेने के फैसले की वजह बताई है। मलिक ने कहा कि वह पिछले 8 सालों से पत्नी और बेटी रजिया सुल्ताना से नहीं मिला है और न फोन पर बात की है। वह नहीं चाहता कि उसकी पत्नी एक विधवा की जिंदगी जिए। यासीन ने कहा कि उसकी पत्नी और बेटी को भी आजादी से रहने का हक है।

मुशाल मलिक का ताजा बयान उस पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा सिस्टम का हिस्सा है जो कश्मीर में आतंकवादियों का समर्थन करता है। मुशाल ने अपने पति मुशाल मलिक को राजनीतिक विरोध का शिकार बता रही हैं लेकिन असलिय में उसे टेरर फंडिंग जैसे गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें