'उसे मिलने नहीं दिया जाता था', जब आशा भोसले की पहली शादी पर लता मंगेशकर बोलीं- पति उससे पैसे कमाना चाहता था

Updated on 15-04-2026
आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं हैं, पर उनके किस्से-कहानियां रह-रहकर याद आ रहे हैं। 7 दशक से भी लंबे वक्त तक अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों के दिलों पर राज करने वालीं आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया। करियर के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी और बहन लता मंगेशकर संग राइवलरी को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। आशा भोसले ने जब 16 साल की उम्र में घर से भागकर 15 साल बड़े सेक्रेटरी के साथ शादी की, तो परिवार के साथ रिश्ता लगभग टूट ही गया था। लता मंगेशकर और पूरा परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, पर आशा भोसले नहीं मानीं। उन्हें अपने ही सेक्रेटरी गणपतराव से प्यार था। एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने बहन आशा भोसले की गणपतराव संग शादी और उनके द्वारा झेले गए कष्ट पर बात की थी।

आशा भोसले की पहली शादी, पति और दुखों पर लता मंगेशकर

लता मंगेशकर ने बताया था कि आशा भोसले ने क्या दुख सहे और पति गणपतराव ने उन पर क्या पाबंदियां लगाई थीं। जानी-मानी लेखिका नसरीन मुन्नी कबीर के साथ In Her Own Voice नाम की बातचीत में लता मंगेशकर ने इस बारे में बताया था। इसमें उन्होंने आशा की वर्सेटाइल आवाज की भी तारीफ की थी, और राइवलरी पर भी बात की थी।

आशा भोसले की पहली शादी पर यह बोली थीं लता मंगेशकर

वहीं, गणपतराव संग आशा भोसले की शादी पर भी लता मंगेशकर का दर्द छलका था, जिसके कारण उनके परिवार में भी दरार आ गई थी और आशा संग बातचीत तक बंद हो गई थी। लता जी ने बताया कि लाडली बहन ने क्या-कुछ सहा और गणपतराव उन्हें कैसे ट्रीट करते थे। लता मंगेशकर बोली थीं, 'उसे हमसे मिलने की इजाजत नहीं थी। मिलने नहीं दिया जाता था। चिट्ठी तक लिखने की इजाजत नहीं थी। यह स्थिति कई सालों तक बनी रही। गणपतराव भोसले, आशा को अलग-अलग म्यूजिक डायरेक्टर्स के पास ले जाते थे और उनसे ऑडिशन दिलवाते थे।'

'गणपतराव, आशा को कंट्रोल करना चाहते थे'

लता मंगेशकर ने आगे बताया था, 'उनका (गणपत राव भोसले) मानना था कि आशा उन्हें खूब पैसा कमा कर देगी और वह उसे अपने कंट्रोल में रखना चाहते थे। उन सालों में आशा ने बहुत कष्ट झेला।'

ससुराल में आशा भोसले का टॉर्चर, प्रेगनेंट हालत में मायके लौटी थीं

बताया जाता है कि आशा भोसले के साथ ससुराल में घरेलू हिंसा की गई। उन्हें टॉर्चर किया जाता था। इससे तंग आकर उन्होंने साल 1960 में पति और उनका घर छोड़ दिया। बच्चों को लेकर वह मायके लौट आईं। तब आशा भोसले प्रेगनेंट थीं। उस बारे में लता मंगेशकर ने बताया था, 'हम उस समय वालकेश्वर में रह रहे थे, और जब आशा घर लौटी, तो वह प्रेगनेंट थी और पेट में तीसरा बच्चा आनंद था, जिसे हम सभी प्यार से नंदू कहते हैं। आशा के लौटने के तुरंत बाद हम पेडर रोड स्थित प्रभु कुंज में चले गए, और उसने हमारे ही फ्लोर पर एक फ्लैट खरीद लिया।'

