आशा भोसले का वो गाना जिसे माना गया भारतीय संस्कृति के खिलाफ, ऑल इंडिया रेडियो ने किया था बैन

Updated on 13-04-2026
'सुरों की आशा' कहे जाने वाली आशा भोसले ने अपनी अनोखी आवाज से हिंदी सिनेमा को अमर गाने दिए। उनके गाए गाने कभी पुराने नहीं पड़ते बल्कि समय के साथ और निखरते जाते हैं। लाखों दिलों में बस चुकी उनकी आवाज अब हमेशा आशा भोसले की याद दिलाएगी। आज का दिन फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए भी काले अध्याय की तरह है। सुरों की आशा...अब हमारे बीच नहीं रहीं। वह अपने पीछे छोड़ गईं अनगिनत यादें, सुरीली आवाज में गाए गाने और ढेरों किस्से।

आशा भोसले ने अपने करियर में कई यादगार गाने गाए लेकिन 1971 में रिलीज हुआ ‘दम मारो दम’ सबसे विवादास्पद और चर्चित गाना रहा। इस गाने को रेडियो पर बैन कर दिया गया था और दूरदर्शन ने इसे हटा दिया था, फिर भी आशा भोसले को इस गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

जीनत अमान को हिप्पी स्टाइल में चिलम फूंकते हुए दिखाया गया

फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में देव आनंद, जीनत अमान और मुमताज अभिनीत इस आइकॉनिक गाने को आरडी बर्मन ने संगीत दिया था और आनंद बख्शी ने बोल लिखे थे। गाने में जीनत अमान को हिप्पी स्टाइल में चिलम फूंकते हुए दिखाया गया था। गाने की कैची धुन, बोल और बोल्ड विजुअल्स ने इसे तुरंत लोकप्रिय बना दिया, लेकिन साथ ही विवादों में भी घसीट लिया।

गाने को नशे को ग्लैमराइज करने वाला बताया गया

बता दें कि फिल्म की रिलीज के दौरान उस समय देश में हिप्पी कल्चर और ड्रग्स की लत तेजी से फैल रही थी। फिल्म की कहानी का मुख्य मकसद हिप्पी जीवनशैली और नशे की बुरी आदत पर कटाक्ष करना था। फिल्म की कहानी में देव आनंद का किरदार अपनी बहन (जीनत अमान) को ढूंढते हुए काठमांडू पहुंचता है, जहां उनकी बहन पूरी तरह नशे की दुनिया में खो चुकी होती है। फिल्म इस समस्या को उजागर करती है लेकिन ‘दम मारो दम’ गाने की वजह से लोगों ने इसे नशे को ग्लैमराइज करने वाला बताया।

इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ करार दिया

कई संगठनों और अभिभावकों ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ करार दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि ऑल इंडिया रेडियो ने गाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। जब फिल्म दूरदर्शन पर प्रसारित हुई तो ‘दम मारो दम’ गाने को पूरी तरह काट दिया गया। टीवी प्रसारण के दौरान इस गाने को हटा दिया गया था।

जादुई आवाज से इस गाने को अमर बना दिया

विवादों के बावजूद आशा भोसले की अनोखी आवाज और गाने की लोकप्रियता ने जादू किया। आशा भोसले को इस गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) मिला। यह उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि थी। गाने की धुन आज भी इतनी पॉपुलर है कि युवा पीढ़ी इसे सुनती और गुनगुनाती है। देव आनंद ने इस गाने को फिल्म में एंटी-ड्रग मेसेज के रूप में इस्तेमाल किया था, लेकिन गाने की आकर्षक धुन और जीनत अमान के बोल्ड विजुअल्स ने इसे अलग पहचान दे दी। आशा भोसले ने अपनी जादुई आवाज से इस गाने को अमर बना दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

करण वाही ने छोड़ा नॉनवेज और पहनी तुलसी माला, बताया प्रेमानंद महाराज के वीडियो देख बदल गई जिंदगी

टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
करण वाही ने छोड़ा नॉनवेज और पहनी तुलसी माला, बताया प्रेमानंद महाराज के वीडियो देख बदल गई जिंदगी
मनोरंजन

KGF 3 कब होगी रिलीज? यश ने दिया अपडेट और बताया किस चीज का है इंतजार, 2025 में आने वाली थी फिल्म

कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
KGF 3 कब होगी रिलीज? यश ने दिया अपडेट और बताया किस चीज का है इंतजार, 2025 में आने वाली थी फिल्म
मनोरंजन

शाहरुख खान के EX बॉडीगार्ड यूसुफ बोले- अजमेर दरगाह में धक्का-मुक्की के बीच हमने उन्हें पकड़ रखा था, वो शांत थे

साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
शाहरुख खान के EX बॉडीगार्ड यूसुफ बोले- अजमेर दरगाह में धक्का-मुक्की के बीच हमने उन्हें पकड़ रखा था, वो शांत थे
मनोरंजन

'मेरे पास मरने के अलावा कोई चारा नहीं', प्रोड्यूसर मुरली का भावुक वीडियो, धोखा देने का लगाया आरोप

मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
'मेरे पास मरने के अलावा कोई चारा नहीं', प्रोड्यूसर मुरली का भावुक वीडियो, धोखा देने का लगाया आरोप
मनोरंजन

राकेश बेदी बेटी को गिफ्ट करेंगे रेंज रोवर, बताया आदित्य धर संग नहीं करना चाहते थे काम, रितिका ने मनाया

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
राकेश बेदी बेटी को गिफ्ट करेंगे रेंज रोवर, बताया आदित्य धर संग नहीं करना चाहते थे काम, रितिका ने मनाया
मनोरंजन

'जाओ डूब मरो', सारा खान को हिंदू से शादी पर मुसलमानों ने दी दुहाई, सुनील लहरी की बहू ने जमकर धोया

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
'जाओ डूब मरो', सारा खान को हिंदू से शादी पर मुसलमानों ने दी दुहाई, सुनील लहरी की बहू ने जमकर धोया
मनोरंजन

'सैयारा' फेम अनीत पड्डा के दादा का निधन, भूल चुके थे पोती का भी नाम, लिखा दिल कचोटने वाला पोस्ट

'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
'सैयारा' फेम अनीत पड्डा के दादा का निधन, भूल चुके थे पोती का भी नाम, लिखा दिल कचोटने वाला पोस्ट
मनोरंजन

'मैंने सबसे नाता तोड़ लिया', रुबीना दिलैक बोलीं- प्रेग्‍नेंसी में करीबियों ने दिया दगा, कोई साथ नहीं था

टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
'मैंने सबसे नाता तोड़ लिया', रुबीना दिलैक बोलीं- प्रेग्‍नेंसी में करीबियों ने दिया दगा, कोई साथ नहीं था
मनोरंजन

सलमान की 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' में लगा था अंडरवर्ल्ड का पैसा! RGV ने बताया कहां-कैसे हुई थी गड़बड़

अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
सलमान की 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' में लगा था अंडरवर्ल्ड का पैसा! RGV ने बताया कहां-कैसे हुई थी गड़बड़
मनोरंजन