25 नहीं सिर्फ 16 मिनट में पूरा होगा एम्स से सुभाष नगर तक का सफर, भोपाल मेट्रो में शुरू होगा नया सिस्टम

Updated on 23-04-2026

भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम लागू होने के बाद यात्रियों का सफर न केवल तेज होगा, बल्कि पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक भी हो जाएगा।

वर्तमान में ऑरेंज लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर (एम्स से सुभाष नगर) के बीच सात किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 25 मिनट का समय लगता है। नए सिग्नलिंग सिस्टम के सक्रिय होते ही यह समय घटकर केवल 16 मिनट रह जाएगा। यानी हर ट्रिप में करीब 9 मिनट की बचत होगी। आठ स्टेशनों वाले इस कॉरिडोर पर मई तक इस तकनीक के पूरी तरह चालू होने की संभावना है।

फेरों में कमी की मुख्य वजह

पिछले कुछ समय से मेट्रो के ट्रिप में आई कमी को लेकर यात्री परेशान थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जनवरी में 13 ट्रिप से घटाकर अब केवल नौ ट्रिप ही संचालित की जा रही हैं। मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि यह कटौती अस्थायी है। सिग्नलिंग सिस्टम के अपग्रेडेशन और सुरक्षा मानकों की जांच के कारण ट्रिप कम किए गए हैं। सिस्टम शुरू होते ही ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी (आवृत्ति) बढ़ा दी जाएगी, जिससे प्लेटफार्म पर इंतजार का समय कम होगा।

क्या है सीबीटीसी सिस्टम?

यह एक ऐसी तकनीक है जो ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए उन्हें कम अंतराल और तेज गति पर चलाने में मदद करती है। इससे मानवीय हस्तक्षेप कम होता है और सुरक्षा बढ़ती है। मेट्रो प्रबंधन का अनुमान है कि स्पीड बढ़ने के बाद यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होगा। फिलहाल वीकेंड पर औसत 1500 और कामकाजी दिनों में करीब 300 यात्री सफर कर रहे हैं।

अभी की सर्विस का हाल

परिचालन समय: सुबह 11 से शाम 4:30 बजे तक

कुल फेरे: 9 (5 एक तरफ, 4 दूसरी तरफ)

फ्रीक्वेंसी: करीब 75 मिनट का अंतराल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार

भोपाल, एमपी के सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।यूजी के लिए…
लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार
मध्यप्रदेश

ओरछा में होगी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

भोपाल, भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत जिला प्रशिक्षण वर्गों की कार्य योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत…
ओरछा में होगी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
मध्यप्रदेश

53 हजार करोड़ की योजनाएं जारी रखने का फैसला:कैबिनेट में 21 प्रस्तावों पर सहमति

भोपाल, मोहन कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को मध्य प्रदेश आतंकवादी एवं उच्छेदक गतिविधियां और संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2010 को वापस लेने का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही बैठक…
53 हजार करोड़ की योजनाएं जारी रखने का फैसला:कैबिनेट में 21 प्रस्तावों पर सहमति
मध्यप्रदेश

भोपाल नगर निगम में हड़कंप... 15 अधिकारियों के तबादले, अतिक्रमण और स्वास्थ्य विभाग में हुई बड़ी 'सर्जरी'

भोपाल। नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को प्रशासनिक सर्जरी करते हुए स्वास्थ्य और अतिक्रमण विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। नगर निगम आयुक्त के अनुमोदन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के…
भोपाल नगर निगम में हड़कंप... 15 अधिकारियों के तबादले, अतिक्रमण और स्वास्थ्य विभाग में हुई बड़ी 'सर्जरी'
मध्यप्रदेश

Indian Railways ने शुरू की रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना: अपनी यादगार ट्रेन यात्रा लिखकर भेजें और पाएं नकद इनाम

 भोपाल: अगर आप भी ट्रैवलिंग ब्लॉग लिखने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। भारतीय रेल ने यात्रियों के अनुभवों को मंच देने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल…
Indian Railways ने शुरू की रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना: अपनी यादगार ट्रेन यात्रा लिखकर भेजें और पाएं नकद इनाम
मध्यप्रदेश

भोपाल से दिल्ली जा रही Air India फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी: यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, रनवे से लौटा विमान

 भोपाल: भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया (Air India) की मार्निंग फ्लाइट को सुबह मेडिकल इमरजेंसी के चलते टेकऑफ से पहले ही रोकना पड़ा। दो यात्रियों की तबीयत अचानक खराब…
भोपाल से दिल्ली जा रही Air India फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी: यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, रनवे से लौटा विमान
मध्यप्रदेश

अमृत 2.0 के तहत भोपाल में बनेगा सबसे बड़ा STP, 273 किमी सीवेज लाइन और 10 प्लांट से बदलेगी शहर की सूरत

 भोपाल। शहर के सबसे प्रदूषित पातरा नाले को स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। अमृत 2.0 योजना के तहत भानपुर…
अमृत 2.0 के तहत भोपाल में बनेगा सबसे बड़ा STP, 273 किमी सीवेज लाइन और 10 प्लांट से बदलेगी शहर की सूरत
मध्यप्रदेश

भोपाल में जनगणना तक अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल, प्रशासन का आदेश- सख्ती से हो पालन

भोपाल। जनगणना 2027 (Census 2027) के तहत राजधानी में मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से किया जाएगा। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना…
भोपाल में जनगणना तक अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल, प्रशासन का आदेश- सख्ती से हो पालन
मध्यप्रदेश

शेर गुफा में है तो मक्खियां भी काट रहीं हैं, हुंकार भरोगे तो राज करने के लिए खाली हो जाएगा पूरा जंगल: उमा भारती

भोपाल: लोधी समाज के सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने समाज को जागरूक और संगठित होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “अभी तो शेर गुफा में है तो मक्खियाँ भी…
शेर गुफा में है तो मक्खियां भी काट रहीं हैं, हुंकार भरोगे तो राज करने के लिए खाली हो जाएगा पूरा जंगल: उमा भारती
मध्यप्रदेश