भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत के हाइप्रोफाइल मामले में नया अपडेट सामने आया है। आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। अब दोनों को 14 दिनों के लिए जेल जाना होगा।
सीबीआइ ने मंगलवार दोपहर पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को विशेष अदालत में पेश किया। यहां आरोपी गिरिबाला सिंह समर्थ सिंह की पुलिस रिमांड मांगने से इनकार कर दिया था। उनको न्यायिक हिरासत पर भेजने की मांग की थी।
त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई थी। शुरुआती जांच के बाद केस सीबीआइ को सौंप दिया गया। एजेंसी ने पांच दिन पूर्व मिली रिमांड अवधि के दौरान त्विषा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह से पूछताछ की है, लेकिन साजिश की पूरी कड़ियां जोड़ने के लिए समर्थ को दोबारा रिमांड पर लेना जरूरी माना जा रहा है।
सीबीआइ शादी के समय त्विषा को मायके और रिश्तेदारों से मिले सोने के उपहारों (स्त्रीधन) को जब्त करने की तैयारी में है। इसके लिए एक जौहरी को भी तलब किया है, जो बरामद होने वाले जेवरातों की शुद्धता और उसकी मौजूदा कीमत का मूल्यांकन करेगा। इस जब्ती को केस डायरी में दहेज प्रताड़ना और वित्तीय साक्ष्य के रूप में शामिल किया जा सकता है।