आज का आईपीएल मैच, 16 अप्रैल 2026: मुंबई इंडियंस की टीम आज मैदान पर होगी, हार का सिलसिला तोड़ने का होगा लक्ष्य

Updated on 16-04-2026
मुंबई: पिछले कुछ मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस अब तक अजेय चल रही पंजाब किंग्स की कड़ी चुनौती का डटकर सामना करके आईपीएल में अपना अभियान वापस पटरी पर लाने की कोशिश करेगी। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि बुधवार शाम को रोहित वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे और उन्होंने हल्का-फुल्का अभ्यास किया। वह मंगलवार को टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए थे।

रोहित शर्मा प्रैक्टिस के लिए उतरे

रोहित शर्मा ने हल्का वार्मअप किया और तेज दौड़ने की कोशिश नहीं की। उन्होंने नेट गेंदबाजों तथा थ्रो डाउन विशेषज्ञों का सामना किया। मुंबई को अब हर हाल में जीत की दरकार है और ऐसे में यह देखना होगा कि रोहित इस मैच के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। मुंबई इंडियंस का पावरप्ले में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने चार मैचों में पहले छह ओवरों के महत्वपूर्ण चरण में केवल तीन विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह अब तक चार मैचों में विकेट नहीं ले पाया है। ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पंड्या जैसे अनुभवी गेंदबाजों की मौजूदगी के बावजूद गेंदबाज अभी तक प्रभावित नहीं कर पाए हैं।
यहां तक की बल्लेबाजी में भी मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले का पूरा फायदा नहीं उठा पाया है। इससे उसके मध्यक्रम पर दबाव बन रहा है। उसके मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी शामिल हैं, जिन्होंने काफी हद तक निराश किया है। भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने एक अर्धशतक लगाया है लेकिन तिलक ने अब तक 20, 0, 14 और 01 रन ही बनाए हैं। टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स की अनुपलब्धता मुंबई इंडियंस के लिए एक और समस्या है।

पंजाब के चार मैचों में 7 पॉइंट

पिछले सत्र की तरह श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने एक बार फिर अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है और उसे हराना आसान नहीं होगा।पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इसका एक नमूना सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में देखने को मिला जिसमें उसने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 93 रन बनाए थे।

प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की जोड़ी खतरनाक नजर आ रही है, जबकि अय्यर के आत्मविश्वास और कूपर कोनोली के आने से उसकी टीम और भी मजबूत हो गई है। पंजाब किंग्स की गेंदबाजी की बात करें तो उसके मुख्य गेंदबाज अर्शदीप सिंह अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अब तक खेले गए चार मैचों में 84 गेंदों पर 149 रन लुटाए हैं और केवल दो विकेट ही लिए हैं।

टीम इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, मो. इज़हार, रघु शर्मा।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिशेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

श्रीलंकाई क्रिकेट की फजीहत, बाथरूम में छिपकर वीडियो बनाने के चक्कर में दो खिलाड़ी गिरफ्तार

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
श्रीलंकाई क्रिकेट की फजीहत, बाथरूम में छिपकर वीडियो बनाने के चक्कर में दो खिलाड़ी गिरफ्तार
खेल

आज का आईपीएल मैच, 1 मई 2026: मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, इस टीम के लिए होगा करो या मरो का मैच

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
आज का आईपीएल मैच, 1 मई 2026: मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, इस टीम के लिए होगा करो या मरो का मैच
खेल

156 रन चेज करने में फूली गुजरात की सांस, आरसीबी को मिली तीसरी हार, शुभमन गिल की टीम ने लिया बदला

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
156 रन चेज करने में फूली गुजरात की सांस, आरसीबी को मिली तीसरी हार, शुभमन गिल की टीम ने लिया बदला
खेल

RCB की हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार का कबूलनामा, इन खिलाड़ियों को बनाया मुजरिम

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
RCB की हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार का कबूलनामा, इन खिलाड़ियों को बनाया मुजरिम
खेल

गेंद को जमीन पर पटका, शेर की तरह दहाई मारी, आईपीएल में दिखी पुराने विराट कोहली की झलक

नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
गेंद को जमीन पर पटका, शेर की तरह दहाई मारी, आईपीएल में दिखी पुराने विराट कोहली की झलक
खेल

रमीज रजा से PSL कमेंट्री में मुस्कुराकर गले लगी महिला क्रिकेटर, पाकिस्तान-अफगानिस्तान-भारत तक मचा बवाल

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
रमीज रजा से PSL कमेंट्री में मुस्कुराकर गले लगी महिला क्रिकेटर, पाकिस्तान-अफगानिस्तान-भारत तक मचा बवाल
खेल

शुभमन गिल को पसंद नहीं आया विराट का जश्न? जीत के बाद इंस्टाग्राम पर किया तीखा तंज, लोग बोले- तेवर रियल हैं

नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
शुभमन गिल को पसंद नहीं आया विराट का जश्न? जीत के बाद इंस्टाग्राम पर किया तीखा तंज, लोग बोले- तेवर रियल हैं
खेल

पंजाब किंग्स को मिली पहली हार, कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ शब्दों में लिया जिम्मेदार का नाम

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
पंजाब किंग्स को मिली पहली हार, कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ शब्दों में लिया जिम्मेदार का नाम
खेल

बाबर आजम के शतक से पेशावर जाल्मी की धमाकेदार जीत, 5 साल बाद पीएसएल के फाइनल में बनाई जगह

कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
बाबर आजम के शतक से पेशावर जाल्मी की धमाकेदार जीत, 5 साल बाद पीएसएल के फाइनल में बनाई जगह
खेल