आरडी बर्मन से दूसरी शादी, पर 14 साल ही चला रिश्ता

आशा भोसले ने पहले पति गणपतराव से अलग होने के 20 साल बाद म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन से शादी की थी। इस शादी से उनके कोई बच्चे नहीं हुए, पर उनमें आपस में बहुत प्यार था। पर दोनों का साथ सिर्फ 14 साल तक रहा, क्योंकि साल 1994 में आरडी बर्मन का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उसके बाद आशा भोसले और उनके बच्चे अकेले रह गए। इनमें से एक बेटे की मौत साल 2015 में हो गई और बेटी ने 2012 में खुदकुशी कर ली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

करण वाही ने छोड़ा नॉनवेज और पहनी तुलसी माला, बताया प्रेमानंद महाराज के वीडियो देख बदल गई जिंदगी

टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
करण वाही ने छोड़ा नॉनवेज और पहनी तुलसी माला, बताया प्रेमानंद महाराज के वीडियो देख बदल गई जिंदगी
मनोरंजन

KGF 3 कब होगी रिलीज? यश ने दिया अपडेट और बताया किस चीज का है इंतजार, 2025 में आने वाली थी फिल्म

कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
KGF 3 कब होगी रिलीज? यश ने दिया अपडेट और बताया किस चीज का है इंतजार, 2025 में आने वाली थी फिल्म
मनोरंजन

शाहरुख खान के EX बॉडीगार्ड यूसुफ बोले- अजमेर दरगाह में धक्का-मुक्की के बीच हमने उन्हें पकड़ रखा था, वो शांत थे

साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
शाहरुख खान के EX बॉडीगार्ड यूसुफ बोले- अजमेर दरगाह में धक्का-मुक्की के बीच हमने उन्हें पकड़ रखा था, वो शांत थे
मनोरंजन

'मेरे पास मरने के अलावा कोई चारा नहीं', प्रोड्यूसर मुरली का भावुक वीडियो, धोखा देने का लगाया आरोप

मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
'मेरे पास मरने के अलावा कोई चारा नहीं', प्रोड्यूसर मुरली का भावुक वीडियो, धोखा देने का लगाया आरोप
मनोरंजन

राकेश बेदी बेटी को गिफ्ट करेंगे रेंज रोवर, बताया आदित्य धर संग नहीं करना चाहते थे काम, रितिका ने मनाया

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
राकेश बेदी बेटी को गिफ्ट करेंगे रेंज रोवर, बताया आदित्य धर संग नहीं करना चाहते थे काम, रितिका ने मनाया
मनोरंजन

'जाओ डूब मरो', सारा खान को हिंदू से शादी पर मुसलमानों ने दी दुहाई, सुनील लहरी की बहू ने जमकर धोया

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
'जाओ डूब मरो', सारा खान को हिंदू से शादी पर मुसलमानों ने दी दुहाई, सुनील लहरी की बहू ने जमकर धोया
मनोरंजन

'सैयारा' फेम अनीत पड्डा के दादा का निधन, भूल चुके थे पोती का भी नाम, लिखा दिल कचोटने वाला पोस्ट

'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
'सैयारा' फेम अनीत पड्डा के दादा का निधन, भूल चुके थे पोती का भी नाम, लिखा दिल कचोटने वाला पोस्ट
मनोरंजन

'मैंने सबसे नाता तोड़ लिया', रुबीना दिलैक बोलीं- प्रेग्‍नेंसी में करीबियों ने दिया दगा, कोई साथ नहीं था

टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
'मैंने सबसे नाता तोड़ लिया', रुबीना दिलैक बोलीं- प्रेग्‍नेंसी में करीबियों ने दिया दगा, कोई साथ नहीं था
मनोरंजन

सलमान की 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' में लगा था अंडरवर्ल्ड का पैसा! RGV ने बताया कहां-कैसे हुई थी गड़बड़

अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
सलमान की 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' में लगा था अंडरवर्ल्ड का पैसा! RGV ने बताया कहां-कैसे हुई थी गड़बड़
मनोरंजन