कलेक्टर के निर्देशन में ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान

Updated on 02-08-2026

सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशानुसार एवं पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के नेतृत्व में शुक्रवार को सुकमा विकासखंड के ग्राम पशु चिकित्सालय सुकमा क्षेत्र अंतर्गत गीदम नाला, नींबूपदर, मुलागुडा, भेलवापाल और झापरा में हितग्राहियों को निःशुल्क कुक्कुट इकाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान 50 कुक्कुट इकाइयों का वितरण करते हुए प्रत्येक हितग्राही को 45 चूजे एवं 10 किलोग्राम दाना उपलब्ध कराया गया। शासन की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करना तथा आत्मनिर्भर आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

   वितरण कार्यक्रम महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों की उपस्थिति में पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पशु चिकित्सालय सुकमा के डॉ. टेकेश्वर,  भुवाल नेताम तथा मोबाइल वेटरनरी यूनिट की टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। प्रशासन एवं पशुधन विकास विभाग के समन्वित प्रयासों से संचालित यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, पशुपालन को बढ़ावा देने तथा हितग्राहियों को स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें