लखनऊ सुपर जायंट्स से ऋषभ पंत की विदाई, तीन शब्दों में कही दिल की बात
Updated on
24-06-2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए हैं। पंत ने दिल्ली की तरफ से ही आईपीएल डेब्यू किया था। 2025 सीजन से पहले हुए ऑक्शन में लखनऊ ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा था।ऋषभ पंत दो सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे। वह टीम के कप्तान भी थे लेकिन एक बार भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाए। 2026 सीजन में टीम टेबल में आखिरी नंबर पर रही और पंत ने कप्तानी भी छोड़ दी थी। पंत ने लखनऊ से विदाई पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फ्रेंचाइजी के पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा- थैंक यू टीम।ऋषभ पंत को 12 करोड़ का नुकसान
आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स में उनकी सैलरी में 12 करोड़ की कटौती हो गई है। आईपीएल 2027 में दिल्ली के लिए खेलने के लिए पंत को 15 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स 13.25 करोड़ देती थी। लखनऊ के लिए खेलने के लिए उन्हें 13.50 करोड़ मिलेंगे।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें